जॉब्स

HAL Recruitment 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में ऑपरेटर पदों पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई

HAL Trade Operator Recruitment 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर 30 जून 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

HAL Recruitment 2024

HAL Trade Operator Recruitment 2024: आईटीआई या इंजनियरिंग कर चुके छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर 30 जून 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू की जा चुकी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी जरूर चेक कर लें।

HAL Operator Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मकैनिकल, फिटर और इलेक्ट्रॉनिक्स मकैनिक ट्रेड में ऑपरेटर के कुल 58 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

HAL Operator Notification 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में एसएससी/ एसएसएलसी के साथ एनटीसी/आईटीआई और एनएसी/एनसीटीवीटी पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

How to apply for HAL Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लि करें।
  • फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

HAL Recruitment 2024: Important Dates

नोटिफिकेशन की तिथि - 18 जून 2024

आवेदन शुरू होने की तिथि - 18 जून 2024

आवेदन की अंतिम तिथि - 30 जून 2024

परीक्षा की तिथि - 07 जुलाई 2024

HAL Operator Online Form 2024: इस बात का रखें ध्यान

योग्य अभ्यर्थी एचएएल ऑपरेटर भर्ती के लिए 30 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकर नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article