जॉब्स

BPSC Vacancy 2025: बिहार में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती! जानें आवेदन से जुड़ी हर जानकारी

Bihar Sarkari Naukri: जल्द ही बिहार के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 4 हजार से भी ज्यादा पु्स्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए वैकेंसी आने वाली है। ऐसे में बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। जानें आवेदन से लेकर एग्जाम की तारीख तक का अपडेट...

Image

BPSC Vacancy 2025

BPSC Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही राज्य के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 4 हजार से भी ज्यादा लाइब्रेरियन पदों (Librarian Vacancy) पर बहाली होगी। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BPSC) द्वारा इस भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन भी शुरू हो जाएंगे।

कब शुरू होंगे आवेदन? Librarian Job Registration Process

राज्य में लाइब्रेरी हेड्स की नियुक्ति के लिए वैकेंसी आने वाली है। शिक्षा विभाग को सभी जिलों से खाली पदों की सूची मिल चुकी है और ऐसे में फिलहाल उन पदों का रोस्टर क्लियरेंस कराया जा रहा है। जैसे ही ये प्रोसेस पूरा होगा, बिहार लोक सेवा आयोग को सूची भेज दी जाएगी। इसके बाद से बीपीएससी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर उम्मीदवारों की आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।

4000 से भी ज्यादा पदों पर होगी बहाली: Librarian Vacancy 2025

जल्द ही बिहार के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 4 हजार से भी ज्यादा पु्स्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए वैकेंसी आने वाली है। शिक्षा विभाग को सभी जिलों से खाली पदों की सूची मिल चुकी है और ऐसे में फिलहाल उन पदों का रोस्टर क्लियरेंस कराया जा रहा है। जैसे ही ये प्रोसेस पूरा होगा, बिहार लोक सेवा आयोग को सूची भेज दी जाएगी। इसके बाद से बीपीएससी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर उम्मीदवारों की आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।

कौन दे सकता है एग्जाम? Bihar Librarian Vacancy Eligibility

इस बहाली का प्रोसेस भी विद्यालय सहायक भर्ती की तरह ही होगा। यानी कि चयन लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने लाइब्रेरी साइंस (B.Lib या फिर M.Lib) से पढ़ाई की है, उनके लिए ये मौका काफी शानदार है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे और एग्जाम भी BPSC द्वारा ही कराए जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि भर्ती के लिए एग्जाम का नोटिफिकेशन इसी साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत तक आ सकता है।

अब तक राज्य के ज्यादातर स्कूलों में लाइब्रेरी हेड की कमी थी। इस वजह से कई लाइब्रेरी सिर्फ नाम मात्र के लिए ही संचालित हो रही थीं। ऐसे में नई नियुक्तियों से छात्रों को बेहतर संसाधन मिलेंगे और पढ़ाई-लिखाई का माहौल और भी मजबूत होगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article