जॉब्स

BSEB Bihar STET 2025: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए कल आवेदन की आखिरी तारीख, जानें पासिंग मार्क्स क्राइटेरिया

BSEB Bihar STET Registration 2025 Last Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कल यानी 5 अकटूबर 2025 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में दिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप आवेदन व परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

Bihar STET Registration Form 2025: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए कल आवेदन की आखिरी तारीख

BSEB Bihar STET Registration 2025 Last Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कल यानी 5 अकटूबर 2025 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में दिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। खास बात यह है कि उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

Bihar STET Exam Date: कब होगी बिहार एसटीईटी की परीक्षा

बता दें बिहार एसटीईटी परीक्षा 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए 11 अक्टूबर 2025 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंटरी नहीं दी जाएगी। ऐसे में प्रवेश पत्र ले जाना ना भूलें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

Bihar STET Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले bsebstet.org पर जाएं।
  • यहां BSEB Bihar STET Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Bihar STET Exam Pattern: बिहार एसटीईटी पेपर 1 में ये सब्जेक्ट शामिल

बता दें बिहार एसटीईटी परीक्षा सीबीटी मोड पर आधारित होगी। यहां पेपर 1 से बीएसईबी एसटीईटी पेपर 1 में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, शारिरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला और नृत्य विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Bihar STET Paper 2 Exam Pattern: बीएसईबी एसटीईटी पेपर 2 में ये विषय होंगे

जबकि पेपर 2 में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दू, गणित, मगही, अरबी, फारसी, बंग्ला, मैथिली, पाली, प्राकृत, भौतिकी विज्ञान, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत विषय शामिल होंगे।

Bihar STET Paper 1 & Paper 2 Syllabus: यहां देखें बिहार एसटीईटी का सिलेबस

बीएसईबी एसटीईटी पेपर 1 के लिए एग्जाम पैटर्न राज्य के विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर लागू होता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article