Railway Recruitment 2022: रेलवे ने किया बंपर भर्ती ऐलान, 10वीं पास करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 05:26 PM IST

Railway Recruitment 2022: उत्तर मध्य रेलवे ने अपने यहां पर अपरेंटिस के 1600 से अधिक पदों पर भर्ती की निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर आपना आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रयागराज, झांसी और आगरा डिवीजन के लिए की जाएगी। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2022 है।

google

Railway Recruitment 2022: बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर मध्य रेलवे ने अपने यहां पर ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे के अपरेंटिस के 1659 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर आपना आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रयागराज, झांसी और आगरा डिवीजन के लिए की जाएगी। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2022 है।

Railway Recruitment 2022: रेलवे ने किया बंपर भर्ती ऐलान, 10वीं पास करें आवेदन

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से फिटर वेल्डर, वाइंडर, मशीनिस्ट, कार्पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, मैकेनिक, वायरमैन, मल्टीमीडिया वेब पेज डिजाइनर, एमएमटीएन क्रेन, ड्राफ्ट्समैन, स्टेनोग्राफर आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रयागराज डिवीजन के लिए 703 पद, झांसी के लिए 660 पदऔर आगरा डिवीजन के लिए 296 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी।

End of Feed