जॉब्स

बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! 23,175 पदों पर निकली मेगा भर्ती, जल्द कर लें आवेदन

bssc recruitment 2025: 12वीं पास और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए ये मौका बेहद खास है। ऐसे में 25 नवंबर 2025 तक उम्मीदवार बिना देरी के फॉर्म भर लें। अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करने की तारीख 27 नवंबर 2025 है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Image

BSSC recruitment 2025

बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार मौका है। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने इंटर लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत 23175 पदों को भरा जाएगा। 12वीं पास और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए ये मौका बेहद खास है। ऐसे में 25 नवंबर 2025 तक उम्मीदवार बिना देरी के फॉर्म भर लें। अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करने की तारीख 27 नवंबर 2025 है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

बताते चलें कि भर्ती के लिए फॉर्म भरने की फीस 100 रुपये हैं। सभी वर्गों के लिए ये फीस एक ही है। योग्यता की बात करें तो ये भर्ती इंटर पास उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 पास किया हो।

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल रखी गई है। इस आयु सीमा में कैटेगरी के हिसाब से छूट दी गई है। पे लेवल 4 औऱ ग्रेड पे 1900 रुपये से लेकर 2,400 रुपये तक है। भर्ती परीक्षा में प्रीलिम्स, मेन्स, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और लास्ट में मेडिकल परीक्षण होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन ही होगी। बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर आप भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी चेक कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article