LIVE

UP Board 10th, 12th Result 2022: जानें कब रिलीज होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, देखिए बड़े अपडेट

UP Board Class 10th 12th Result 2022 Date, Sarkari Result 2022: यूपी बोर्ड के रिजल्ट्स जल्द ही जारी होने वाले हैं, सूत्रों की मानें आज कल में ही रिजल्ट तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद यहां जल्द से जल्द डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इन परिणामों को आप upmsp.edu.in, upresults.nic.in से देख सकेंगें। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) या यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 से जुड़े सभी अपडेट के लिए इस पेज से जुड़े रहें।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 9, 2022, 15:13 IST
Follow on Google News
UP Board 10th, 12th Result 2022: जानें कब रिलीज होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, देखिए बड़े अपडेट

UP Board Class 10th 12th Result 2022 Date, Sarkari Result 2022: हाल ही में एक नोटिस में इस बात की जानकारी दी गई कि छात्र व अभिवाह​क यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट से जुड़ी फर्जी खबरों व नोटिफिकेशन से सावधान रहें। हो सके तो संबंधित हर खबर को upmsp.edu.in, upresults.nic.in से क्रॉस चेक कर लें। हाल ही में यह पता चला है कि छात्रों व उनके माता-पिता को कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़ाने संबंधी कॉल ​आ रही है, जो कि पूरी तरह से फर्जी है। यूपी बोर्ड ने आगे उनसे इन कॉलों से दूर रहने और ऐसी घटनाओं की सूचना अधिकारियों को देने का अनुरोध किया है। बता दें, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 के तहत उत्तर प्रदेश 10वीं व 12वीं बोर्ड के नतीजे इन्हीं दिनों में जारी किए जाने की संभावना है।

UP Board 10th 12th Result 2022 Today Live Check here I UP Board 10th 12th Result 2022 Date and Time

इस साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से 47,75,749 परीक्षा में शामिल हुए थे। इन सभी परीक्षार्थियों का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब जल्द ही उत्तर प्रदेश 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है।

UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE | UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link

JUN 01, 2022 19:28 IST

UP 10th 12th Result 2022: कहां देखें यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2022 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र यूपी बोर्ड परिणाम upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in की मदद से देख सकते हैं। यूपी बोर्ड परिणाम के साथ यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट्स भी जारी होंगी और कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई के लिए निर्धारित है।

JUN 01, 2022 18:54 IST

UPMSP UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट में जानकारी

छात्रों का नाम, रोल नंबर, स्कूल का विवरण, हर विषय में मिलने वाले कुल अंक और प्रत्येक विषय में उम्मीदवार की ओर से प्राप्त अंक, सभी विषयों का कुल स्कोर और पास / फेल स्टेटस यह सारी जानकारी यूपीएमएसपी यानी यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में शामिल होगी।

JUN 01, 2022 18:13 IST

UP board 10th, 12th result 2022: कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट

स्टेप 1: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की किसी भी वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: कक्षा 10 या कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 4: सब्मिट पर क्लिक करने पर आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

JUN 01, 2022 17:39 IST

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार

उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड यानी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी जिसमें 47,75,749 छात्र उपस्थित हुए थे। इस परीक्षा रिजल्ट का अब लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

JUN 01, 2022 16:56 IST

UP Board Exam Result 2022: जून के दूसरे सप्ताह में आ सकता है रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जून के दूसरे सप्ताह में कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड के परिणाम घोषित करने की संभावना है। यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे।

JUN 01, 2022 16:13 IST

UP Board 10th 12th Results 2022 - एक दिन पहले कर दिया जाएगा सूचित

बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हर साल यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करने से एक दिन पहले सूचित करता है। ऐसे में छात्रों को एक दिन  पहले सूचित कर दिया जाएगा। तथा छात्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकेंगे

JUN 01, 2022 15:57 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - पास होने के लिए इतने परसेंट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस बार बोर्ड परीक्षा से पहले सिलेबस और पासिंग परसेंटेज में काफी बदलाव किया था। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय के साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य थे। 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वालों का अनउत्तीर्ण माना गया है। 

JUN 01, 2022 15:33 IST

Sarkari Result 2022 Live - अब यूपी बोर्ड की बारी

राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के बाद छात्र सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर लगातार सर्च कर रहे हैं। बता दें इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण किया था, जिसमें 47 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, वहीं किसी कारणवश 4 लाख छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। 

