ITBP Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: आईटीबीपी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबी है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 51 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (ITBP Constable Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती (ITBP Constable Tradesman Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारि वेबसाइट
ITBP Constable Tradesman Vacancy: क्वालिफिकेशन
आईटीबीपी कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए या दो साल का आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है।ITBP Constable Tradesman Age Limit: एज लिमिट
आईटीबीपी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां उम्मीदवारों को एज रिलेक्सेशन के आधार पर अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।ITBP Constable Tradesman Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- itbpolice.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ITBP Constable Tradesman Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- मांगे गए जरूरी दस्तावेज स्कैन कर निर्धारित केबी में अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर अपने आवदेन फॉर्म की छायाप्रति निकाल लें।
