जॉब्स

BSSC Stenographer Recruitment 2025: बिहार में स्टेनोग्राफर के 400 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, 25 सितंबर से करें आवेदन

BSSC Stenographer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर के 432 पदों पर भर्ती (BSSC Stenographer Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 25 सितंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आप बीएसएससी स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

BSSC Stenographer Recruitment 2025: बीएसएससी स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली वैकेंसी

BSSC Stenographer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BSSC Stenographer Recruitment 2025) खबर है। बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर के 432 पदों पर भर्ती (BSSC Stenographer Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 25 सितंबर को लिंक एक्टव कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 3 नवंबर 2025 है। यहां आप बीएसएससी के स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

BSSC Stenographer Recruitment 2025: आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तारीख

  • नोटिफिकेशन डेट - सितंबर 2025
  • आवेदन की शुरुआत (Application Start Date) - 25 सितंबर 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 3 नवंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 03 नवंबर 2025

BSSC Stenographer Recruitment: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बिहार कर्मचारी चयन आयोग के स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही स्टेनोग्राफी की नॉलेज होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु 37/40/42 कैटेगिरी वाइज अलग अलग निर्धारित है।

BSSC Stenographer Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSSC Bihar Stenographer Recruitent 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैनकर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Bihar Stenographer Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

बीएसएससी के इन पदों पर आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।

BSSC Stenographer Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

  1. लिखित परीक्षा
  2. प्रैक्टिकल एग्जाम
  3. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल टेस्ट

बिहार स्टाफ सेलेक्शन के स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article