RRB NTPC, Group D Update: 1 करोड़ उम्मीदवारों का इंतजार अगले माह होगा खत्म, इस दिन आएंगे रिजल्ट
RRB NTPC Result, RRC Group D Modification Link: आज फिर नया अपडेट आया है, आरआरबी ने आज सुबह 10 बजे से मोडिफिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। आप रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर मोडिफिकेशन लिंक चेक कर सकते हैं। बता दें, यह लिंक ग्रुप डी परीक्षा वालों के लिए है, दूसरी तरफ आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी प्रक्रिया भी जोरो पर है, जिसका रिजल्ट जनवरी माह में जारी किया जाएगा।
RRB NTPC Result, RRC Group D Modification Link: ग्रुप डी परीक्षा के लिए मोडिकिकेशन लिंक जारी हो गया है। यह लिंक उन लाखों उम्मीदवारों के लिए एक्टिवेट किया गया है जिनके आवेदन अमान्य फोटो या हस्ताक्षर की वजह से खारिज कर दिए गए थे। आपको आधिकारिक साइट पर जाकर इस लिंक पर क्लिक करना है, जिसमें लिखा है RRC-CEN-01/2019 (Level 1 posts) - Modification link for Uploading of Photograph and/or Signature and Checking of Application Status इसके बाद आपको लागइन डिटेल डालकर फोटो या हस्ताक्षर या दोनों अपलोड करने हैं।
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Latest Official Update: check here
एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए जल्द ही आंसर की आने वाली है, इसके तुरंत बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। फरवरी माह में सीबीटी 2 एडमिट कार्ड, और फिर सीबीटी 2 परीक्षा के आयोजन की तैयारी चल रही है।
RRB Group D Application Status, Modification Link,Admit Card, Exam Centre: check details here
इस दिन आ रहा है रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड ने कुछ दिन पहले गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (आरआरबी एनटीपीसी) के तहत सीबीटी 2 परीक्षा 2021-2022 के लिए तारीखें जारी कर दी हैं। उपलब्ध नवीनतम अपडेट के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक जारी होने की उम्मीद है।
मोडिफिकेशन लिंक इस दिन होगा बंद
इस बीच, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 15 दिसंबर को उन उम्मीदवारों के लिए एक संशोधन लिंक के संबंध में एक नोटिस जारी किया, जिनके आवेदन आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 (स्तर 1 परीक्षा) के लिए खारिज कर दिए गए थे। बता दें, यह विंडो अभी 26 दिसंबर तक खुली रहेगी जल्द से जल्द आवेदन में सुधार करके दोबारा से जमा कर लें।
1 करोड़ उम्मीदवारों का इंतजार अगले माह होगा खत्म
आरआरबी एनटीपीसी प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किया गया था। परिणाम कुछ महीनों से लंबित था अब 15 जनवरी को जारी कर जाने की घोषणा कर दी है। कथित तौर पर, 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 परीक्षा 2019 के लिए आवेदन किया था।
सीबीटी 2 की योग्यता
CBT-1 में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को ही दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-2) परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिलेगा, बता दें, सीबीटी 2 का आयोजन 14 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा।
सीबीटी 1 रिजल्ट देखने के लिए करें यह काम
हाल ही में COVID-19 महामारी के कारण परीक्षाओं को कई बार आगे बढ़ाया गया है। यदि कोरोना न आता तो शायद अब तक लोगों की ज्वाइनिंग भी हो गई होती। खैर, अभी अपडेट यह है कि रेलवे अधिकारी कभी भी सीबीटी 1 परिणाम जारी कर सकते है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या इस ब्लॉग का समय समय पर अवलोकन करते रहें।
एक माह के अंदर आ रहा है रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) परीक्षा 2019 की परिणाम तिथि पर हाल ही में एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें कहा गया सीबीटी -1 परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक घोषित किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाएं।
निरस्त हुए थे इतने उम्मीदवारों के आवेदन
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 8 दिसंबर 2021 को नोटिस जारी करते हुए आरआरसी लेवल 1 भर्ती 2019 के अंतर्गत निरस्त किए गए एप्लिकेशन में सुधार के लिए अप्लीकेशन करेक्शन विंडो को एक बार फिर से ओपेन करने की घोषणा की थी। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, आरआरसी लेवल 1 (आरआरबी ग्रुप डी) भर्ती के लिए आवेदन के लिए कुल उम्मीदवारों में से 4,85,607 उम्मीदवारों के अप्लीकेशन ‘इनवैलिड’ फोटोग्राफ और/या सिग्नेचर के चलते निरस्त किया गया है।
कहां और कैसे करें फॉर्म की गलती का करेक्शन
