Sarkari Naukri: इस हफ्ते सरकारी नौकरी का धमाका, पुलिस, डिफेंस व बैंक समेत इन विभागों में बंपर भर्ती
Sarkari Naukri Result: जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए इनदिनों सुनहरा मौका है। आजकल भारतीय डाक विभाग, भारतीय वायुसेना, रेलवे समेत कई जगह भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें 10वीं और 12वीं पास आवेदकों के लिए भी काफी मौके हैं। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और योग्यता से जुड़ी सारी जरूरी अपडेट्स पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।
Sarkari Naukri Result 2022: इन दिनों नीट यूजी, पीजी, एमडीएस परीक्षा अपडेट, यूपीएससी, एचपीएससी, यूकेपीएससी, एसएससी सीजीएल, एसएससी सीएचएसएल व एसएससी एमटीएस भर्ती में भी नए नए नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं। सरकारी नौकरियां के अलावा इस समय बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का भी सीजन है। यूपी बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, गुजरात बोर्ड और हरियाणा बोर्ड समेत अन्य राज्यों के परीक्षा परिणाम जारी होने वाले हैं। इसलिए आपको सारी लेटेस्ट जानकारी आपको इस ब्लॉग में उपलब्ध कराई जाएगी।
उम्मीदवार यूजीसी नेट 2022 परीक्षा का एडमिट कार्ड, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का प्रवेश पत्र का इंतजार करने के साथ साथ राजस्थान, बिहार, यूपी व एमपी में पुलिस भर्ती में अपडेट का भी इंतजार कर रहे हैं। इसकी भी जानकारी आपको दी जाएगी। अलग अलग राज्यों में निकली सरकारी जॉब के लिए कैसे आवेदन करें और इससे संबंधित अन्य डिटेल की भी जानकारी आपको यहां मिलेगी।
UP Board 10th 12th Result 2022 | RBSE 10th 12th Result 2022 | RBSE 5th, 8th Result 2022
Sarkari Result 2022 Live - आरपीएससी ने शिक्षक के पदों पर निकाली बंपर भर्ती
राजस्थान सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 के 417 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में संस्कृत के 91 पद, अंग्रेजी के 21 पद, हिंदी के 56 पद, सामाजिक विज्ञान के 120 पद, गणित के 47 पद और विज्ञान के 82 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result 2022 Today - अपरेंटिस के पदों पर भर्ती
न्यूक्लीयर पावर कॉपोरेशन ऑफ लिमिटेड ने अपरेंटिस के पद पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 50 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcateers.com.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून 2022 है।
Sarkari Result 2022 Live - इन विभागों में निकलेगी भर्ती
इस हफ्ते यूपी पुलिस, एसबीआई क्लर्क समेत केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागो में बंपर भर्ती का ऐलान हो सकता है। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें यहां आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी। तथा आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Sarkari Results 2022 - यहां जाने चयन प्रक्रिया
एसबीआई के क्लर्क के पदों पर चयन प्रक्रिया दो चरणों प्रीलिम्स और मेन्स यानी लिखित परीक्षा के आधार पर होती है। प्रत्येक चरण में उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स यानी लिखित परीक्षा के लिए पात्र होते हैं। बता दें एसबीआई क्लर्क के पदों पर इंटरव्यू राउंड नहीं होता है।
Sarkari Result 2022 Live - क्लर्क के पद पर आवेदन प्रक्रिया
एसबीआई क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुए होना चाहिए। साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास जनवरी 2022 के पहले तक का इंटिग्रेटेड ड्यूअल डिग्री (आईडीडी) सर्टिफिकेट होगा वो भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के छात्र भी यहां आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - एसबीआई क्लर्क के पद पर नोटिफिकेशन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देशभर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांचों में क्लर्क की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbo.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - कैटेगरी वाइज बांटे गए हैं पद
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 837 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए 377 पद और मल्टी स्किल्ड वर्कर के लिए 499 वैकेंसी शामिल हैं। इन्हें कैटेगरी वाइज बांटा गया है, जिसमें अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 157 पद, एससी के 53, एसटी के 26 ओबीसी के लिए 103 और ईडब्ल्यूएस के लिए 38 पद आरक्षित हैं।
Sarkari Result 2022 Live - बीआरओ में निकली वैकेंसी
बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए राहतभरी खबर है। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन ने स्टोर कीपर टेक्निकल और मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बीआरओ के रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीएआरओ की आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - महत्वपूर्ण जानकारी
