जॉब्स

BSSC Vacancy 2025: CGL के बाद बीएसएसी की एक और बंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

Bihar Staff Selection Commission Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

BSSC Vacancy

BSSC Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने युवाओं को एक और बंपर भर्ती का तोहफा दिया है। आयोग ने सीजीएल-4 और ऑपिस अटेंटेड की भर्ती के बाद स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिये एससी के लिए 61, एसटी के लिए 4, एमबीसी के लिए 68, बीसी के लिए 45, पिछड़े वर्ग की महिलाओं और ईबीसी के लिए 38 और सभी महिलाओं के लिए 128 पद भरे जाने हैं। भर्ती के लिए आवेदन 9 अक्तूबर 2025 से लेकर 11 नवंबर 2025 तक चलेंगे। साथ ही 9 नवंबर 2025 आवेदन की आखिरी तारीख रखी गई है। परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आयु सीमा ?

इस भर्ती के लिए न्यूनतय आयु 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 37 साल रखी गई है। वहीं बीसी व ईबीसी पुरुषों और महिलाओं के लिए 40 साल, अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 साल, एससी व एसटी पुरुषों और महिलाओं के लिए 42 साल उम्र सीमा रखी गई है।वहीं आवेदन फीस सभी वर्गों के लिए 100 रुपये तय की गई है।

कितने अंकों का एग्जाम?

वहीं चयन प्रक्रिया की बात करें तो लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को साझात्कार राउंड देना होगा। लिखित परीक्षा कुल 150 नंबर्स की होगी वहीं 50 अंकों का इंटरव्यू होगा। कुल 200 अंकों की ये परीक्षा होगी। वहीं अनारक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत क्वालिफाइंग मार्क्स रखे गए हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत, अनु. जाति/जनजाति के लिए 32 प्रतिशत, महिला वर्ग के लिए 32 प्रतिशत रखे गए हैं।

CGL 4 पर बड़ा अपडेट

बताते चलें कि बिहार में BSSC CGL 4 भर्ती एग्जाम और ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन फीस और आवेदन की तारीख भी परीक्षार्थियों के लिए बढ़ा दी गई है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। आवेदन की फाइल जमा करने की आखिरी तिथि 26 सितंबर से बढ़ाकर 16 अक्तूबर कर दी गई थी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article