एजुकेशन

GATE 2027 के लिए आवेदन का मिला एक और मौका, 24 घंटे के लिए खुलेगी विंडो, आसान स्टेप में कर पाएंगे अप्लाई

GATE 2027 Registration: गेट 2027 के लिए जो उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए एक बार फिर आवेदन विंडो केवल 24 घंटे के लिए खोली जा रही है। छात्र तुरंत आवेदन पूरा करें।

Image

GATE 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

GATE 2027 Registration: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2027) में शामिल होने का सपना देख रहे ऐसे उम्मीदवार, जो किसी कारण से तय समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, उनके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने एक राहत भरी खबर दी है। पीछे छूटे छात्रों के लिए एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन की विंडो खोली जा रही है। बता दें कि यह फैसला संस्थान द्वारा छात्रों द्वारा लगातार प्राप्त हो रहे अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि कोई भी छात्र पीछे न छूटे।

गेट 2027 के लिए आवेदन की यह विशेष पंजीकरण विंडो आज यानी 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 16 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी। जिन योग्य उम्मीदवारों से आवेदन करने का मौका छूट गया था, वे बिना किसी देरी के आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र पूरा कर सकते हैं।

GATE 2027 री-ओपन रजिस्ट्रेशन मुख्य तिथियां

रविजिटेड पोर्टल खुलने की तिथि व समय15 अक्टूबर 2026, सुबह 10:30 बजे
पंजीकरण बंद होने की अंतिम तिथि व समय16 अक्टूबर 2026, सुबह 10:29 बजे
आवेदन सुधार (Correction) विंडो14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक
परीक्षा की तिथियां6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - IIT Kharagpur ने लॉन्च किया AI लर्निंग ट्यूटर और GATE-JAM का फ्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

कैसे करें गेट 2027 के लिए आवेदन

स्टेप 1 - सबसे पहले GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - अब, होमपेज पर दिए गए GOAPS पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म शुरू करें।

स्टेप 4 - इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पसंदीदा परीक्षा शहरों का चयन करें।

स्टेप 5 - निर्धारित लेट फीस सहित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई से करें।

स्टेप 6 - फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

नोट - भारतीय नागरिकों के लिए डिजीलॉकर के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य है, इसलिए अपने वेरिफाइड डिजीलॉकर खाते से आवश्यक विवरण सत्यापित करें।

जरूरी निर्देश और फीस का विवरण

इस विशेष विंडो के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नियमित शुल्क के साथ अतिरिक्त लेट फीस का भुगतान करना होगा। यह मौका उन छात्रों के लिए अंतिम अवसर है जो किसी कारणवश पहले आवेदन से चूक गए थे, क्योंकि इसके बाद पंजीकरण विंडो दोबारा नहीं खोली जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन 24 घंटे के इस समय के भीतर आवेदन पूरा करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article