जॉब्स

Bank Job 2024: इंडियन ओवरसीज बैंक में ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Indian Overseas Bank Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक की तरफ से अप्रेंटिस स्टाफ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 550 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट- iob.in पर जाना होगा।

Image

बैंक में नौकरी

Photo : Times Now Digital

Indian Overseas Bank Recruitment 2024: इंडियन ओवरसीज बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका है। इंडियन ओवरसीज बैंक की तरफ से अप्रेंटिस स्टाफ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 550 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट- iob.in पर जाना होगा। इस वैकेंसी में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2024 को शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

IOB Apprentice Recruitment: ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- iob.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट पर जाते ही Latest Recruitments के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अगले पेज पर Engagement of Apprentices under Apprentices Act के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: अब Apply Online पर क्लिक करें।

स्टेप 5: इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 7: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Indian Overseas Bank Apprentice Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Bank Apprentice Recruitment Fee: कितनी है एप्लीकेशन फीस

Indian Overseas Bank की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा होने के बाद ही पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए फीस 944 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 708 रुपये है। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार 472 रुपये फीस जमा करके आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

बैंक में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस भर्ती के माध्यम से अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से ज्यादा और 28 साल से कम होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article