Sarkari Naukri: बैंक और बीआरओ की बंपर वैकेंसी, जानिए कहां निकली है सरकारी नौकरी
सरकारी नौकरी कहां निकली है, किन विभागों में किन पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, इन सब जानकारी के लिए आप इस पेज पर बने रहें। यहां सरकारी नौकरी 2022 से जुड़े नए नोटिफिकेशन, प्रतियोगिता परीक्षा के लिए निकली आंसर की, कटऑफ, रिजल्ट आदि जानकारी को कवर किया जा रहा है। यदि आप भी सरकारी जॉब्स की तलाश में हैं या एजुकेशन सेक्टर की खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं तो यहां विजिट करना न भूलें।
सरकारी नौकरी 2022 से जुड़े इस समय कई नए अपडेट चल रहे हैं। जैसे कर्मचारी चयन आयोग सीजीएल 2022 के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। बिहार लोक सेवा आयोग 67 प्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है, इसके अलावा सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट 15 सितंबर को जारी किए जाने की बात सामने आ रही है, जबकि आंसर की आ चुकी है, सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है और इसका रिजल्ट भी आने वाला है। इन सबके अलावा राजस्थान रीट परीक्षा का रिजल्ट भी एक दो दिन में जारी हो सकता है बता दें, इसकी आंसर की जारी हो चुकी है और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पर काम खत्म होने को है।
UGC NET 2022 Admit Card, Exam City Slip Download Link
छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जेईई एडवांस रिजल्ट व फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: एसबीआई में निकली भर्ती
एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से लिपिक संवर्ग में जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती अभियान की मदद से कुल 478 बैकलॉग वैकेंसी और 5008 खाली पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: BRO भर्ती के बाद मिलने वाला वेतन
ड्राफ्ट्समैन : वेतन स्तर 5 (29,200 रुपये से 92,300 रुपये)
पर्यवेक्षक स्टोर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)
पर्यवेक्षक सिफर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)
पर्यवेक्षक (प्रशासन) : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)
हिंदी टाइपिस्ट : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)
BRO Sarkari Naukri 2022 Live: क्या होनी चाहिए आयु सीमा
बीआरओ भर्ती को लेकर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। इसके अलावा मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी जरूरी है।
Sarkari Naukri 2022 Live: BRO भर्ती के लिए जरूरी चीजें
बीआरओ की भर्ती में उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे आवेदन फॉर्म भरने से पहले पूरी आवश्यकता जैसे शारीरिक मानकों, शैक्षणिक / तकनीकी मानदंड, चिकित्सा मानकों, अनुभव, आयु और विशेष पद के लिए अन्य जरूरी मानदंडों को पूरा करते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: BRO भर्ती को लेकर इतनी वैकेंसी
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कुल 246 वैकेंसी के लिए जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन रिलीज किया है। जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में कई श्रेणियों के खाली पदों को भरने के लिए केवल भारतीय पुरुष नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Sarkari Result 2022 Live - टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती
डीआरडीओ ने टेक्निकल असिस्टेंट ए और टेक्निकल असिस्टेंट बी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें।
Sarkari Result 2022 Live - पीईटी व पीएसटी टेस्ट
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल शारीरिक पात्रता परीक्षा व फिजिकल टेस्ट को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड इस माह के अंत तक पीईटी व पीएसटी टेस्ट आयोजित कर सकता है। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन डायरेक्ट कांस्टेबल के पद पर किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - कांस्टेबल व फायरमैन की रिक्तियां
उत्तर प्रदेश सरकार के पुलिस कांस्टेबल व फायरमैन की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही पुलिस कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - लाइनमैन की रिक्तियों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकारी में सरकारी नौकरी की आश लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने अपने यहां पर लाइनमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपीपीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालयों में लाइनमैन के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - फिजिकल टेस्ट कब
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान पुलिस एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही फिजिकल टेस्ट आयोजित करने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि , इस माह के अंत तक फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों का चयन डायरेक्ट कांस्टेबल के पदों पर किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - इन पदों पर बंपर भर्ती
केंद्रीय सशत्र पुलिस बल जल्द ही सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से CRPF, CISF, BSF, SSB, और ITBP के विभिन्न पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - एसएससी सीजीएल 2022 नोटिफिकेशन
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2022 से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2022 है।
Sarkari Naukri - रीट 2022 का रिजल्ट
रीट 2022 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रीट का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Sarkari Result - भारतीय परमाणु अनुसंधान
भारतीय परमाणु अनुसंधान (BARC) ने अपने यहां पर विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली हैं, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय परमाणु अनुसंधान केंद्र के रेडिएशन मेडिसिन रिसर्च सेंटर के 51 पदों की रिक्तियों पर भर्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने अपने यहां पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Today - स्टेनोग्राफर व हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्तियां
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अपने यहां पर स्टेनोग्राफर व हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रया के माध्यम से स्टेनोग्राफर व हिंदी ट्रांसलेटर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। साथ ही यहां आप आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - इन विभागों में बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभागों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022: कौन कर सकता है अप्लाई?
