SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021: एसएससी एमटीएस लेटेस्ट अपडेट, ऐसे देखें SSC CHSL का संशोधित रिजल्ट
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग जनरल ड्यूटी या SSC GD Constable Result 2021 और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित करने करने वाला है। उम्मीदवार ssc official website पर जाकर जीडी कांस्टेबल और एमटीएस परीक्षा के रिजल्ट देख सकेंगे। जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के जरिये 25271 जबकि MTS के पदों पर 7000 रिक्तियां हैं।
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल, एसएससी एमटीएस परिणाम आप ssc.nic.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे, जो कि जल्द ही जारी किए जाने वाले हैं। उम्मीदवार नजर बनाए रहें यहां, हर अपडेट को कवर किया जा रहा है। एसएससी, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल जीडी और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पद के लिए परिणाम जारी करेगा। SSC ने 5 अक्टूबर से लेकर 12 नवंबर 2021 के बीच एमटीएस टियर1 परीक्षा का आयोजन किया था। जबकि 16 नवंबर से 12 दिसंबर तक जीडी कांस्टेबल की परीक्षा आयोजित की गई थी।
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Live: check here
बता दें, रिजल्ट के साथ ही कटऑफ भी जारी हो सकता है, और यह कटऑफ शहर के अनुसार अलग अलग हो सकता है। ज्यादातर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान राज्य का कटऑफ अधिक जाता है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check All Latest Govt Jobs Notification here
शॉर्टलिस्ट हुए थे 45 हजार से ज्यादा उम्मीदवार
सीएचएसएलई, 2020 के टीयर- I का परिणाम आयोग द्वारा 27.10.2021 को घोषित किया गया था, जिसमें 45,429 उम्मीदवारों को टियर- II परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि, आयोग के ध्यान में आया है कि 156 वीएच उम्मीदवारों के लिए 10.08.2021 (शिफ्ट -3) को आयोजित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी में कुछ त्रुटियां थीं। इन त्रुटियों के सुधार पर उक्त 156 अभ्यर्थियों का परिणाम संशोधित किया गया है।
SSC CHSL रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी स्टेप्स
एसएससी सीएचएसएल 2020-21 टियर 1 संशोधित परिणाम की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
1. आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. प्रासंगिक परिणाम विकल्प पर क्लिक करें।
3. एसएससी सीएचएसएल 2020-21 टियर-1 संशोधित परिणाम यहां से डाउनलोड करें।
कब आएंगे सभी उम्मीदवारों के संशोधित अंक
उम्मीदवारों ध्यान दें कि सभी योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवारों के संशोधित अंक 14 जनवरी, 2022 को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। एसएससी सीएचएसएल 2020-21 टियर 1 संशोधित परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
SSC CHSL 2020-21 संशोधित रिजल्ट जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल 2020-21 टियर 1 परिणाम स्कोर जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार, 150 से अधिक उम्मीदवारों के लिए टियर 1 संशोधित परिणाम जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर संशोधित परिणाम और नए कट ऑफ की जांच कर सकते हैं।
SSC CHSL 2020-21 टियर 1 परीक्षा के लिए संशोधित परिणाम जारी किया गया है, जिसमें शुरू में लगभग 45,000 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, पुराना परिणाम 27 अक्टूबर, 2021 को जारी किया गया था।
एसएससी भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें
अनंतिम आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की समयावधि 31 दिसंबर 2021 तक है। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 जनवरी 2022 तक जारी हो सकता है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 के बारे में अधिक अपडेट के लिए, कृपया इस स्थान को नियमित रूप से जांच करें और ऊपर बताई एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
SSC की संभावित कटऑफ
सामान्य वर्ग के लिए वर्ष 2021 के लिए अपेक्षित कट ऑफ 75 से 85 अंक हो सकती है। इस तरह एससी श्रेणी उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट ऑफ 60 से 75 अंक और एसटी उम्मीदवारों के लिए 55 से 65 अंक हो सकती है।
इन चीजों का होगा कटऑफ पर असर
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के लिए कट ऑफ कई कारकों से प्रभावित होता है जैसे कि परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, बैकलॉग रिक्तियां आदि।
SSC की परीक्षा का उद्देश्य
एसएससी सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल जीडी और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पदों के लिए कुल 25,271 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन कर रहा था।
आंसर की के लिए आपत्तियां उठाने का समय बढ़ा
SSC GD 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में 16 नवंबर 2021 से 12 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित किया गया था। उसी के लिए आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है और आपत्तियां उठाने का समय 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दिया गया था।
एसएससी एमटीएस 2022 नोटिफिकेशन और परीक्षा की तारीखें जारी
एसएससी ने सभी एसएससी परीक्षाओं के लिए एसएससी कैलेंडर 2022 जारी किया है। SSC के लेटेस्ट वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, SSC MTS 2021-22 की आधिकारिक अधिसूचना 23 मार्च 2022 को जारी की जाएगी और SSC MTS 2022 परीक्षा के लिए टियर -1 परीक्षा जून 2022 में आयोजित की जाएगी।
एसएससी एमटीएस भर्ती 2021-22
कर्मचारी चयन आयोग विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों में सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी पद की भर्ती के लिए एसएससी एमटीएस परीक्षा आयोजित करता है। SSC MTS 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भारत में सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार अवसर है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल मेरिट लिस्ट 2022