इस हफ्ते केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं। कई बार जाने अनजाने में आवेदन की डेट हांथ से निकल जाती है और बाद में पछताना पड़ता है, ऐसे में हमारे इस ब्लॉग पर एक नजर डाल आप इस हफ्ते निकलने वाली भर्तियों के बारे में जान सकते हैं तथा आवेदन से संबंधित आपको यहां संपूर्ण जानकारी मिलेगी।
Sarkari Result 2022 Live - जल्द आ सकता है यूजीसी नेट परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यूजीसी जल्द ही नेट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। ऐसे में जिन छात्रों ने नेट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - जल्द जारी हो सकता है सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन
सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड जुलाई यानी पहले सत्र के लिए नोटिफिकेशन मार्च में जारी करता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड कभी भी रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
Sarkari Result 2022 Live - शैक्षणिक योग्यता
ध्यान रहे इंडियन बैंक के एसओ के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट या फिर सीए और बीटेक की डिग्री होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार इंडियन बैंक की आधिकारिक साइट पर विजिट करें।
Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी
इंडियन बैंक के इन पदों पर 20 से 40 वर्ष तक के युवक/युवतियां आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2022 है। ध्यान रहे 14 जून की रात 12 बजे आवेदन की विंडो बंद कर दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीएच उम्मीदवारों को 175 रुपये अदा करने होंगे।
Sarkari Result Today - बैंको में विकली बंपर भर्ती
इंडियन बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय बैंक ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 312 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का ऐलान किया है। बता दें इंडियन बैंक हाल ही में इलाहबाद बैंक के साथ मर्ज हुआ है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन बैंक के ब्रांचों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.net.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 किस पद पर कितनी वैकेंसी
जिसमें कांस्टेबल क्रू के 130 पद, हेड कांस्टेबल मास्टर 52 पद, हेड कांस्टेबल इंजीनियर ड्राइवर के 64 पद, हेड कांस्टेबल वर्कशॉप के 10, हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन के 02 पद, हेड कांस्टेबल टेक्नीशियन के 01 पद, हेड कांस्टेबल एसी टेक्नीशियन के 01 पद, सब इंस्पेक्टर एसआई मास्टर के 8 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Sarkari Result 2022 Live - बीएसएफ के इन पदों पर निकली भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बीएसएफ ने अपने यहां पर ग्रुप बी और सी के वाटर विंग, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम 281 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - बोर्ड रोड विंग्स में नौकरी
BRO Recruitment 2022: बोर्ड रोड विंग्स, बोर्ड रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ), जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ), रक्षा मंत्रालय ऐसे उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है जो बीआरओ में टॉर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) और मल्टी स्किल्ड वर्कर (एमएसडब्ल्यू) के रूप में शामिल हो सकें। इच्छुक उम्मीदवार पंजीकृत डाक के माध्यम से एक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - पुलिस भर्ती बोर्ड
पश्चिम बंगाल पुलिस अग्रगामी साक्षात्कार प्रवेश पत्र 2022 पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) की आधिकारिक वेबसाइट -wbpolice.gov.in पर उपलब्ध है। WBPRB 06 जून 2022 से नागरिक सुरक्षा संगठन, पश्चिम बंगाल में अग्रगामी (WBCEF और WWCD) के पद के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा।
Sarkari Naukri Result 2022 - मेट्रो रेल में नौकरी
जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Jaipur Metro Rail Corporation Limited) ने मेंटेनर (इलेक्ट्रीशियन) और ग्राहक संबंध सहायक (CRA) के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए ट्रांसपोर्ट.rajasthan.gov.in पर Transport.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। जेएमआरसी परीक्षा 11 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से जयपुर मेट्रो प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन अपडेट
एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (The Export Credit Guarantee Corporation) ने 29 मई 2022 को पात्र भारतीय उम्मीदवारों के लिए ईसीजीसी पीओ 2022 लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। ईसीजीसी लिमिटेड का लक्ष्य ईसीजीसी में कार्यकारी अधिकारियों के संवर्ग में प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों की कुल 75 रिक्तियों को भरना है।
Sarkari Result Live - शिक्षा विभाग में नौकरी