JUN 01, 2022 14:44 IST

UP Board Result 2022 - मेधावी छात्रों को किया जाएगा पुरस्कृत

यीपी बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। सूत्रों की मानें को इस बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोषित कर सकते हैं। साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

JUN 01, 2022 13:50 IST

UP Board 2022 Result Live - जल्द आएगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड के बाद यूपी बोर्ड के छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें आज शाम तक यूपी बोर्ड के रिजल्ट की तिथि और समय की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें 

JUN 01, 2022 12:48 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - दोपहर तक आ सकता है नोटिफिकेशन

कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड दोपहर तक रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। साथ ही रिजल्ट से संबंधित कुछ जरूरी नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

JUN 01, 2022 12:10 IST

UP Board Results 2022 Live - मार्च से अप्रैल के बीच थी परीक्षा

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने से पहले आपको सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

JUN 01, 2022 11:39 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

इसके अलावा यूपी बोर्ड के छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन पर आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आप क्लिक कर डायरेक्ट अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 01, 2022 10:54 IST

UP Boardd Result 2022 Live - ईमेल आईडी पर नहीं भेजा जाएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) इस बार छात्रों की ईमेल आईडी पर रिजल्ट भेजने वाला था, लेकिन गर्मी की छुट्टियों के कारण छात्रों की ईमेल आईडी जुटाने और बनाने में असमर्थता जताई जा रही है। इसलिए छात्र वेबसाइट और एसएमएस के माध्यम से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JUN 01, 2022 10:35 IST

UP Board Result 2022 Live - जल्द आ सकता है नोटिफिकेशन

हालांकि यूपी बोर्ड रिजल्ट से संबंधित अभी कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। 

JUN 01, 2022 10:07 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां देखें बिग अपडेट

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी आज प्रेस कांफ्रेंस या ट्वीट कर रिजल्ट यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकते हैं। ध्यान रहे रिजल्ट से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन आने के बाद एक से दो दिन में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। 

JUN 01, 2022 09:44 IST

टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी जारी

कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। वहीं सूत्रों का मानना है कि टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में 47 लाख छात्र अपने रिजल्ट के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। 

JUN 01, 2022 08:42 IST

UP Board 10th 12th Results 2022 Live - इन प्रश्नों में मिलेंगे पूरे नंबर

इस बार यूपी बोर्ड ने मार्किंग स्कीम और परीक्षा पैटर्न में काफी बदलाव किया था। साथ ही सिलेबस में करीब 30 प्रतिशत की कटौती की गई थी। ऐस में मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले बोर्ड ने शिक्षकों को निर्देश दिया था कि सिलेबस से बाहर पूछे गए प्रश्नों में छात्रों को पूरे नंबर दिए जाने चाहिए।

JUN 01, 2022 08:09 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - 2.25 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

बता दें इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि करीब 4 लाख छात्र किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हुए। तथा बोर्ड द्वारा इस बार कुल 8873 सेंटर्स पर बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। साथ ही करीब सवा दो सौ करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया गया है।

JUN 01, 2022 07:38 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - जल्द आ सकता है रिजल्ट

इससे साफ होता है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने वाला है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है या फिर रिजल्ट से संबंधित कोई जरूरी नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर उपलब्ध होगा।

JUN 01, 2022 07:09 IST

UP Board Result 2022 Live - महत्वपूर्ण जानकारी

हाल ही में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को नंबर बढ़वाने वाले फर्जी कॉल से आगाह किया था। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि बोर्ड की ओर से रिजल्ट से संबंधित कोई भी अपडेट कॉल के माध्यम से छात्रों को नहीं दिया जाएगा। इसलिए कोई भी फर्जी कॉल या एसएमएस आने पर विश्वास ना करें, कोशिश करें कि ऐसे नंबरों को तुरंत ही ब्लॉक कर दें।

JUN 01, 2022 06:45 IST

UP Board Result 2022 - कब आएगा रिजल्ट

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठ बुलाई है। इस दौरान रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जा सकती है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन आपको सबसे पहले यहां मिलेगा। 

JUN 01, 2022 06:27 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - यहां देख सकेंगे सबसे पहले

हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले जानकी दी जाएगी। 

MAY 31, 2022 23:53 IST

UP Board Result 2022 - इस तरह से चेक कर सकेंगे परिणाम

यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाएं। 
अब लिस्‍ट में यूपी बोर्ड 10वीं अथवा 12वीं के रिजल्‍ट पर क्लिक करें। 
अब मांगी गई डिटेल में अपना रोल नंबर दर्ज करें। 
सब्मिट करते ही रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें। 

MAY 31, 2022 23:22 IST

UP Board 10th, 12th Result LIVE: किसी भी समय जारी हो सकते हैं रिजल्‍ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2022 का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो चुका है। मार्क्‍स अपलोडिंग की प्रक्रिया भी खत्‍म हो चुकी है। ऐसे में यूपीएमएसपी किसी भी समय यूपी बोर्ड परिणाम 2022 घोषित कर सकता है। इसकी जानकारी upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर मिलेगी। 

MAY 31, 2022 22:41 IST

UP Board Result 2022 - पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन

यूपी बोर्ड जल्‍द ही 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा करेगा। रिजल्‍ट से अगर कोई परीक्षार्थी संतुष्‍ट नहीं होता है,  किसी स्‍टूडेंट को लगता है कि उसके नंबर अपेक्षा से कम हैं, तो वह पुनर्मूल्यांकन यानी रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन कर सकेगा। 

MAY 31, 2022 21:40 IST

UP Board 10th, 12th Result LIVE: 271 केंद्रों में हुई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के एग्‍जाम राज्य भर में  271 केंद्रों पर आयोजित किए गए थे। बताया जाता है कि परीक्षार्थियों की 2.25 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। ऐसे में किसी भी समय रिजल्‍ट की घोषणा हो सकती है। 

MAY 31, 2022 21:13 IST

UP Board Result 2022 - जल्‍द घोषित किए जाएंगे परिणाम

यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे।  कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें 47,75,749 छात्र उपस्थित हुए थे।

MAY 31, 2022 20:31 IST

UP Board Results 2022: पिछले साल 100 फीसदी रहा था पास प्रतिशत

बीते वर्ष कोरोना के चलते बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन व प्रैक्टिकल के आधार पर उत्तीर्ण किया गया था, जिसके चलते लगभग सौ प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। 

MAY 31, 2022 19:58 IST

UP Board 10th, 12th Result LIVE: दो पालियों में हुई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच 2 शिफ्ट में आयोजित की थी। पहली शिफ्ट सुबह 08 बजकर से शुरू होकर 11 बजकर 15 मिनट तक थी, जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक थी। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था। हालांकि 47 लाख छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए थे। 

MAY 31, 2022 19:30 IST

UP Board Results 2022: अपलोडिंग का काम पूरा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हाल ही में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को फर्जी कॉल से आगाह किया है। कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और मार्क्‍स भी अपलोड हो गए हैं। 

MAY 31, 2022 19:02 IST

UP Board Results 2022: यूपी बोर्ड जल्‍द जारी करेगा परिणाम

यूपी बोर्ड छात्रों को उनकी ईमेल आईडी के माध्यम से परिणाम की जानकारी देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2022 जून के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

MAY 31, 2022 18:30 IST

UP Board 10th, 12th Result LIVE: ईमेल से भी चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10 और 12 के परिणाम जल्‍द घोषित किए जाएंगे। रिजल्‍ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे। इसके अलावा बोर्ड की ओर से रजिस्‍टर्ड छात्रों के ईमेल आईडी पर भी रिजल्‍ट की सूचना भेजेगा। 

MAY 31, 2022 17:47 IST

UP Board Results 2022: फर्जी कॉल के लिए किया सतर्क

UPMSP ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी फोन कॉल के बारे में चेतावनी दी है। एक अधिसूचना के माध्यम से, यूपीएमएसपी ने कहा कि परीक्षार्थी और उनके माता-पिता कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण या अंक बढ़ाने में मदद करने के लिए आए फर्जी कॉल से सावधान रहे। साथ ही ऐसे कॉल करने वालों की जानकारी साझाा करें। 

MAY 31, 2022 16:56 IST

UP Board 10th, 12th Result LIVE: छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक

इस साल, परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को बोनस अंक या अंक प्राप्त होंगे। ये अंक इसलिए दिए जाएंगे क्योंकि कक्षा 12 के लगभग 12 विषयों और कक्षा 10 के सात मुख्य विषयों में पाठ्यक्रम के बाहर कुछ प्रश्न पूछे गए थे। इस साल कोरोना के चलते बोर्ड ने 30 प्रतिशत सिलेबस कम कर दिया था। 

MAY 31, 2022 16:31 IST

UP Board Results 2022: मार्कशीट में होंगी ये डिटेल

यूपी बोर्ड जल्‍द ही 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा। रिजल्‍ट के कुछ समय बाद मार्कशीट जारी की जाएगी। उसमें छात्रों का नाम, रोल नंबर, स्कूल का विवरण, प्रत्येक विषय में कुल अंक और प्रत्येक विषय में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक, सभी विषयों का कुल स्कोर, और पास / असफल स्थिति का विवरण मौजूद होगा। 

MAY 31, 2022 15:58 IST

UP Board 10th, 12th Result LIVE: 47 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को रिजल्‍ट का इंतजार

यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी जिसमें 47,75,749 छात्र उपस्थित हुए थे। सभी को अब रिजल्‍ट का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि परिणाम जून के दूसरे सप्‍ताह तक घोषित किए जाएंगे। 

MAY 31, 2022 15:30 IST

UP Board Results 2022: दूसरे सप्‍ताह तक आ सकते हैं नतीजे

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जून के दूसरे सप्ताह में कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड के परिणाम घोषित करने की संभावना है। यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे।

MAY 31, 2022 14:53 IST

क्या आज आएगा बोर्ड का रिजल्ट?

कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम जून के महीने में जारी होगा। खबरों के अनुसार परिणाम की तारीख और समय से जुड़ी बड़ी जानकारी जल्द सामने आ सकती है।‌

MAY 31, 2022 14:01 IST

शाम तक आ सकता हे नोटिफिकेशन

सूत्रों से पता चला है कि यूपी 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 के अपडेट जल्द सामने आने वाले हैं। यूपी बोर्ड परिणाम तिथि पर अपडेट जानने के लिए छात्र इस पेज पर बने रहें। कयास लगाया जा रहा है कि आज शाम तक रिजल्ट से जुड़ा कोई बड़ा और अहम अपडेट आएगा।

MAY 31, 2022 13:39 IST

UP Board 2022 Result: रिजल्ट तिथि की जानकारी आज हो सकती है जारी

रिजल्ट जारी करने को लेकर एक बड़ा अपडेट आ सकता है। यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट्स की घोषणा से पहले रिजल्ट तिथि की जानकारी साझा की जाएगी, खबरों के मुताबिक आज शाम तक यह अधिसूचना जारी हो सकती है।

MAY 31, 2022 13:06 IST

UP Board Results 2022: यह है आधिकारिक वेबसाइट

जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर चेक कर पाएंगे।

MAY 31, 2022 12:31 IST

UP Board Result 2022: बोर्ड ने जारी की चेतावनी

जल्द ही 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड 2022 रिजल्ट जारी होने वाले हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी फोन कॉल को लेकर चेतावनी दी है।

MAY 31, 2022 11:58 IST

इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं अपना परिणाम

1. upresults.nic.in
2. upmsp.edu.in
3. results.upmsp.edu.in

 

MAY 31, 2022 11:23 IST

UP Board 2022 Result: जल्द आएगा बोर्ड रिजल्ट 

खबरों के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। अब किसी भी समय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परिणाम 2022 घोषित कर सकता है।

MAY 31, 2022 10:57 IST

UP Board Result 2022 - रिजल्ट में क्या क्या होता है?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। बता दें परिणाम में छात्रों का नाम, रोल नंबर, स्कूल का विवरण, प्रत्येक विषय में कुल अंक और प्रत्येक विषय में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक, सभी विषयों का कुल स्कोर, और पास / असफल स्थिति होती है।

MAY 31, 2022 10:41 IST

UP Board Result 2022 - इन दो साइट पर रखें नजर

यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे। हालांकि कुछ प्राइवेट साइट पर भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। UP Board Result 2022 से जुड़े अन्य अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
 

MAY 31, 2022 09:50 IST

UP Board Result 2022 - 24 मार्च से 13 अप्रैल तक हुई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें 47,75,749 छात्र उपस्थित हुए थे। इन सभी छात्रों के लिए आज शाम तक upresults.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है। बता दें, यूपी बोर्ड ईमेल के जरिये भी रिजल्ट देखने की सुविधा देगा। यानी आपके ईमेल पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

