Sarkari Naukri: बैंक, रेलवे और अन्य विभागों में निकली हैं सरकारी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन
यदि आप यूपी लेखपाल भर्ती, नीट पीजी काउंसलिंग तिथि व इससे जुड़े विवाद, एकेटीयू या अन्य जरूरी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट आदि की जानकारी चाहते हैं तो इस ब्लॉग पर जरूर से बने रहें।
संघ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer), असिस्टेंट कमीशनर क्वालिटी इंश्योरेंस (Assistant Commissioner Quality Assurance) असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) जूनियर टाइम स्केल (Junior Time Scale, JTS) सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इतना ही नहीं यहां आपको मिलेगी बैंक भर्ती, सेना भर्ती, शिक्षक भर्ती सहित देशभर में निकलीं सरकारी नौकरियों की जानकारी। इसी के साथ नोटिफिकेशन और आंसर की, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा।
Sarkari Naukri-Result Notification Live: Check All Latest Govt Jobs Notification here
Sarkari Results 2021 - एनटीपीसी लिमिटेड क्लैट 2021
NTPC लिमिटेड ने CLAT 2021 के माध्यम से 10 सहायक कानून अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। “योग्य उम्मीदवार CLAT-2021 (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट-2021) पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कंसोर्टियम द्वारा आयोजित) के लिए उपस्थित हुए होंगे।
Sarkari Results - परीक्षा पे चर्चा 2022
परीक्षा पे चर्चा 2022 पंजीकरण प्रक्रिया कल, 28 दिसंबर, 2021 से शुरू होगी। वार्षिक कार्यक्रम की मेजबानी भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी देश भर के छात्रों के साथ बातचीत करते हैं और उनके प्रश्नों को संबोधित करते हैं। यह आयोजन कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए है और इसमें उनके माता-पिता भी शामिल हैं।
Latest Job Notification: विभिन्न पदों पर नौकरी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली ((National Institute of Electronics and Information Technology, Delhi) ने प्रोग्रामर, सिस्टम एनालिस्ट, असिस्टेंट प्रोग्रामर, कंसल्टेंट और अन्य के 126 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 09 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सब इंस्पेक्टर परीक्षा 26 दिसंबर को संपन्न, यहां देखें एनालिसिस
Sarkari Exam - CLAT 2022 परीक्षा तिथि जारी
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम द्वारा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, CLAT 2022 परीक्षा तिथि (Common Law Admission Test, CLAT 2022 Exam Date) की घोषणा की गई है। परीक्षा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 8 मई, 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने के योग्य और इच्छुक हैं, वे consortiumofnlus.ac.in पर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 1 जनवरी, 2022 से शुरू होगी।
मेन्स एडमिट कार्ड जारी
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, एचपीपीएससी आरएफओ मेन्स एडमिट कार्ड 2021 (Himachal Pradesh Public Service Commission, HPPSC RFO Mains Admit Card 2021) आज, 27 दिसंबर, 2021 को रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर मेन्स परीक्षा के लिए जारी कर दिया गया है। मुख्य लिखित परीक्षा 3 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest Jobs - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा का वार्षिक संस्करण, जो छात्रों के लिए उनकी परीक्षा से पहले आयोजित किया जाता है, अगले साल की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण 28 दिसंबर से शुरू होगा और 20 जनवरी तक चलेगा।
Sarkari Results 2021 - हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (Himachal Pradesh Public Service Commission) ने वन विभाग में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) क्लास- II (राजपत्रित) के पद के लिए मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग 03 जनवरी 2022 से आरएफओ पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर्स मेन्स परीक्षा राउंड के लिए क्वालीफाई किया है, वे अपना एचपीपीएससी आरएफओ मेन्स एडमिट कार्ड 2021 हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट -hppsc.hp.gov.in पर उपलब्ध लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri - टीएन पैरामेडिकल अनंतिम आवंटन आज से
Tamil Nadu, TN Paramedical Provisional Allotment 2021 आज 27 दिसंबर, 2021 को जारी किया जाएगा। पहले दौर की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, 2021 शाम 5 बजे तक थी। रैंक 1 से 10511 तक के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnmedicalselection.net पर जारी होने के बाद अपने आवंटन आदेश की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Results - सिविल सेवा परीक्षा
सिविल सेवा परीक्षा की आंसर की जारी, इस वेबसाइट से करें चेक
Gujarat Public Service Commission, GPSC Answer Key 2021 गुजरात सिविल सेवा कक्षा 1 और 2 प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी किया गया है। प्रीलिम्स कल, 26 दिसंबर, 2021 को आयोजित किया गया था। आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि, यदि कोई हो, 3 जनवरी, 2022 है। जो उम्मीदवार GPSC प्रीलिम्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपनी उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri - कोस्ट गार्ड एसी एडमिट कार्ड