इन पदों के लिए अगर उम्र सीमा की बात करें तो 19 सितंबर 2022 तक उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Government Jobs 2022: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स
रेडियो ऑपरेटर हेड कॉन्स्टेबल : कुल पद 982
रेडियो मैकेनिक हेड कॉन्स्टेबल- कुल पद 330
Sarkari Naukri 2022: ये है आवेदन की आखिरी डेट
उम्मीदवार कृपया ध्यान दे कि बीएसएफ के हेड कांस्टेबल के कुल 1312 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।
BSF Head Constable Recruitment 2022: सेना में भर्ती का मौका
सीमा सुरक्षा बल (BSF) में हेड कांस्टेबल के पदो पर भर्तियां जारी कर दी है। इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा।
Sarkari Naukri 2022: 1750 अंकों की यूपीएससी परीक्षा
पहली पाली सुबह 09 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी। परीक्षा 09 विषयों के लिए होगी और इसके कुल अंक 1750 होंगे। परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में दो पाली में होगी।
Sarkari Naukri 2022: 1750 मार्क्स का एग्जाम
पहली पाली सुबह 09 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी। परीक्षा 09 विषयों के लिए होगी और इसके कुल अंक 1750 होंगे। परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्र पर ऑफलाइन मोड में दो पाली में होगी।
UPSC CSE Mains 2022: 16 सितंबर से सिविल सेवा मेन परीक्षा
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2022 का आयोजन 16 सितंबर, 2022 से किया जा रहा है। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा (UPSC CSE Mains) 16, 17, 18, 24 और 25 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 में सफलता हासिल की, वे अब मुख्य परीक्षा का हिस्सा बनेंगे।
Sarkari Naukri Resulr Live: किस कैटेगिरी के लिए कितनी वैकेंसी
नीचे बताई गई वैकेंसी को लेकर किस कैटेगिरी के लिए कितनी वैकेंसी है, इसे यहां पर चेक किया जा सकता है।
- जनरल (डब्ल्यूएफएफ)- 01
- पीडब्ल्यूडी/पीएच- 03
- अनारक्षित- 23
- ईडब्ल्यूएस- 05
- एक्स-एसएम (जनरल)- 08
- एक्स-एसएम (एससी)-01
- ओबीसी- 06
- एससी- 10
- एसटी- 04
Sarkari Naukri Live 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती?
हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक भर्ती के लिए खाली पदों की कुल संख्या 61 निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों फेज-1 (प्रीलिम्स परीक्षा), फेज-2 (मेन एग्जाम) और फेज-3 इंटरव्यू की मदद से होगा। चयनित उम्मीदवार असिस्टेंट मैनेजर पदों पर नियुक्त होंगे।
Sarkari Naukri 2022 Live: आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता
नीचे बताई गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ सेकेंड डिवीजन में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का तीन साल का अनुभव है तो ग्रेजुएट के लिए अंकों की शर्त नहीं रहेगी, वे भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 45 साल के बीच होना चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: हिमाचल स्टेट कॉपरेटिव के लिए कब तक करें आवेदन?
हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा जारी भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 10 सितंबर, 2022 से की गई। भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर, 2022 को निर्धारित है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2022: हिमाचल स्टेट कॉपरेटिव बैंक असिस्टेंट मैनेजर भर्ती
हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड (HPSCB) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती जारी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट hpscb.com की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - एनईईटी पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए राउंड 1 पंजीकरण शुरू
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने एनईईटी पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए राउंड 1 पंजीकरण शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। एनईईटी 50% एआईक्यू और 100% डीम्ड / केंद्रीय विश्वविद्यालयों / एएफएमएस / पीजी डीएनबी सीटों 2022 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए राउंड 1 पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 सितंबर, 2022 तक है।
Sarkari Result 2022 - कल जारी होगा UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या यूजीसी नेट 2022 के दूसरे चरण के लिए कल, 16 सितंबर को प्रवेश पत्र जारी करेगी। चरण 2 के लिए यूजीसी नेट 2022 प्रवेश पत्र ugcnet.nta.nic पर जारी किया जाएगा।
Sarkari Result Live - मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में नौकरी
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (Madhya Pradesh High Court ) ने Legal Assistant/Law Clerk-cum-Research Assistant for High Court of Madhya Pradesh के 55 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 23 सितंबर 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2022 Live - यूजीसी नेट कट ऑफ 2022
यूजीसी नेट कट ऑफ 2022 (UGC NET cut off 2022 ) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (The National Testing Agency) द्वारा परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। यूजीसी नेट कट ऑफ अंक 2022 (UGC NET cut off marks 2022) विषय-वार और श्रेणी-वार जारी किए जाते हैं।
Sarkari Naukri Live - मौसम विज्ञान विभाग में नौकरी का मौका
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III, रिसर्च एसोसिएट, JRF / SRF और अन्य सहित 160+ पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 09 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2022 Live - अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार 14 फरवरी 2022 से आयोजित जेके अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट - jkpsc.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा- III
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा- III (समूह- III। एक सेवा) और संयुक्त सांख्यिकीय अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है। संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा- III और संयुक्त सांख्यिकीय अधीनस्थ सेवा परीक्षा के तहत कुल 232 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 14 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
AP TET Results 2022
आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, एपी टीईटी परिणाम 2022 (Andhra Pradesh Teacher Eligibility Test, AP TET Results 2022) जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार APTET परिणाम कल, 14 सितंबर, 2022 को घोषित किया जाना था। हालाँकि, उम्मीदवार अभी भी आधिकारिक वेबसाइट - aptet.apcfss.in पर APTET परिणाम लिंक के सक्रिय होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
Sarkari Result live - भारतीय सेना 2022 में जानें का शानदार मौका
भारतीय सेना ने भारतीय सेना 2022 एनसीसी विशेष प्रवेश योजना 53 पाठ्यक्रम अधिसूचना जारी की है। इस पाठ्यक्रम में रुचि रखने वाले उम्मीदवार आज joinidianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं क्योंकि यह आज ही अंतिम तिथि है। आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त, 2022 से शुरू हुई थी। अधिसूचना सभी पुरुषों और महिलाओं और यहां तक कि सेना के जवानों के युद्ध में हताहत होने वाले बच्चों के लिए है।
Sarkari Result Live - यूपीएससी का नोटिफिकेशन जारी
संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी, वैज्ञानिक बी, मानवविज्ञानी, उप महानिदेशक और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के लिए एक भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। आवेदन प्रक्रिया आज, 15 सितंबर, 2022 को समाप्त हो रही है। उम्मीदवार onupsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - ऑडिटर के लिए करें अप्लाई
बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) ऑडिटर के पद के लिए आवेदकों को आमंत्रित कर रहा है। वेबसाइट के अनुसार, मेन्स ऑनलाइन फॉर्म के लिए नई तारीखों को फिर से खोल दिया गया था और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज भर फॉर्म भर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - UPSC CMS DAF जारी
संघ लोक सेवा आयोग, Union Public Service Commission ने योग्य उम्मीदवारों के लिए UPSC CMS DAF जारी किया है। यूपीएससी सीएमएस 2022 डीएएफ उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर संयुक्त चिकित्सा सेवाओं को मंजूरी दे दी है।
Sarkari Result Live - NEET SS 2022 का रिजल्ट
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, NBE आज जारी करेगा NEET SS 2022 का रिजल्ट! जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET SS परिणाम आज, 15 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना NEET SS परिणाम, स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइटों - nbe.edu.in और natboard.edu पर देख सकेंगे।
Sarkari Result Live - WBJEE काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड, WBJEE बोर्ड (The West Bengal Joint Entrance Examination Board, WBJEE Board) वर्तमान में परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। WBJEE बोर्ड आज wbjee.nic.in पर WBJEE काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा।
Sarkari Result Live - जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2022 राउंड 2 सीट आवंटन जारी
Joint Entrance Examination Council Uttar Pradesh, JEECUP Counselling 2022 Round 2 seat allotment जारी कर दिया गया है! जो उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर JEECUP 2nd अलॉटमेंट लिस्ट देख सकते हैं।
घोषित हुए आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी परिणाम
रेलवे भर्ती बोर्ड कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट, आरआरबी सीबीएटी 2022 परिणाम जारी कर दिया गया है। आरआरबी ने 2019 गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणीए एनटीपीसी का सीबीएटी परिणाम 14 सितंबर 2022 को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट से अपने आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - भारतीय खाद्य निगम, FCI भर्ती 2022
recruitmentfci.in पर Food Corporation of India, FCI Recruitment 2022 चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद जमा किए गए किसी भी आवेदन पर एफसीआई द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए सहायक ग्रेड 3 पदों पर अप्लाई किया जा सकता है।
Sarkari Result Live - एनईईटी पीजी काउंसलिंग 2022 आज से शुरू
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, (Medical Counselling Committee) आज, 15 सितंबर, 2022 को एनईईटी पीजी काउंसलिंग 2022 से शुरू करेगा। समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, एनईईटी पीजी 2022 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
RRB NTPC Result Link: आरआरबी सीबीटी रिजल्ट लिंक
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी सीपीटी एग्जाम के परिणाम की घोषणा के बाद अब इसे आधिकारिक वेबसाइट के नीचे दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से चेक किया जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक: RRB NTPC CBAT Result 2022 link
Sarkari Naukri 2022 Live : शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी भर्ती के लिए आवेदन को लेकर उम्मीदवारों के पास पदों के अनुसार योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए यह 43 साल है। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 550 रुपये और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये देने होंगे।
Sarkari Naukri Result 2022: आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट, आरआरबी सीबीएटी 2022 रिजल्ट जारी हो गया है। आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in से अपने आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ने 2019 गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी, एनटीपीसी का सीबीएटी परिणाम आज, 14 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया है।
Sarkari Naukri 2022: JKSSB के कितने पदों पर भर्ती?
