DDA Recruitment 2025, DDA MTS, Patwari, Assistant Director, Deputy Director Vacancy 2025: डीडीए में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DDA Recruitment 2025) खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अपने यहां पर एमटीएस, पटवारी, माली, जूनियर इंजीनियर और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट समेत 26 तरह के पदों पर भर्ती (DDA MTS Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 5 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2025 है। यहां आप डीडीए के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
DDA Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- एमटीएस - 745
- माली -282
- जूनियर सेक्रेटरिएट असिस्टेंट - 199
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 104
- पटवारी - 79
- सेक्शनल ऑफिसर (हॉर्टिकल्चर) - 75
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) - 67
- स्टेनोग्राफर ग्रेड डी - 44
- प्लानिंग असिस्टेंट -23
- प्लानिंग असिस्टेंट -23
- असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग) - 19
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) - 10
- जूनियर ट्रांसलेटर (ऑफिशियल लैंग्वेज) -06
- असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (नॉन-मिनिस्टीरियल) - 06
- असिस्टेंट डायरेक्टर (आर्किटेक्ट) - 08
- डिप्टी डायरेक्टर (आर्किटेक्ट) - 04
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 03
DDA Recruitment 2025 Qualification: क्वालिफिकेशन
डीडीए के इन पदों पदों पर पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। एमटीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वहीं जूनियर सेक्रेटरिएट असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। जबकि पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।
DDA Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें तो डीडीए के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतर पदों पर न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है।
DDA MTS, Patwari 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले DDA की ऑफइशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DDA MTS Patwari Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
DDA Recruitment 2025: आवदेन शुल्क
डीडीए के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) व ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए 2500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व दिव्यांग जनों के लिए 1500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