भारतीय तटरक्षक बल द्वारा कोस्ट गार्ड एसी एडमिट कार्ड 2021-22 (Coast Guard AC Admit Card 2021-22) 28 दिसंबर, 2021 को जारी किया जाना है। एडमिट कार्ड असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप 'ए' राजपत्रित अधिकारी) की भर्ती परीक्षा के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र उपरोक्त तिथि को joinindiancoastguard.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय सेना में नौकरी
भारतीय सेना ने अपने echnical Graduate Course (TGC-135) के लिए विभिन्न रिक्तियों के लिए योग्य और इच्छुक अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय सेना ने आधिकारिक वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर एक अधिसूचना जारी की है। 135वां टीजीसी जुलाई 2022 में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में शुरू होगा। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जनवरी 2022 दोपहर 3 बजे तक है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में नौकरियां
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने 283 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके तहत 10 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 9 फरवरी, 2022 है। कई विभागों में विभिन्न पदों पर होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा से गुजरना होगा।
सीमा सुरक्षा बल में नौकरी का मौका
सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ में ग्रुप सी के तहत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2021 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई में नौकरी का मौका
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए 13 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए 7 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए नौकरी
ओडिशा सरकार के स्कूल एवं मास एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले आदर्श विद्यालय संगठन (OAVS) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत आदर्श विद्यालय संगठन में 1749 टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती होनी है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट oav.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख 5 फरवरी 2022 है।
असम पुलिस में निकली भर्ती
राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम ने नव निर्मित असम कमांडो बटालियन के लिए कांस्टेबल के पदों पर भर्ती आयोजित की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2022 है।
सुपरवाइजर के लिए वैकेंसी
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग TPSC ने सुपरवाइजर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत कुल 36 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के जरिए इन पदों के लिए 20 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
सिविल जज के लिए निकली भर्ती
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की तरफ से सिविल जज के 123 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी इच्छुक और योग्य हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 29 दिसंबर, 2021 से उपलब्ध होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2022 है।
jssc ने जारी किया नोटिफिकेशन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके जरिए विभिन्न पदों की कुल 956 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, jssc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2022 है।
टीचर बनने का सुनहरा मौका
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में 23000 सहायक अध्यापकों की भर्ती होने जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग 17000 पदों के लिए नया विज्ञापन जारी करेगा। बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी के मुताबिक 69000 शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी हुई थी, लगभग 6000 पदों पर आरक्षित वर्ग के उन अभ्यर्थियों को अगले माह नियुक्ति मिलेगी, जो आरक्षण में विसंगति होने पर भर्ती की चयन सूची से बाहर हो गए थे।
टीचर के 11 हजार पदों पर वैकेंसी
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, डीएसई ओडिशा शिक्षक भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। ओडिशा में विभिन्न विषयों के लिए टीजीटी और अन्य पदों पर 11000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। कैंडिडेट्स 03 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट ग्रुप ए का एडमिट कार्ड
इंडियन कोस्ट गार्ड के तहत कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट एग्जाम 2021-22 का एडमिट कार्ड 28 दिसंबर 2021 को रिलीज होंगे। कैंडिडेट्स joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा जनवरी 2022 को आयोजित की जा सकती है।
सातवे वेतन आयोग के तहत मिलेगी सैलेरी
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के अनुसार वेतनमान और लागू भत्तों का लाभ दिया जाएगा।
इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
187 पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। SC, ST, PwD, महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. उम्मीदवारों को अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।
UPSC ने 187 पदों पर मांगे आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर के सिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर टाइम स्केल, प्रशासनिक अधिकारी और असिस्टेंट प्रोफेसर के 187 पदों पर आवेदन मांगे हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