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से भर्ती के माध्यम से कुल 772 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को राज्य के 12 अलग-अलग विभागों में खाली पदों पर नियुक्ति होगी।
Sarkari Naukri: JKSSB भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर अप्लाई करते हुए जाकर जमा कर लें।
Sarkari Naukri 2022: 700 से ज्यादा पदों पर आवेदन की लास्ट डेट
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड / JKSSB की ओर से 700 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए योग्य इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंध में जरूरी बात यह है कि इस भर्ती को लेकर आवेदन लास्ट डेट 14 सितंबर, 2022 निर्धारित की गई है।
SBI Bharti Sarkari Naukri 2022: एसबीआई भर्ती की आवेदन फीस
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जो वैकेंसी निकाली गई है उस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन फीस के तौर पर जमा करनी होगी। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क उपलब्ध हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: एसबीआई भर्ती के लिए ऐसे होगा चयन
भारतीय स्टेट बैंक के उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम की मदद से किया जाएगा। एसबीआई भर्ती परीक्षा 08 अक्टूबर, 2022 को संभावित है। एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित डेट 01 अक्टूबर 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 Live: एसबीआई के इतने पदों पर भर्ती
एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 30 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। भर्ती के तहत मैनेजर से लेकर असिस्टेंट मैनजर सहित कई पद शामिल है।
Sarkari Naukri 2022 Live: इस डेट तक एसबीआई भर्ती के आवेदन
एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी स्पेशलिस्ट अफसर पदों की भर्ती के लिए आवेदन रिलीज किए हैं। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 सिंतंबर, 2022 को निर्धारित हुई है।
Sarkari Naukri Live: एसबीआई स्पेशलिस्ट अफसर पदों पर भर्ती
एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट अफसर पदों की भर्ती जारी की गई है। स्टेट बैंक भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन स्टेट बैंक आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/careers पर चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - जारी हो गया आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (The Institute of Banking Personnel Selection) ने बुधवार, 14 सितंबर को आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम (आरआरबी (सीआरपी-आरआरबी-XI) घोषित किया। परीक्षा में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) / मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) के रिक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। भाग लेने वाले बैंक परिणाम 20 सितंबर तक देखने के लिए उपलब्ध होंगे।
Sarkari Naukri Live - presiuniv.ac.in पर जारी एडमिट कार्ड
प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी ने परीक्षा के एडमिट कार्ड 13 सितंबर को दोपहर 2 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी presiuniv.ac.in पर जारी करने का समय निर्धारित किया है। जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट ग्रेड- II, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर चपरासी के पद के लिए 18 सितंबर 2022 को बेंचमार्क टेस्ट होगा।
Sarkari Result 2022 - एसएसए चंडीगढ़ भर्ती 2022
समग्र शिक्षा, चंडीगढ़ जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) (प्राथमिक शिक्षक, कक्षा- I-V) के 158 रिक्त पदों को भरना चाहता है। उम्मीदवार जो एसएसए चंडीगढ़ भर्ती 2022 में रुचि रखते हैं, वे अपना आवेदन पत्र 15 सितंबर से ऑनलाइन मोड के माध्यम से online.ctestservices.com/nitttrjbt पर जमा कर सकते हैं। पंजीकरण 06 अक्टूबर 2022 को बंद हो जाएगा।
Sarkari Naukri Live - ओएसएससी ट्रैफिक कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड
ओएसएससी ट्रैफिक कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोडिंग लिंक अब ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग 21 सितंबर 2022 को ट्रैफिक कांस्टेबल पदों के लिए शारीरिक मानक मापन और शारीरिक परीक्षण आयोजित करने के लिए तैयार है। उपरोक्त पद के लिए शारीरिक मानक मापन और शारीरिक परीक्षण दौर के लिए अनंतिम रूप से चुने गए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र ossc.gov.in डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड की तरफ से आया अपडेट
तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड (Tamil Nadu Uniformed Services Recruitment Board ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन के पद के लिए लिखित परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। TNUSRB 27 नवंबर 2022 को जीआर- II पुलिस कांस्टेबल, जीआर II जेल वार्डन और फायरमैन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
Sarkari Naukri Result 2022 Live - जारी हो गया सीजी टीईटी प्रवेश पत्र 2022
