IBPS RRB Notification 2024 Expected Date, IBPS RRB Clerk PO Notification 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से आरआरबी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन (IBPS RRB Notification 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आईबीपीएस आरआरबी एग्जाम 2024 की ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो यहां आईबीपीएस आरआरबी 2024 से जुड़ी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
IBPS RRB Prelims Exam 2024: अगस्त में होगी परीक्षा
आईबीपीएस आरआरबी एग्जाम के माध्यम से रीजनल रूरल बैंक में क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट), पीओ (ऑफिसर स्केल I) और ऑफिसर स्केल II व III पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त, 4 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 18 अगस्त को किया जाएगा।
IBPS RRB Notification 2024: कब आएगा नोटिफिकेशन
आईबीपीएस ने आरआरबी नोटिफिकेशन जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोटिफिकेशन जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाइ कर सकेंगे।
How to apply for IBPS RRB Exam 2024
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
IBPS RRB Mains Exam 2024: आरआरबी मेन्स एग्जाम
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क व पीओ की प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। बता दें कि मेन्स एग्जाम का आयोजन अक्टूबर और सिंतबर में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