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (ammu and Kashmir Public Service Commission) ने सहायक प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की। उम्मीदवार 30 मई से 29 जून 2022 तक jkpsc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार अपने आवेदन को 30 जून 2022 से 02 जुलाई 2022 तक संपादित कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - रेलवे विभाग में आई नौकरी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), कार्मिक विभाग, रायपुर डिवीजन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी secr.indianrailways.gov पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर डिवीजन में अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत ट्रेड अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2022 है।
Sarkari Naukri 2022: एसबीआई जल्द जारी करेगा क्लर्क परीक्षा की अधिसूचना
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) क्लर्क परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने जा रहा है। उम्मीदवार sbi.co.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इससे पहले एसबीआई ने कुल 5,454 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली थी।
Sarkari Result 2022 - उम्मीदवारों को अपरेंटिस ट्रेनिंग से गुजरना होगा
रेलवे की ओर से कारपेंटर, सीओपीए, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, मैकेनिक, पेंटर और स्टेनो जैसे विभिन्न ट्रेडों में पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक ट्रेड के लिए 1 वर्ष की अवधि के लिए अपरेंटिस प्रशिक्षण से गुजरना होगा।
Sarkari Result 2022 - ट्रेड अपरेंटिस के पद पर भर्ती
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर डिवीजन में ट्रेड अपरेंटिस के पद पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 465 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 22 जून 2022 है।
Sarkari Naukri 2022: इन पदों पर की जाएगी भर्ती
यूपीएससी भर्ती प्रक्रिया के तहत ड्रग इंस्पेक्टर, मास्टर, मिनरल ऑफिसर, असिस्टेंट शिपिंग मास्टर, सिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग) के पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन का प्रिंट उम्मीदवार 17 जून 2022 तक निकाल सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: वाइस प्रिंसिपल और मास्टर समेत अन्य पदों पर भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वाइस प्रिंसिपल और मास्टर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 161 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून 2022 है।
Sarkari Result 2022 - जनरल मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती
NBCC (इंडिया) लिमिटेड ने जनरल मैनेजर समेत विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2022।
Sarkari Result 2022 - कॉन्स्टेबल के लिए जरूरी योग्यता
पश्चिम बंगाल पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदक पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या इसके समकक्ष से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही बंगाली भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए। इस प्रक्रिया के माध्यम से पुरुष कांस्टेबल के 1410 और लेडी कांस्टेबल के 256 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: कांस्टेबल के लिए बंपर भर्ती
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कोलकाता पुलिस के तहत कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 1666 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून 2022 है।
Sarkari Result 2022 - जानिए कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से चिकित्सा विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण मेडिकल काउंसिल में भी होना चाहिए। अभ्यर्थी का चयन परीक्षा/ इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2022 है।
Sarkari Naukri 2022: जानिाए क्या होनी चाहिए योग्यता
CGPSC भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 33 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदक की उम्र 25 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से चिकित्सा विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण मेडिकल काउंसिल में भी होना चाहिए।
Sarkari Naukri 2022: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2022 से शुरू होगी, जो 1 जुलाई 2022 तक चलेगी।
Sarkari Result Live - रिसर्च एसोसिएट पदों पर भर्ती
भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने रिसर्च एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आईएसआई की आधिकारिक साइट isical.ac.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 14 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result 2022 - शीर्ष चार में लड़कियों ने बनाई जगह
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसमें श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। इस बार शीर्ष चार में लड़कियों ने जगह बनाई है।
Sarkari Result 2022 - आवेदन के लिए योग्यता मानक
इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 29 जून दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि इसमें आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी।