बीएसएफ के लिए इतनी होनी चाहिए लंबाई
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पद के लिए पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी होनी चाहिए। वहीं कॉन्स्टेबल के अन्य पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवार की 157 सेमी निर्धारित की गई है।
10वीं पास होना जरूरी
ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडीडेट के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
कुल 72 पदों पर वैकेंसी
इन पदों पर इतनी वैकेंसी
कॉन्स्टेबल (सीवरमैन)- 2 पद
कॉन्स्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर)- 24 पद
कांस्टेबल (जनरेटर मैकेनिक)- 28 पद
कॉन्स्टेबल (लाइनमैन)- 11 पद
एएसआई- 1 पद
हेड कॉन्स्टेबल- 6 पद
कुल रिक्त पद: 72
BSF ने कॉन्स्टेबल, एसआई समेत कई पदों पर मांगे आवेदन
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कॉन्स्टेबल, एसआई समेत कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। एससी/एसटी कैटेगरी के लिए आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 3 साल की छूट मिलेगी।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर वरिष्ठ लेखा परीक्षक, सहायक लेखा परीक्षक के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि, सुरक्षा कोड को दर्ज करें।
- जानकारियों को दर्ज करने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सीजी व्यापम एसएए प्रवेश पत्र 2021-22 को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
लेखा परीक्षक, सहायक लेखा परीक्षक के कुल 65 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग सेंटर पर दो जनवरी 2022 में आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी किए एडमिट कार्ड
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने वरिष्ठ लेखा परीक्षक (SAA) और सहायक लेखा परीक्षक (AA) के परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.cgstate.gov.in में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इंडियन कोस्टगार्ड में भर्ती
इंडियन कोस्टगार्ड ने नाविक जीडी समेत कई 322 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन (Indian Coast Guard Recruitment 2021) मंगाए हैं। उम्मीदवार 14 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।
उत्तराखंड समीक्षा, सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा
उत्तराखंड महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती परीक्षा 23 जनवरी 2022 (रविवार) को आयोजित कराई जाएगी। कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड छह जनवरी 2022 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में वैकेंसी
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर में आशु लिपिक ग्रेड 2 एवं 3, सहायक ग्रेड-3, अंग्रेजी जानकार, कोर्ट मैनेजर जैसे पदों पर आवेदन मांगे हैं। 18 से 40/45 वर्ष वाले कैंडिडेट्स 30 दिसंबर,2021 तक आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई में निकली जॉब
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने इंटरनल ओंबड्समैन पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/careers पर 13 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है। उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
प्राइमरी इन्वेस्टिगेटर के पदों पर भर्ती
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने प्राइमरी इन्वेस्टिगेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 7 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जनवरी, 2021 है।
एसएससी ने जारी किए नोटिफिकेशन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल 2021 की टीयर-1 परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड) अप्रैल 2022 में होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी एवं ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 25 जनवरी है। ऑफलाइन चालान जेनरेट करने की अंतिम तिथि 26 जनवरी एवं चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है।
मेडिकल कर्मचारियों के लिए नौकरी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)दिल्ली ने इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.esic.nic.in पर आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।
यूपीएससी ने निकाली भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदक यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2022 तक है।
सैनिक स्कूल में करें जॉब
सैनिक स्कूल में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इसके लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर ने सामान्य कर्मचारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मागे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolambikapur.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी हैं।
एनआईएफटी में नौकरी का मौका
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी यानी निफ्ट, कांगड़ा (NIFT Kangara) में असिस्टेंट, असिस्टेंट वार्डेन, जूनियर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए भर्तियां आयोजित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2021 है। भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना होगा। इसके लिए उम्मीवार निफ्ट कांगड़ा की वेबसाइट https://nift.ac.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन शुल्क भी डिमांड ड्रॉफ्ट के जरिए जमा करना होगा।