जिन भी उम्मीदवारों के आवेदन को निरस्त हुए हैं, उन्हें RRB ग्रुप D अप्लीकेशन करेक्शन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की अपने जोन संबंधी वेबसाइट्स पर विजिट करना होगा। इसके अलावा संबंधित भर्ती (सीईएन नंबर आरआरसी-01/2019) के सेक्शन में एक्टिव किए एप्लीकेशन करेक्शन लिंक पर क्लिक करना होगा। नए पेज पर उम्मीदवारों के मांगे विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करें।
इसके बाद उम्मीदवार अपना सही फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे इन स्टेप से पहले आरआरसी लेवल 1 भर्ती 2019 अधिसूचना के दिए गए विवरणों अनुसार अपना फोटो और हस्ताक्षर पहले से स्कैन कर सेव करें।
स्थगित हुई थी आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा देश में बढ़ते कोरोना की वजह से बोर्ड ने 31 मई को को एक सूचना जारी की थी। परीक्षा को स्थगित कर दिया था। जारी की गई सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है RRB ग्रुप D
आरआरबी ग्रुप डी की एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है और यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल-1 के अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए होती है।
RRB में चयनित उम्मीदवारों की सैलरी
RRB ग्रुप D परीक्षा की मदद से चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा अतिरिक्त भत्ता भी उम्मीदवारों को मिलेगा।
RRB ग्रुप D में इन पदों पर होगा चयन
आरआरबी ग्रुप डी रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक विभिन्न पदों पर भर्तियां की जानी है।
एडमिट कार्ड से पहले जारी होंगी ये चीजें
आरआरबी ग्रुप डी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का काफी लंबे समय से इंतजार था, लेकिन वह ये बात ध्यान रख सकते हैं कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम की सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास का लिंक एक्टिवेट होगा।
सामान्यीकरण प्रक्रिया क्या है?, समझें
आरआरबी एनटीपीसी 2022 कटऑफ की सामान्यीकरण प्रक्रिया क्या है?
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ सामान्यीकृत अंकों के आधार पर निर्धारित किया जाता है। इस प्रक्रिया का पालन प्रश्नों के कठिनाई स्तर को संशोधित करने के लिए किया जाता है क्योंकि परीक्षा कई सत्रों में आयोजित की जाती है। सम-प्रतिशत विधि का उपयोग करके अंकों को सामान्य किया जाता है।
आरआरबी एनटीपीसी 2022 कटऑफ?
दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2022 कटऑफ कैसे किया जाता है?
सीबीटी 2 और सीबीएटी / टीएसटी को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को डीवी के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को बुलाने के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ अंक तय करता है। DV क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को फिर मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
रेलवे ने जारी की ग्रुप-डी परीक्षा की तारीख
पूछे जाने वाला कॉमन सवाल जवाब
क्या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में अनुभागीय कट ऑफ है?
नहीं, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में कोई अनुभागीय कट ऑफ अंक नहीं है।
क्या सामान्यीकरण किसी प्रकार के grace marks हैं?
नहीं, आरआरबी द्वारा अपनाई जाने वाली सामान्यीकरण प्रक्रिया एक वैज्ञानिक और सांख्यिकीय प्रक्रिया है। यह ग्रेस मार्क्स देने की प्रक्रिया नहीं है।
सवाल: क्या सामान्यीकृत स्कोर रॉ स्कोर से कम हो सकता है?
जवाब: हां, ऐसा मुमकिन है लेकिन केवल कुछ मामलों में। बता दें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट, कटआफ और आंसर की जल्द ही आने वाला है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रहें।
एक्सपर्ट द्वारा जवाब देखिए
क्या आरआरबी एनटीपीसी 2022 कट ऑफ अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग है?
हां, अलग-अलग रेलवे जोन के लिए कट ऑफ भी अलग-अलग होगा।
यहां से देख सकेंगे परिणाम
एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम rrb official website के अलावा आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस लिंक https://www.timesnowhindi.com/education पर भी आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
कट ऑफ तैयार करते समय देखें इन बातों का रखा जाता है ख्याल
कट ऑफ अंक की गणना निम्नलिखित कारकों के आधार पर की जाती है -
आरआरबी एनटीपीसी प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर।
उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की पूरी संख्या।
एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम इस फॉर्म में आएंगे
एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराए जाएंगे और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यदि वे रोल नंबर नहीं खोज पाते हैं या आसानी से खोजना चाहते हैं तो ctrl+f दबाएं और रोल नंबर पेस्ट करें।
आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ कैसे जांचें?