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (Chhattisgarh Professional Exam Board) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टीईटी प्रवेश पत्र 2022) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। सीजी व्यापम 18 सितंबर 2022 को शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टीईटी) आयोजित करेगा। वे सभी जिन्होंने सीजी टीईटी 2022 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र सीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट यानीvyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - राजस्थान लोक सेवा आयोग
राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने Asst. Director and Sr. Scientific Officer के पदों के लिए उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in से आंसर की चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर श्रम कल्याण अधिकारी के पद के लिए एडमिट कार्ड / अनुसूची के संबंध में संक्षिप्त सूचना जारी की है। आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर श्रम कल्याण अधिकारी, कक्षा- II, (राजपत्रित) के लिए लिखित परीक्षा प्रवेश पत्र जारी करेगा, जिसके लिए लिखित परीक्षा 09 अक्टूबर 2022 को निर्धारित है।
Sarkari Result Live - विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी का मौका
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) 772 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे www.jkssb.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान 12 विभिन्न सरकारी विभागों के 772 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। JKSSB भर्ती 2022 के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
Sarkari Result 2022 - APTET परिणाम 2022 लिंक जल्द होगा एक्टिव
आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, APTET परिणाम 2022 लिंक जल्द ही सक्रिय हो जाएगा और सबसे अधिक संभावना आज शाम तक स्कूल शिक्षा विभाग आंध्र प्रदेश द्वारा दी जाएगी। उम्मीदवार जो अपने एपी टीईटी एसीएफएसएस 2022 परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - aptet.apcfss.in पर उनकी जांच कर सकेंगे
Sarkari Result Live - IOCL भर्ती 2022
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, IOCL भर्ती 2022 (Indian Oil Corporation Ltd, IOCL Recruitment 2022) गैर कार्यकारी पदों की 56 रिक्तियों के लिए जारी है। IOCL ने इंजीनियर सहायक और तकनीकी सहायक पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट--iocl.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2022 Live - बिहार सिविल कोर्ट भर्ती, 7692 पद खाली
बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 अधिसूचना (Bihar Civil Court recruitment 2022 notification) 7692 क्लर्क, आशुलिपिक, कोर्ट रीडर और चपरासी के लिए जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर, 2022 से शुरू होगी। बिहार सिविल कोर्ट भर्ती शॉर्ट नोटिस districts.ecourts.gov.in पर जारी किया गया है। विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी
Sarkari Result Live - प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के पद खाली
समग्र शिक्षा, चंडीगढ़, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के पद के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित कर रहा है। अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है और आवेदन पत्र अन्य वेबसाइट online.ctetservices.com पर भी उपलब्ध हैं। अधिसूचना/विस्तृत विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Sarkari Result Live - दिल्ली उच्च न्यायालय का आया फैसला
दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायपालिका सेवा (डीएचजेएस) के एक उम्मीदवार की उत्तर पुस्तिकाओं में से एक के पुनर्मूल्यांकन का निर्देश देने से इनकार कर दिया है, जो प्रतियोगी परीक्षा में अगले दौर के लिए योग्यता सीमा से एक अंक कम था।
Sarkari Result 2022 - नीति आयोग भर्ती 2022
नीति आयोग ने niti.gov.in पर यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती लिंक सक्रिय कर दिया गया है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर, 2022 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 28 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri Live - एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022
भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 आवेदन पत्र (State Bank of India, SBI Clerk recruitment 2022 application forms) लाइव हैं। उम्मीदवार जो एसबीआई क्लर्क पद के लिए इच्छुक और पात्र हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जा सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई ने कस्टमर सपोर्ट और सेल्स वर्टिकल में 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों को अधिसूचित किया है।
Sarkari Naukri 2022 - नाबार्ड भर्ती 2022
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट, नाबार्ड, जल्द ही nabard.org.in पर अपने भर्ती अभियान के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, उम्मीदवारों का चयन विकास सहायक के पद के लिए किया जाएगा। पंजीकरण लिंक 15 सितंबर, 2022 को सक्रिय होने वाला है।