MAY 31, 2022 09:13 IST

UP Board Result 2022 - जानें कब आने वाले हैं यूपी बोर्ड के परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (The Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) इसी हफ्ते या अगले सप्ताह में कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड के परिणाम घोषित करने की संभावना है। यह रिजल्ट्स जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट से देख सकेंगे।

MAY 31, 2022 08:48 IST

UP Board Result 2022 - यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम जल्द

लगभग 47 लाख छात्र यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आमतौर पर, माध्यमिक और इंटर यानी 10वीं 12वीं के परिणाम एक साथ घोषित किए जाते हैं और हर साल, यूपी बोर्ड एक दिन पहले परिणाम की तारीख और समय की घोषणा करता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए यहां निरंतर जांच करते रहें।

MAY 31, 2022 07:56 IST

UP Board Result 2022 - upresults.nic.in पर आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट को लेकर जल्द आधिकारिक खबर आने जा रही है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वास्तव में किस दिन यूपी बोर्ड परिणाम 2022 कब घोषित किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप upresults.nic.in से देख सकेंगे।
 

MAY 31, 2022 07:29 IST

upresults.nic.in पर आएगा अपडेट

upresults.nic.in पर आज अपडेट आने की उम्मीद है। 10वीं 12वीं के रिजल्ट या रिजल्ट तिथि को लेकर जानकारी आने की संभावना बनी हुई है। पिछले अपडेट के अनुसार, कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की घोषणा या संबंधित अपडेट की जानकारी 31 मई, 2022 को होने की उम्मीद है।

MAY 31, 2022 06:57 IST

UP Board Result 2022 - आज आएगी रिजल्ट डेट की जानकारी

छात्र लगातार इंटरनेट पर पूछ रहे हैं कि यूपी रिजल्ट 2022 कब आएगा? अपडेट के अनुसार, यूपी बोर्ड परिणाम 2022 कक्षा 10, 12 अपडेट की आधिकारिक घोषणा आज, 31 मई, 2022 को होने की संभावना है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2022 की तारीख की जानकारी आज आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर घोषित होने की उम्मीद है।

MAY 30, 2022 23:58 IST

UP Board Live Update: 47 लाख से छात्रों को रिजल्‍ट का इंतजार

लगभग 47 लाख छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने मार्च और अप्रैल के महीने में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होंगे। 

MAY 30, 2022 23:18 IST

UP Board 10th 12th Results 2022 - जल्‍द जारी होगा तारीख और समय

यूपी बोर्ड परिणाम 2022 जून 2022 के महीने में जारी किया जाएगा। हालांकि, यूपीएमएसपी ने अभी तक किसी भी आधिकारिक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है। UPMSP के जल्द ही परिणाम की तारीख और समय जारी करने की उम्मीद है।

MAY 30, 2022 22:45 IST

UP Board Live Update: इन विषयों में गलत थे सवाल

यूपी बोर्ड के लगभग बारह कक्षा 12 विषयों और सात कक्षा 10 विषयों में प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर थे या अन्य गलतियां पाई गई थीं। ऐसे विषयों और सवालों के बदले बोर्ड बोनस अंक देगा। 

MAY 30, 2022 22:12 IST

UP Board Live Update: 30 प्रतिशत कम किया गया था सिलेबस

COVID-19 के प्रभाव को देखते हुए, यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में 30% तक पाठ्यक्रम कम कर दिया गया था। परीक्षा के दौरान कोरोना संबंधित गाइडलाइन का भी पालन किया गया था। हॉल में प्रवेश से पहले थर्मल स्‍क्रीनिंग जरूरी थी। 

MAY 30, 2022 21:40 IST

UP Board 10th 12th Results 2022 - इन तरीकों से भी चेक कर सकेंगे परिणाम

10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने पर बोर्ड छात्रों के पंजीकृत आईडी पर रिजल्ट भेजेगा। इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इससे छात्रों को साइट क्रैश होने पर समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

MAY 30, 2022 20:41 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - इन सवालों पर मिलेंगे अतिरिक्‍त अंक

इस साल के COVID-19 के प्रभाव को देखते हुए, यूपी बोर्ड 10 वीं, 12 वीं की परीक्षा 30% कम पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की गई थी। हालांकि परीक्षा में कई सवाल ऐसे थे जो बाहर के थे, जिसके लिए बोर्ड ने छात्रों को बोनस अंक देने का फैसला किया है। 