Sarkari Result 2022 - अस्पताल केयरटेकर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने अस्पताल केयरटेकर रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। आरपीएससी ने पहले इन पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना प्रकाशित की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpse.rajasthan.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - UPSC सिविल सेवा 2021 परिणामों की हुई घोषणा
संघ लोक सेवा आयोग ने आज UPSC सिविल सेवा 2021 के अंतिम परिणाम की घोषणा की। परिणाम नोटिस के अनुसार, श्रुति शर्मा ने नंबर 1 रैंक किया, उसके बाद अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला हैं। UPSC IAS 2021 के लिए कुल 685 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Sarkari Result 2022 - बीएसएफ ने निकाली भर्ती
सीमा सुरक्षा बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। बीएसएफ ने अपने यहां पर ग्रुप बी, ग्रुप सी सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बीएसएफ के कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - भारतीय सांख्यिकी संस्थान में नौकरी
भारतीय सांख्यिकी संस्थान (Indian Statistical Institute) ने रिसर्च एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आईएसआई की आधिकारिक साइट isical.ac.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 14 पदों को भरेगा।
Sarkari Result Today - नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट-सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट-सुपर स्पेशियलिटी (NEET-SS) परीक्षा 2022 की तारीखों को जल्द ही संशोधित करेगा। NEET-SS परीक्षा 2022 संशोधित तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - natboard.edu.in पर जारी की जाएंगी।
Sarkari Result Today - बीएसएफ ने मंगाए आवेदन
सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने 281 पदों के लिए ग्रुप बी और ग्रुप सी सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल क्रू और हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 का विज्ञापन जारी किया है। सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे 30 मई 2022 से 28 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - यूकेपीएससी ने जारी किए रिजल्ट्स
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यूकेपीएससी (Uttrakhand Public Service Commission) ने हाल ही में संयुक्त राज्य सिविल ऊपरी अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के भर्ती पद के लिए प्री परीक्षा परिणाम अपलोड किए गए हैं। वे उम्मीदवार रिक्तियों के साथ नामांकित हैं, वे परिणाम psc.uk.gov.in/ डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - उच्च शिक्षा विभाग में नौकरी
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (Jammu and Kashmir Public Service Commission) ने उच्च शिक्षा विभाग के जेके (यूटी) के सरकारी डिग्री कॉलेजों में विभिन्न विषयों/ पीटीआई में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार 30 मई से 29 जून 2022 तक jkpsc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड अपडेट
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) ने dsssb.gov.in पर जूनियर इंजीनियर (JE), सेक्शन ऑफिसर (SO), असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और लीगल असिस्टेंट / असिस्टेंट लॉ ऑफिसर परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। डीएसएसएसबी जेई परीक्षा 22 जून से 29 जून 2022 तक आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result Live - रेलवे भर्ती शुरू
रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी), पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने अपरेंटिस के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सक्रिय कर दिया है। 10वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार जिनके पास आईटीआई प्रमाण पत्र भी है, वे 27 जून 2022 तक डब्ल्यूआर अपरेंटिस आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - कांस्टेबल के 1666 पद
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (West Bengal Police Recruitment Board) आज से अपनी वेबसाइट wbpolice.gov.in पर 1666 कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। लिंक उपलब्ध होने के बाद पुरुष और महिला उम्मीदवार पदों के लिए खुद को पंजीकृत करके अप्लाई कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) अपनी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा - वीआईटीईईई 2022 - के लिए आवेदन प्रक्रिया आज सोमवार, 30 मई को बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए vitee.vit.ac.in से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - भारतीय वायु सेना में जाने का अवसर
भारतीय वायु सेना (IAF) ने 27 मई 2022 को रोजगार समाचार पत्र में AFCAT 2 अधिसूचना जारी की है। नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार वायु सेना में एक कमीशन अधिकारी के रूप में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। (AFCAT) 02/2022 के लिए afcat.cdac.in आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - प्रीलिम्स एडमिट कार्ड कल?
