DSSSB Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: राजधानी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DSSSB Recruitment 2025) खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अपने यहां पर 2119 पदों पर भर्ती (DSSSB Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मलेरिया इंस्पेक्टर, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, पीजीटी इंग्लिश व पीजीटी संस्कृत समेत अन्य पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 8 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2025 है। यहां आप डीएसएसबी के इन पदों पर नौकरी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
DSSSB Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- मलेरिया इंस्पेक्टर - 37
- आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट - 8
- पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (Male) - 04
- पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (Female) - 03
- पीजीटी इंग्लिश (Male) - 64
- पीजीटी इंग्लिश (Female) - 29
- पीजीटी संस्कृत (Male) - 06
- पीजीटी संस्कृत (Female) - 19
- पीजीटी हॉर्टिकल्चर (Male) - 01
- पीजीटी एग्रीकल्चर (Male) - 05
- डोमेस्टिक साइंस टीचर - 26
- असिस्टेंट ऑपरेशन थिएटर - 120
- वर्कशॉप/आईसीयू सर्जिकल - 70
- फार्मासिस्ट आयुर्वेद - 19
- वार्डर (Male) - 1676
- लेबोरेटरी टेक्निशियन - 30
- सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री) - 01
- सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (माइक्रोबायोलॉजी) - 01
DSSSB Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो डीएसएसबी के इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 से 32 साल है। साथ ही यहां उम्मीदवारों को एज रिलेक्सेशन के आधार पर अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
How To Apply DSSSB Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन
सबसे पहले dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर DSSSB Various Posts Online Form 2025 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
DSSSB Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
डीएसएसएसबी के इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां अनारक्षित वर्ग (General Categor), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के लिए किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं है। अभ्यर्थी यहां डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग व अन्य कार्ड के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे।