पीईटी पीएसटी, मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन एसएससी द्वारा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जो परीक्षा के लिए पात्र पाए जाते हैं। उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में भाग लेने से पहले सीबीई परीक्षा में उच्च स्कोर करना होगा। योग्य आवेदकों की एक सूची ऑनलाइन परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
कट-ऑफ मार्क्स पर अभ्यर्थियों की नजर
SSC MTS 2021 परीक्षा का कट-ऑफ अलग-अलग राज्य और श्रेणी के अनुसार जारी किया जाता रहा है और इस दफा भी नतीजों को उसी आधार पर घोषित किया जाएगा। अगर टियर-1 और टियर-2 परीक्षा की बात करें तो जो उम्मीदवार टियर-1 में कामयाब होते हैं उन्हें टियर-2 में एग्जाम देने का मौका मिलता है।
25271 पदों के लिए निकाली गई थी भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले साल जुलाई के महीने में एसएससी जीडी के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत जीडी कांस्टेबल के कुल 25271 रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। इनमें से 22424 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और शेष 2847 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।
5 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 के बीच हुई थी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग ने भारत के सभी राज्यों में मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा टियर 1 का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। एमटीएस टियर 1 परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक सभी राज्यों में आयोजित की गई थी। सभी राज्यों के लाखों आवेदक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होने आए थे।
करीब 6 फीसद होता है टीयर-1 का रिजल्ट
एसएससी एमटीएस टीयर-1 के नतीजों को किसी भी समय जारी किया जा सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि टीयर-1 में कुल कितने फीसद छात्र कामयाब होते हैं। अगर बात 2018-19 की करें तो कुल 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी और टीयर-2 के लिए करीब 6 फीसद योग्य पाए गए।
नतीजों के आने में हो रही है देरी
एसएससी एमटीएस परीक्षा के नतीजों को दिसंबर के महीने में ही घोषित किया जाना था। लेकिन नतीजों के आने में देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि जनवरी के महीने में किसी भी दिन नतीजों को जारी किया जा सकता है।
नतीजों के जारी होने के बाद की प्रक्रिया
सीबीई में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को आयोग द्वारा पीईटी / पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) सीएपीएफ द्वारा अंतिम रूप दिए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।डीएमई के समय उम्मीदवारों की पात्रता/दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी। इसलिए, उम्मीदवारों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे सीबीई / पीएसटी / पीईटी के लिए उपस्थित होने से पहले इस नोटिस में निर्धारित अपनी पात्रता को सत्यापित करें।
जल्द ही जारी किए जाएंगे नतीजे
आयोग सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल जीडी और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पद के लिए परिणाम जारी करेगा। हालांकि, अब तक, आयोग द्वारा परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार परिणाम टैब पर जाकर और पीडीएफ डाउनलोड करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
कांस्टेबलों की भर्ती (सामान्य ड्यूटी)
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ),केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF),केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ),भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP),सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए),सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) के लिए नियुक्ति होगी।
Sarkari Results Live Update - एसएससी एमटीएस परीक्षा कट-ऑफ
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC MTS 2021 परीक्षा का कट-ऑफ अलग-अलग राज्य और श्रेणी के अनुसार जारी किया जाएगा। इसके अलावा टियर-1 और टियर-2 परीक्षा दोनों का कट-ऑफ भी अलग-अलग ही जारी होता है।
Sarkari Result - SSC एमटीएस रिजल्ट इस दिन
SSC जल्द ही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा 2021 के रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। उम्मीदवारों को काफी समय से परीक्षा परिणामों का इंतजार है, सूत्रों की मानें तो SSC MTS Result जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में ही जारी हो सकता है।
100 नंबर का था पेपर
विभाग ने एसएससी जीडी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 100 प्रश्न थे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था यानि पूरा पेपर 100 नंबर का था।
महिला और पुरुष दोनों के लिए निकाली गई भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले साल जुलाई के महीने में एसएससी जीडी के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत जीडी कांस्टेबल के कुल 25271 रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। इनमें से 22424 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और शेष 2847 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।
संभावित कट ऑफ
अनारक्षित - 75
ईडब्ल्यूएस - 72
ओबीसी - 71
एससी - 60
एसटी - 60
इन पदों पर होगी भर्ती
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के जरिए सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB) आदि में कांस्टेबल (जीडी) के 25271 रिक्त पद भरे जाएंगे। सूचना अनुसार BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431,असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।
25271 पदों के लिए होगा चयन