MAY 30, 2022 20:14 IST

UP Board Result 2022 - कोरोना गाइडलाइंस का किया गया था पालन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कोरोना के बीच आयोजित की गई थी।  बोर्ड ने स्कूलों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने का सख्त निर्देश दिया था। साथ ही कक्षाओं में प्रवेश के लिए थर्मल स्‍क्रीनिंग जरूरी थी। 

MAY 30, 2022 19:30 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - इन वेबसाइटों पर चेक कर सकेंगे परिणाम

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त हो गया है और बोर्ड द्वारा जल्द ही परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की घोषणा करने की उम्मीद है। परिणाम का ऐलान होने पर छात्र अपना परिणाम upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकते हैं।

MAY 30, 2022 18:55 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपीएमएसपी ने किया सतर्क

हाल ही में एक अधिसूचना जारी कर यूपीएमएसपी ने कहा कि उम्मीदवारों और उनके माता-पिता को कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण या अंक बढ़ाने में मदद करने के लिए प्राप्त होने वाले फर्जी कॉल का बता चला। बोर्ड ने इनसे बचने और ऐसे फर्जी लोगों की शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। 

MAY 30, 2022 18:16 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 - 47 लाख से अधिक छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाओं के लिए 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें से करीब 47,75,749 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा में काफी सख्ती होने के कारण 4 लाख छात्रों ने हिस्सा नहीं लिया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। 

MAY 30, 2022 17:48 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी जारी

यूपी बोर्ड इस बार 10वीं 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। ऐसे में छात्रों के अंदर अपने रिजल्ट को लेकर अधिक उत्सुकता है। बता दें रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।

MAY 30, 2022 17:11 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक किया गया था। बता दें 13 अप्रैल को 12वीं के इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसे पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। वहीं परीक्षा खत्म होने के एक हफ्ते के बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था तथा छात्रों के अंकों साइट पर अपलोड करने का काम भी लगभग पूरी कर लिया गया है। 

MAY 30, 2022 16:44 IST

Sarkari Result 2022 Live - आज आ सकता है नोटिफिकेशन

बता  दें बोर्ड आज रात तक रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकते है इसलिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। यहां आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।

MAY 30, 2022 16:21 IST

UP Board Result 2022 - 47 लाख से ज्‍यादा परीक्षार्थी हुए थे एग्‍जाम में शामिल

इस साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से 47,75,749 परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्‍ट घोषित होने पर छात्र अपना परिणाम upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकते हैं।

MAY 30, 2022 15:46 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - फर्जी फोन कॉल के बारे में दी चेतावनी

कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी और फर्जी फोन कॉल के बारे में चेतावनी दी है। बोर्ड ने अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों को ऐसे फेक कॉल्‍स से बचने की सलाह दी है। 

MAY 30, 2022 15:04 IST

UP Board Result 2022 - फर्जी कॉल व खबरों से रहें सावधान

पिछले हफ्ते, प्रयागराज में यूपी बोर्ड कार्यालय ने छात्रों और अभिभावकों को यूपी बोर्ड 10 वीं, 12 वीं के परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को फर्जी और फर्जी कॉल के बारे में महत्वपूर्ण परिपत्र चेतावनी जारी की थी। यदि आप भी किसी खबर को पुख्ता करना चाहते हैं आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें।
 

MAY 30, 2022 14:50 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - कोरोना के बीच आयोजित की गई थी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कोरोना के बीच आयोजित की गई थी।  बोर्ड ने स्कूलों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने का सख्त निर्देश दिया था। साथ ही बिना थर्म स्क्रीनिंग के कक्षाओं में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। वहीं जिन छात्रों में कोरोना के लक्षण थे उन्हें परीक्षा सेंटर्स पर आने की मनाही थी 

MAY 30, 2022 14:17 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 - यहां मिलेगी संपूर्ण जानकारी

हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही आपको इस ब्लॉग में डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करना दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। यहां आपक सबसे पहले आरबीएसई बोर्ड की जानकारी दी जाएगी।