आरआरबी एनटीपीसी 2022 के कटऑफ की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें -
आरआरबी की क्ष्रेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
विशेष क्षेत्र के आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ की जांच करने के लिए क्षेत्रवार लिंक पर क्लिक करें।
आरआरबी एनटीपीसी 2022 कटऑफ डेटा एक नई विंडो में खुलेगा।
श्रेणी-वार कट ऑफ अंकों की जांच करें।
डाउनलोड करें और बाद में संदर्भ के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2022 फाइल को सेव करें
बता दें, अभी कटऑफ नहीं आया है।
35000 से ज्यादा पदों पर भर्ती
सीबीटी 1 में निर्धारित कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया जाएगा। सीबीटी 2 का आयोजन 14 फरवरी से होना है। उम्मीदवार तैयारी बनाए रहें क्योंकि इस भर्ती अभियान के जरिये 35000 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
सीबीटी 1 कटऑफ
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2022 कटऑफ आवश्यक योग्यता अंक है। आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2022 सभी बैठकों के लिए अंकों को सामान्य करने के बाद निर्धारित किया जाता है। बता दें, एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की अभी आनी बाकी है।
यह हो सकती है अपेक्षित कट-ऑफ
श्रेणी अपेक्षित कट-ऑफ (100 अंकों में से)
सामान्य 83-85
ओबीसी 75-77
एससी 71-73
एसटी 63-65
मोडिफिकेशन लिंक तक ऐसे पहुंचे
आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक साइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 संशोधन लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपके आवेदन की स्थिति उपलब्ध हो जाएगी।
यदि आवश्यक हो तो दिशानिर्देशों के अनुसार नया फोटोग्राफ और/या हस्ताक्षर अपलोड करें।
सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
मौका सिर्फ 26 दिसंबर तक
पिछले आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के आवेदन अमान्य फोटोग्राफ और / या हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए हैं, उन्हें फोटो और / या हस्ताक्षर को नए सिरे से अपलोड करने का एक आखिरी मौका दिया गया है। उम्मीदवार अपना आवेदन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि भरकर भी अपने आवेदन की स्थिति (स्वीकृत/अस्वीकृत) की जांच कर सकते हैं। मौका सिर्फ 26 दिसंबर तक
लास्ट चांस है आवेदन में सुधार का
कल सुबह 10 बजे आरआरबी ने एक मोडिफिशन लिंक एक्टिवेट किया है। बता दें, फोटोग्राफ और / या हस्ताक्षर अपलोड करने और आवेदन की स्थिति की जांच के लिए आवेदन संशोधन लिंक आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन अमान्य फोटो की वजह से कैंसिल कर दिए गए थे उनके लिए यह लास्ट चांस है।
मोडिफिकेशल लिंक एक्टिवेटेड, जानें क्या है खास
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 के लिए आवेदन संशोधन लिंक कल सक्रिय कर दिया है। यह संशोधन या मोडिफिकेशन लिंक 26 दिसंबर, 2021 तक सक्रिय रहेगा।
डाक द्वारा नहीं आएंगे प्रवेश पत्र
आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध था। इस परीक्षा को लेकर जल्द ही आधिकारिक अपडेट आ सकता है, इसके अलावा एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, और यह प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन जारी होंगे। डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।
RRB ग्रुप D परीक्षा के स्टेप
आरआरबी की ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा जैसे स्टेप्स शामिल है। एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार भी रखता है।
RRB ग्रुप D में हैं इतने खाली पद
आरआरबी ग्रुप डी की अधिसूचना सबसे पहले 2019 में आई थी, जिसमें बताया गया था- इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान 103769 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अप्लाई किया था।
RRB NTPC CBT-1 परीक्षा रिजल्ट की तारीख
RRB के NTPC CBT-1 परीक्षा के रिजल्ट की तारीख घोषित हो चुकी है। रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक घोषित होंगे और आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
सेंट्रल रेलवे में भर्ती के लिए योग्यता
RRC सेंट्रल रेलवे पदों की लेवल-1 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त NCVT द्वारा जारी आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी होनी चाहिए। लेवल-2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंक के साथ 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। अगर आयु सीमा की बात करते हैं तो लेवल-2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 30 साल और लेवल-1 पद के लिए 18 साल से 33 साल के बीच होना चाहिए।
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से सेंट्रल रेलवे में भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने सेंट्रल रेलवे के स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत लेवल 1 और लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 दिसंबर 2021 निर्धारित है।
इन उम्मीदवारों को मिली करेक्शन की सुविधा