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 25271 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आयोग ने 24 दिसंबर, 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम की आंसर की जारी की थी। इस पर आपत्ति दर्ज करने की तारीख 31 दिसंबर, 2021 थी। अब उम्मीदवार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
जल्द जारी होंगे रिजल्ट
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के लिए हुई परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और दूसरे लॉगिन क्रेडेंशियल्स को भरना होगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में 16 नवंबर 2021 से 12 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की गई थी।
आंसर की हुई जारी
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के लिए 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच हुई परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा के दौरान पूछे जाने वाले सवालों या प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने की स्थिति में अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
यहां उपलब्ध होगा परिणाम
चूंकि परीक्षा प्रक्रिया समाप्त हो गई है, इसलिए सभी उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एसएससी जीडी परिणाम जानने के इच्छुक हैं। इस परीक्षा के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम जल्द ही एसएससी के आधिकारिक पोर्टल यानी ssc.nic.in पर उपलब्ध होगा।
कट ऑफ विभिन्न कारकों के आधार पर होती है
आपको बता दें कि साल 2021 के लिए सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ 75 से 85 अंक की हो सकती है। एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट ऑफ 60 से 75 अंक और एसटी उम्मीदवारों के लिए 55 से 65 अंक हो सकती है। कट ऑफ की गणना विभिन्न आधार पर की जाती है।
एक महीने चल चला था परीक्षा कार्यक्रम
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके पास 31 दिसंबर 2021 आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका था।
ऐसे कर कर सकते हैं चेक
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चैक कर सकते हैं। इसके लिए समय समय पर आप वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
SSC Exam Results - एमटीएस परीक्षा रिजल्ट जल्द
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन परीक्षा कैलेंडर जारी कर चुका है। अगल एमटीएस परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक 2021 के लिए एमटीएस परीक्ष का रिजल्ट नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो यह रिजल्ट कभी भी आ सकता है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की समयावधि 31 दिसंबर 2021 थी। अब रिजल्ट का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं, जो कि कभी भी जारी किया जा सकता है। अस्थायी रूप से यह परिणाम अगले कुछ ही दिनों में जारी हो सकते हैं।
Sarkari Result Live - एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा कट ऑफ
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के तहत सामान्य वर्ग के लिए वर्ष 2021 के लिए अपेक्षित कट ऑफ 75 से 85 अंक है। इसी तरह, एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट ऑफ 60 से 75 अंक और एसटी उम्मीदवारों के लिए 55 से 65 अंक है।
ध्यान दें, यह एक अस्थाई कट ऑफ है।
Sarkari Naukri Update - कट ऑफ के बारे में जान ले यह बात
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के लिए कट ऑफ कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, बैकलॉग रिक्तियां, आदि।
Sarkari Naukri - 25271 रिक्तियों के लिए रिजल्ट जल्द
एसएससी सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल जीडी और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पदों के लिए कुल 25271 रिक्तियों को भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। हालांकि आयोग ने परिणाम घोषित करने के लिए कोई विशेष तारीख जारी नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही ऑनलाइन जारी किया जाएगा
sarkari result - कभी भी जारी हो सकता है SSC GD रिजल्ट
SSC GD 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में 16 नवंबर 2021 से 12 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित किया गया था। इसके लिए उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी है और आपत्तियां उठाने की समय अवधि भी 31 दिसंबर 2021 तक थी, अब कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
Sarkari results Live - एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जनरल ड्यूटी (जीडी) या एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 के परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जा सकते हैं, हालांकि इस ब्लॉग पर भी आपको डायरेक्ट लिंक प्रोवाइड कराया जाएगा।
SSC Reuslt - मल्टी टास्किंग स्टाफ रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर हुई परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द जारी होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SSC MTS रिजल्ट इस साल के पहले सप्ताह में कभी भी जारी हो सकता है।
Sarkari Result - SSC MTS Tier-1 परिणाम
अपेक्षित है कि SSC MTS Tier-1 परिणाम जनवरी 2022 में घोषित किया जाएगा। SSC MTS Tier-1 परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी 12 नवंबर 2021 को जारी की गई है।
SSC GD Constable - परिणाम जल्द
कर्मचारी चयन आयोग सामान्य ड्यूटी या एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 जल्द ही आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। SSC ने GD कांस्टेबल पद के लिए 16 नवंबर से 12 दिसंबर, 2021 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी। यह परिणाम कभी भी आने वाले हैं।
SSC GD Constable - पहले आएगी फाइनल आंसर की
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी पहले जारी हो चुकी है और आपत्तियां 31 दिसंबर तक उठाने का समय दिया गया था। अब सूत्रों की मानें तो कभी भी फाइनल आंसर की आ सकती है।
SSC GD Constable - इस वेबसाइट से देखें परिणाम
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। यहां रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में देखा जा सकता है।