MAY 30, 2022 13:47 IST

पंजीकृत मेलआईडी पर भेजा जाएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों को सूचित किया जाता है कि, बोर्ड छात्रों के पंजीकृत आईडी पर रिजल्ट भेजेगा। इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बोर्ड ने यह निर्णय रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाने के कारण लिया है, क्योंकि इससे छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

MAY 30, 2022 13:13 IST

UP Board 10th 12th Results 2022 - महत्वपूर्ण जानकारी

यूपी बोर्ड के छात्रों को सूचित किया जाता है  कि अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखें, बोर्ड कभी भी 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक साइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

MAY 30, 2022 12:42 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

यपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बोर्ड इस बार 10वीं 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे तथा पुरस्कृत भी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड के अधिकारियों ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की है। 

MAY 30, 2022 12:06 IST

UP Board Result 2022 Live - जल्द आ सकता है नोटिफिकेशन

हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। यहां आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

MAY 30, 2022 11:33 IST

कैसे रिजल्ट करें चेक?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 देखने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं परीक्षा 2022 लिंक पर क्लिक करें। आपके सामने नया पेज आ जाएगा जहां आपको रोल नंबर और स्कूल कोड समेत कई जानकारी देनी होगी। विवरण दर्ज करने के बाद आपके सामने रिजल्ट आ जाएगा।

MAY 30, 2022 10:57 IST

UP Board Result Update: कब जारी होंगे परिणाम?

जल्द ही यूपी बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने वाले हैं। कयास लगाया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2022 इस साल भी छात्रों के ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।

MAY 30, 2022 10:28 IST

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट का नया अपडेट

खबरों के अनुसार, अब जल्द ही यूपी बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। कहा जा रहा है कि जून के पहले या दूसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित हो सकते हैं। 

MAY 30, 2022 10:00 IST

इस दिन आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट इस वर्ष जून के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2 से 8 जून के बीच जारी हो सकते हैं। 
 

MAY 30, 2022 09:31 IST

इस वेबसाइट पर चेक करें परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। एक बार जब रिजल्ट जारी हो जाएं तब छात्र upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। 
 

MAY 30, 2022 09:00 IST

UP Board Live Update: जल्द खत्म होगा इंतजार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अब जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। तकरीबन 48 लाख छात्रों का परिणाम जारी किया जाएगा जो परीक्षा में शामिल हुए थे।

MAY 30, 2022 07:58 IST

UP Board Result 2022 - मिलेगा बोनस अंक

इस साल के बैच की शैक्षणिक गतिविधियों पर COVID-19 के प्रभाव को देखते हुए, यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में 30% तक पाठ्यक्रम कम कर दिया गया था। हालांकि परीक्षा में कई सवाल इसी कम किए गए पाठ्यक्रम से पूछ लिए गए थे, जिसके लिए बोर्ड ने छात्रों को बोनस अंक देने का फैसला किया है।

MAY 30, 2022 07:37 IST

UP Board Result Live - यूपी बोर्ड परिणाम इसी माह

रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड परिणाम 2022 जून 2022 के महीने में जारी किया जाएगा। हालांकि, यूपीएमएसपी ने अभी तक किसी भी आधिकारिक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है। बता दें, इस बार 47,75,749 छात्रों का रिजल्ट जारी होगा।
 

MAY 30, 2022 07:08 IST

UP Board Result 2022 - यहां से देखें रिजल्ट्स

यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षा के परिणाम घोषित होने पर छात्र अपना परिणाम upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। हालांकि कुछ प्राइवेट साइट पर भी रिजल्ट देखने का वि​कप्ल दिया जाएगा।

MAY 30, 2022 07:08 IST

UP Board Result 2022 - मूल्यांकन कार्य पूरा

यूपी बोर्ड 10 वीं 12 वीं की परीक्षा 2022 का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड परिणाम 2022 घोषित करने के लिए तैयार है। इन परिणाम की जानकारी upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर आएगी। छात्र यहां से अपडेट रहें।

MAY 30, 2022 07:07 IST

UP Board Result 2022 - 30% तक कम था पाठ्यक्रम

इस साल के बैच की शैक्षणिक गतिविधियों पर COVID-19 के प्रभाव को देखते हुए, यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा 30% कम पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की गई थी। हालांकि परीक्षा में कई सवाल इसी कम किए गए हिस्से से थे, जिसके लिए बोर्ड ने छात्रों को बोनस अंक देने का फैसला किया है।