जिन भी उम्मीदवारों के आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त हुए थे, वह अब मॉडिफिकेशन लिंक के माध्यम से 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
इस दिन आ रहे हैं एडमिट कार्ड और ट्रैवेलिंग पास
रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 कई चरणों में आयोजित की जाएगी। आरआरबी ने नोटिफिकेशन में कहा है कि परीक्षा 23 फरवरी को होगी, एडमिट कार्ड चार दिन पहले आ सकते हैं और ट्रैवेलिंग पास 10 दिन पहले आ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए rrbcdg.gov.in पर जाएं।
रेलवे आरआरबी परीक्षा अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में घोषणा की है कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 कई चरणों में आयोजित की जाएगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन की स्थिति की जांच के लिए और सुधार के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार आवेदन जांचे और निर्देशों के अनुसार फोटो या हस्ताक्षर अपलोड करें।
संशोधन लिंक लाइव
आरआरबी की सभी आधिकारिक वेबसाइटों पर 15.12.2021 से संशोधन लिंक लाइव हो गया है।
सभी उम्मीदवार अपने आवेदन की स्थिति जाचें, इसके बाद आवेदन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि डाल कर मोडिफिकेशन लिंक का फायदा उठाएं।
मोडिफिकेशन लिंक एक्टिव, अब सावधानी से करें यह काम
ध्यान रहे, इस मोडिफिकेशन लिंक के माध्यम से 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को फायदा होगा। बेहद सावधानी और दिशानिर्देशों के अनुसार नया फोटोग्राफ और/या हस्ताक्षर अपलोड करें और उसे जमा करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
इस बार सावधानी से करें आवेदन
इच्छुक व पंजीकृत उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
होमपेज पर, उन्हें उस अधिसूचना पर क्लिक करना चाहिए जिसमें लिखा है, "आरआरसी-सीईएन-01/2019 (स्तर 1 पद) - फोटोग्राफ और / या हस्ताक्षर अपलोड करने और आवेदन की स्थिति की जांच के लिए संशोधन लिंक।
इसके बाद लॉगइन करें और अपने आवदेन में सुधार करें
इन तारीखों को कर लें नोट, बहुत जरूरी है इंफॉर्मेशन
ग्रुप डी परीक्षा के लिए संशोधन लिंक 15 दिसंबर, 2021 को सक्रिय कर दिया गया है
संशोधन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, 2021 है
बोर्ड ने 23 फरवरी, 2021 से अस्थायी रूप से परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है
19 फरवरी, 2021 तक निकलेंगे एडमिट कार्ड
पहले जांच करें आवेदन की स्थिति, फिर करें मोडिफिकेशन
सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधन विंडो पर जाने से पहले अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर लें। क्योंकि आज एक्टिवेट हुआ मोडिफिकेशन लिंक सभी उम्मीदवारों के लिए नहीं है। बता दें, इस प्रोसेस के बाद 23 फरवरी, 2022 को ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
इस तारीख को होगी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 लेवल 1 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है, जिसका नोटिफिकेशन 2019 में आया था। इस परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी को किया जाएगा। आज आरआरबी ने ग्रुप डी परीक्षा को लेकर एक लिंक जारी किया है, यह उन उम्मीदवारों के लिए जिनके आवेदन अमान्य फोटोग्राफ और / या हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए थे।
लॉगइन के लिए यह तीन चीजें
पंजीयन संख्या
जन्म की तारीख
सुरक्षा कोड
इसके बाद आप नाम के बटन पर क्लिक करिये और दिशानिर्देशो के अनुसार हस्ताक्षर व फोटो अपलोड करिये।
Too Many Requests आने पर क्या करें
आवेदन सुधार लिंक पर क्लिक करने के बाद Too Many Requests लिखा आ रहा है। उम्मीदवार परेशान न हों कई बार हैवी ट्रैफिक के कारण ऐसा हो जाता है। उम्मीदवार कुछ देर बाद rrbcdg.gov.in पर विजिट करें, साइट खुल जाएगी। 26 दिसंबर तक है समय
आरआरबी की आधिकारिक साइट rrbcdg.gov.in पर मोडिफिकेशन लिंक एक्टिवेट
साइट हो गई हैंग
ठीक 10 बजे से मोडिफिकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट हैंग हो गई है, उम्मीदवार सब्र रखें और पेज को रिफ्रेश करते रहें, भारी भीड़ के कारण पेज हैंग हुआ है। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in है।
rrbcdg.gov.in पर एक्टिवेट हो या लिंक
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 की तिथियां कुछ दिन पहले घोषित हो चुकी हैं। यह परीक्षा 23 फरवरी, 2022 से कई चरणों में आयोजित की जाएगी। बहरहाल, आवेदन की स्थिति के साथ सुधार / संशोधन लिंक आज आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव हो गया है।
कुछ मिनट पहले आया आरआरबी का नया अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में घोषणा की है कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 कई चरणों में आयोजित की जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन की स्थिति की जांच के लिए व आवेदन में सुधार के लिए आज यानी 15 दिसंबर, 2021 को सुबह 10 बजे एक लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जिसकी मदद से वे लोग आवेदन में सुधार कर पाएंगे, जिनके आवेदन अमान्य फोटो व साइन के कारण निरस्त कर दिए गए थे।