WBPSC CS Prelims Admit Card 2022 कल यानी 31 मई 2022 को पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) की आधिकारिक वेबसाइट -wbpsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - एमटीएस परीक्षा 5 जून को
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ईएसआईसी में सीधी भर्ती द्वारा नियमित आधार पर 1948 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के रिक्त पदों को भरने के लिए 5 जून 2022 को ईएसआईसी एमटीएस मेन्स 2022 चरण -2 का आयोजन करेगा।
Sarkari Result Live - भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती
भारतीय रिजर्व बैंक ने 28 मई 2022 को आरबीआई ग्रेड बी अधिकारियों (सामान्य) के लिए आरबीआई ग्रेड बी चरण -1 2022 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। आरबीआई जीआर बी जनरल के लिए चरण- I परीक्षा में, उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग, मात्रात्मक योग्यता और सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जाएंगे।
Sarkari Result Live - पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में नौकरी
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corpotation of India) ने CLAT के माध्यम से सहायक अधिकारी (कानून) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 18 जून 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Results Live - एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड भर्ती
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड (NBCC India Recruitment 2022) ने महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), अतिरिक्त महाप्रबंधक (विपणन), परियोजना प्रबंधक (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 8 जून 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - ग्रुप ए की होगी भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर ने सरकार के तहत जूनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) / ग्रुप ए के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 26 मई से 25 जून 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए aiimsraipur.edu.in पर जाएं।
Sarkari Job 2022: AIIMS में जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती
ऑल इंडिय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज ने जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1 हजार रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी। इसके लिए सभी उम्मीदवार में 15 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: IBPS सिलेक्शन का नोटिफिकेशन
IBPS यानी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की ओर से रिसर्च एसोसिएट पद भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए योग्य उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 31 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें। इसके लिए उम्मीदवार आयु 21 साल से 30 साल के बीच होगी।
Sarkari Naukri Jobs: पीजीटी सहित कई पदों पर निकली भर्ती
एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसायटी (AEES) की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर सहित कई पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aees.gov.in की मदद से 12 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 750 रुपए की आवेदन फीस भी जमा करनी होगी।
Sarkari Naukri 2022 : एएमयू में नौकरी का शानदार मौका
एएमयू यानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), एएमयू ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और प्राइमरी टीचर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.amuonline.ac.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Jobs: आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती की आयु सीमा
आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती के लिए उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को चक कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच मांगी गई है।
Sarkari Naukri 2022: पीजीटी समेत कई पदों पर भर्ती
एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसायटी (AEES) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aees.gov.in पर 12 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: यूपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर सहित इन पदों भर्ती
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से ड्रग इंस्पेक्टर, मास्टर और मिनरल अफसर सहित कई पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 17 जून 2022 तक या पहले ऑनलाइन आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2022: ओएनजीसी के इन पदों पर निकली है भर्ती
ओएनजीसी की भर्ती के अनुसार जूनियर फायर सुपरवाइजर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर तकनीशियन, जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर फायरमैन, जूनियर मरीन रेडियो असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट ऑपरेटर, जूनियर डीलिंग असिस्टेंट, जूनियर मोटर व्हीकल ड्राइवर, जूनियर स्लिंगर कम रिगर के पद शामिल हैं।
Sarkari Naukri 2022: आर्मी पब्लिक स्कूल के पदों पर भर्ती
सेना के आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती निकाली गई है और इस भर्ती के लिए ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और प्राइमरी टीचर के पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: पश्चिम बंगाल पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों की भर्ती
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से महिला कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों की आवेदन प्रक्रिया की मदद से उम्मीदवार 27 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022: ओएनजीसी के कई पदों पर वैकेंसी
ओएनजीसी उम्मीदवारों ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ओएनजीसी इंडिया लिमिटेड में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट है।
Sarkari Naukri 2022: हिमाचल प्रदेश में निकला नौकरी का मौका
हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन, लैबोरेट्री असिस्टेंट, क्लर्क, जूनियर अफसर असिस्टेंट पद की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 31 मई से 30 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2022 Jobs: असम राइफल्स की जरूरी डेट्स
आवेदन की लास्ट डेट- 20 जुलाई 2022
आवेदन की शुरुआत- 6 जून 2022
अधिकारिक अधिसूचना- 13 अप्रैल 2022
Sarkari Naukri 2022: असम राइफल्स के इन पदों के लिए करें आवेदन
ऑपरेटर रेडियो और लाइन- 729 पद
क्लर्क- 287 पद
नर्सिंग सहयोगी- 100 पद
धोबी- 80 पद
रेडियो मैकेनिक- 72 पद
अस्रकार- 48 पद
पुल और सड़क-17 पद
अया (पैरा-मेडिकल)- 15 पद
प्रयोगशाला सहायक- 13 पद
पशु चिकित्सा क्षेत्र सहायक- 10 पद
धार्मिक शिक्षक- 9 पद
Sarkari Naukri Jobs 2022: असम राइफल्स के पद और आयु सीमा
असम राइफल्स की ओर से ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली गई है और इसके अनुसार टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन के पदों के लिए उम्मीदवार के आवेदन मांगे हैं। अगर आयु सीमा की बात करें तो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2022 से शुरू होगी और टेक्निकल व ट्रेड्समैन भर्ती 2022 रैली का आयोजन 1 सितंबर 2022 से निर्धारित किया गया है।
Sarkari Naukri 2022: असम राइफल्स के इन पदों पर भर्ती
असम राइफल्स के तहत टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। असम राइफल्स की ओर से ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर यह भर्ती निकाली गई है।
Sarkari Result LIVE: एनएचएम भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्य प्रदेश के तहत 1,222 स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट पदों के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की कल यानि 30 मई को आखिरी तारीख है। इसलिए जो उम्मीदवार अभी तक अप्लाई नहीं कर सकें हैं वे सामरिक गठबंधन प्रबंधन सेवा (एसएएमएस), sams.co की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: रिसर्च एसोसिएट पदों पर भर्ती
भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने रिसर्च एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आईएसआई की आधिकारिक साइट isical.ac.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 14 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result LIVE: जूनियर ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) ने जूनियर ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार धिकारिक वेबसाइट rrchubli.in 22 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 7 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Govt jobs 2022: जानिए कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
भर्ती प्रक्रिया के तहत कॉन्स्टेबल के 1410 पद और लेडी कॉन्स्टेबल के 256 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी एग्जाम, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फाइनल एग्जाम, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: पश्चिम बंगाल पुलिस ने निकाली बंपर भर्ती
पश्चिम बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBPRB) ने कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 29 मई 2022 से शुरू हो गई है, जो 27 जून 2022 तक चलेगी। इसके जरिए कुल 1666 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result LIVE: जानिए पदों का विवरण और आयु सीमा
एम्स में जूनियर रेजिडेंट के 34 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 15 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 5 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022: एम्स में नौकरी का मौका
ऑल इंडिय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), रायपुर ने जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के माध्यम से 34 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Govt jobs 2022: ऑफलाइन भेजना होगा आवेदन फॉर्म
IOCL की ओर से निकाली गई भर्ती प्रक्रिया के जरिए सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 35 पद और एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर के 8 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार 7 जून तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र इस पते पर, द एडवर्टाइजर,पोस्ट बॉक्स नंबर 3096, प्रधान डाकघर, लोधी रोड, नई दिल्ली 110003, भेजना होगा।
Sarkari Naukri 2022: आईओसीएल ने निकाली वैकेंसी
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) और एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर (ACMO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 43 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्य से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: यूनिवर्सिटी में इन पदों पर होगी भर्ती
अम्बेडकर चेयर प्रोफेसर (अस्थायी): 1 पद
गणित: 1 पद
गृह विज्ञान (बाल विकास): 1 पद
जूलॉजी: 1 पद
भाषाविज्ञान: 1 पद
फिजिक्स: 1 पद
केमिस्ट्री: 1 पद
वनस्पति विज्ञान: 1 पद
सामाजिक कार्य: 1 पद
सोशियोलॉजी: 1 पद
सांख्यिकी: 1 पद
हिंदी: 1 पद
Govt jobs 2022: यूपी के इस यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी
डॉ बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 51 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dbrau.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 7 जून 2022 है।
Sarkari Result LIVE: UPSC ने मांगे आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर, मास्टर और मिनरल ऑफिसर समेत कई अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 17 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत लगभग 180 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: स्टोर कीपर समेत इन पदों के लिए नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टोर कीपर के 2 पद और लस्कर के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए कुल 4 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इसमें 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।
_1653795203__rend_4_3.jpg)
