जॉब्स

IOCL Recruitment 2024: इंडियन ऑयल में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 22 जुलाई से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

IOCL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर 22 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

IOCL Recruitment 2024

IOCL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर 22 जुलाई 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

IOCL Non Executive Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नॉन एग्जीक्यूटिव के कुल 476 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी और स्किल/प्रोफिशिएंसी/फिजिकल टेस्ट (SPPT) के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

IOCL Job Notification 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 26 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for IOCL Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

IOCL Latest Vacancy 2024: इस बात का रखें ध्यान

योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 22 जुलाई से 21 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article