HBSE September Result 2025 Released: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने एचबीएसई सितंबर रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। सितंबर परीक्षा का रिजल्ट क्लास 10 और क्लास 12 के लिए घोषित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस खबर में Direct Link के साथ स्टेस बाय स्टेप रिजल्ट देखने का पूरा तरीका बताया गया है।
क्या लिखा है आधिकारिक नोटिस में
"The results of the candidates who appeared for the Secondary (Open School) Examination in September 2025 under CTP/OCTP/Re-Appear/Partial Improvement/Full Improvement/Additional Category/Mercy Chance have been declared on 03.11.2025. Candidates can check their results on the link provided on the Board's official website www.bseh.org.in."
अनुवादित रूप से:-
"जो उम्मीदवार CTP/ OCTP/ री-अपीयर/ पार्शियल इम्प्रूवमेंट/ फुल इम्प्रूवमेंट/ एडिशनल कैटेगरी/मर्सी चांस के तहत सेकेंडरी (ओपन स्कूल) परीक्षा में शामिल हुए थे, उनका रिजल्ट 03.11.2025 को घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।"
HBSE September Result 2025: How to Check
क्लास 10, 12 सितंबर परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
1. BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
2. Results पर क्लिक करें।
3. होम पेज पर दिए इस लिंक पर क्लिक करें - Result Live : Secondary (HOS) Exam Sept./Oct.-2025
4. नया पेज खुलेगा, यहां क्रेडिंशियल भरें, रिजल्ट देखें
ये रहा डायरेक्ट लिंक - HBSE September Result 2025 Link
आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखना न भूलें
क्लास 10 की सितंबर परीक्षा 25 सितंबर को शुरू हुई और 3 अक्टूबर 2025 को खत्म हुई और क्लास 12 की परीक्षा 25 सितंबर को शुरू हुई और 18 अक्टूबर 2025 को खत्म हुई थी। क्लास 10 और 12 दोनों की परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई।