शिक्षकों की होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा है कि 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में प्रभावित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसके अलावा 17,000 रिक्त पदों पर नई भर्ती की जाएगी। ऐसे में शिक्षा जगत में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए सुनहारा मौका है।
सरकारी कॉलेज में लेक्चरर की भर्ती
यूपीपीएससी के सरकारी इंटर कॉलेज (जीआईसी) में लेक्चरर मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए सरकारी इंटर कॉलेज में के लिए लेक्चरर के 1,473 पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2022 है। जीआईसी की मुख्य परीक्षा 6 फरवरी 2022 को आयोजित होने उम्मीद है।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में भर्ती
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) में उद्योग निरीक्षक - 103, डिप्टी इंस्पेक्टर- 114, तकनीकी सहायक- 14, टैक्स असिस्टेंट - 117, क्लर्क-टाइपिस्ट (मराठी)- 473 व क्लर्क-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) - 79 के पदों पर भर्तियों का मौका है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 38 वर्ष तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। एमपीएससी ग्रुप-सी की प्रारंभिक परीक्षा 3 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी।
कंबाइंड डिफेंस सर्विस 2022 का नोटिफिकेशन जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से कंबाइंड डिफेंस सर्विस 2022 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, आज 22 दिसंबर, 2021 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 11 जनवरी 2022 है। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उम्मीदवार विजिट कर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन दर्ज कर सकेंगे।
ऑयल इंडिया लिमिटेड में साक्षात्कार से नौकरी
ऑयल इंडिया लिमिटेड अनुबंध के आधार पर नर्स, फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन, पैरामेडिकल अस्पताल तकनीशियन और पैरामेडिकल सेनेटरी इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए 27 दिसंबर से 6 जनवरी तक साक्षात्कार आयोजित करेगा। साक्षात्कार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ओआईएल अस्पताल, दुलियाजान में आयोजित किया जाएगा।
इंडियन पोस्ट रिक्रूटमेंट 2021
भारतीय डाक (इंडियन पोस्ट) ने बिहार पोस्टल सर्कल के विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना अनुसार प्रक्रिया के माध्यम से बिहार पोस्टल सर्कल में कुल 60 खाली पदों पर भर्ती होनी है। पोस्टल असिस्टेंट के 31 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 11 पद , पोस्टमैन के 5 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 13 पद इसके तहत शामिल किए गए हैं।
मेकॉन लिमिटेड में करें आवेदन
मेकॉन लिमिटेड (MECON) में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट meconlimited.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 78 खाली पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आज आखिरी डेट है।
बीएसएफ में हो रही भर्ती
बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कई पदों पर भर्ती हो रही है। ये भर्ती ग्रुप- ‘सी’ कॉम्बैटाइज्ड पदों पर है। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट करें। आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर, 2021 है।
रेलवे में नौकरी का मौका
दक्षिण मध्य रेलवे ने ग्रुप सी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। दक्षिण मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत है।
UPNHM में बंपर भर्ती
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश (NHM) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लैब टेक्नीशियन , सीनियर लैब टेक्नीशियन सहित कई पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी, 2022 है। ये रही खाली पदों की जानकारी
लैब लैब टेक्नीशियन - 2063
लैब लैब टेक्नीशियन - मेडिकल कॉलेज - 17
एलटी आईआरएल/सी एंड डीएसटी - 5
एलटी+ सीबीएनएएटी एलटी - 171
सीनियर एलटी ईक्यूए - 4
सीनियर लेफ्टिनेंट आईआरएल - 21
सीनियर लेफ्टिनेंट सी एंड डीएसटी - 23
लैब लैब टेक्नीशियन (यूसीएचसी) - 175
लैब लैब टेक्नीशियन (यूपीएचसी) - 6
सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) - 293
एसटीएलएस - 202
BEL की भर्ती 2021
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से अपने हैदराबाद यूनिट के लिए ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदनों की मांग की गई है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 31 दिसंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
WBJEE 2022 पंजीकरण आज से
West Bengal Joint Entrance Examination, WBJEE 2022 registration आज - 24 दिसंबर, 2021 से शुरू होने वाला है। West Bengal Joint Entrance Examinations Board, WBJEEB ने आवेदन पत्र जारी करने के लिए एक निश्चित समय जारी नहीं किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - wbjeeb.nic.in पर जाकर पंजीकरण और आवेदन पत्र भर सकेंगे।
187 पदों पर भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer), असिस्टेंट कमीशनर क्वालिटी इंश्योरेंस (Assistant Commissioner Quality Assurance) असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) जूनियर टाइम स्केल (Junior Time Scale, JTS) सहित 187 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 13 जनवरी, 2022 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों को upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।


