LIVE

RRB NTPC Result 2021: सीबीटी 1 रिजल्ट आ रहे हैं इस दिन, शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को मिलेगा सीबीटी 2 में मौका

RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक आधिकारिक अपडेट आ सकता है। यदि आपने भी यह परीक्षा दी है, तो आप इस ब्लॉग पर नजर बनाए रखें, क्योंकि यहां आरआरबी की हर अपडेट को कवर किया जाएगा। इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है अब फाइनल आंसर की और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा। आरआरबी लेटेस्ट अपडेट के लिए विजिट करते रहें।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 7, 2021, 11:49 IST
Follow on Google News
RRB NTPC Result 2021: सीबीटी 1 रिजल्ट आ रहे हैं इस दिन, शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को मिलेगा सीबीटी 2 में मौका
Photo Credit: i-stock

RRB NTPC Result 2021: आरआरबी को लेकर बहुत बड़े अपडेट आने वाले हैं, जिनमें से एक का प्रोसेस शुरू हो चुका है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी होना है, हालांकि इससे पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इस प्रोसेस के पूरा होने के बाद आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 की तैयारी शुरू हो जाएगी, जिसके लिए फिर से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

RRB NTPC CBT 1 Result और CBT 2 परीक्षा की तारीख जारी, यहां करें चेक

दूसरी तरफ है ग्रुप डी परीक्षा, जिसके माध्यम से 1 लाख से ज्यादा पदों को भरा जाना है। यह विज्ञप्ति भी 2019 में आई थी, लेकिन भर्ती प्रक्रिया रुक गई थी। अब पिछले माह आरआरबी ने आधिकारिक तौर पर यह संकेत दिया है कि जल्द ही आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा, इसके लिए आवेदक तैयार रहें, यानी साफ है प्रोसेस शुरू हो चुका है। हर अपडेट के लिए इस ब्लाग पर बने रहें।

DEC 07, 2021 09:24 IST

शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को मिलेगा सीबीटी 2 में मौका

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम में प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर उन्हें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए timesnowhindi.com/education पर जाएं।

DEC 07, 2021 08:50 IST

आरआरबी एनटीपीसी 2021-22: महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट का नाम - दिनांक
सीबीटी 1 परिणाम दिनांक  -15 जनवरी 2022
सीबीटी 2 परीक्षा दिनांक  - 14 से 18 फरवरी, 2022 (अस्थायी रूप से)

DEC 07, 2021 08:19 IST

तारीख की हुई घोषणा, इस दिन आएगा रिजल्ट

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है और साथ ही इस अपडेट के बारे में सभी को सूचित किया है कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक जारी किया जाएगा। यह कोई अंदाज से बताई जा रही तारीख नहीं है बल्कि आधिकारिक संकेत है।

DEC 07, 2021 07:56 IST

आरआरबी एनटीपीसी 2021-22

आरआरबी एनटीपीसी 2021-22 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित की गई थी। लगभग 1 करोड़ उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो लोग आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम में उत्तीर्ण होंगे, वे सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिसकी तारीखों का एलान हो चुका है।

DEC 07, 2021 07:21 IST

15 जनवरी को आएगा सीबीटी 1 परिणाम

रेलवे भर्ती बोर्ड, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी या आरआरबी एनटीपीसी 2021-22 परीक्षा संबंधी अपडेट अब यहां उपलब्ध हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा परिणाम या आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम एक नए नोटिस के अनुसार 15 जनवरी, 2022 तक घोषित किया जाएगा।

DEC 07, 2021 06:02 IST

पैटर्न पर डालें एक नजर

आरआरबी एनटीपीसी तैयारी के लिए योजना बनाने से पहले, उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न पर एक नजर डालें। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पहले चरण की सीबीटी और दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के पेपर को तीन खंडों, सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क में विभाजित किया गया है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में, उम्मीदवारों को 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के उत्तर देने थे। दूसरे चरण के सीबीटी के प्रश्न पत्र में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न देने होंगे।

DEC 06, 2021 22:57 IST

इन पदों पर की जाएंगी भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी के तहत जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और सीनियर क्लर्क कम सहित ग्रेजुएट पोस्ट जैसे अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए भर्ती की जाएंगी। इस परीक्षा के जरिए लगभग 35208 रिक्तियों को भरा जाना है। 

DEC 06, 2021 22:12 IST

इतने प्रतिशत अंकों की होगी जरूरत

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कई चरणों में कराए गए थे। इनका आयोजन  28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक किया गया था। देश भर में कुल 1,26,30,885 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। पहले चरण में क्‍वालिफाई करने के लिए उम्मीदवार को 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। हालांकि, एससी और एसटी वर्ग के लिए क्रमशः 30% और 25% अंक आवश्यक होंगे। इसके रिजल्‍ट जनवरी तक जारी किए जा सकते हैं। 

DEC 06, 2021 20:53 IST

जनवरी में घोषित हो सकते हैं रिजल्‍ट

आरआरबी एनटीपीसी के पहले  फेज के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किए गए थे। इसका परिणाम कुछ महीनों से लंबित था। मगर अब बोर्ड ने इसकी तारीख का ऐलान कर दिया है। कहा जा रहा है कि बोर्ड 15 जनवरी तक नतीषे घोषित कर सकता है। बता दें इस भर्ती के लिए करीब 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने  आवेदन किया था।
 

DEC 06, 2021 20:05 IST

15 दिसंबर से खुलेगी सुधार विंडो

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने हाल ही में उन उम्मीदवारों के लिए एक संशोधन लिंक के संबंध में एक नोटिस जारी किया, जिनके आवेदन आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 (स्तर 1 परीक्षा) के लिए खारिज कर दिए गए थे। ऐसे में आवेदक दोबारा अपने सही हस्‍ताक्षर और तस्‍वीर अपलोड कर सकेंगे। सुधार विंडो 15 दिसंबर से खुलेगी।

DEC 06, 2021 19:16 IST

परीक्षा में आएंगे ऑब्‍जेक्टिव सवाल

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के तहत योग्य पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। परीक्षा में पूछ जाने वाले सभी सवाल ऑब्‍जेक्टिव वाले होंगे, जिसमें बहुविकल्पीय विकल्प होंगे। इनमें से सही उत्‍तर का उम्‍मीदवारों को चयन करना होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
 

DEC 06, 2021 17:53 IST

ये होगा सीबीटी 2 परीक्षा का पैटर्न

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी जिसमें उम्मीदवारों को सामान्य जागरूकता से 50, गणित से 35 और सामान्य बुद्धि और तर्क अनुभाग से 35 प्रश्नों सहित 120 प्रश्न हल करने होंगे।

DEC 06, 2021 16:52 IST

15 दिसंबर से खुलेंगे सुधार विंडो

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। नए नोटिस के मुताबिक अस्वीकृत आवेदनों के लिए सुधार विंडो 15 दिसंबर, 2021 को rrbmumbai.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर खुलेगी। ऐसे में आवेदक अप्‍लाई कर सकते हैं। 

DEC 06, 2021 16:02 IST

हो जाइये तैयार इस तारीख को आ रहे हैं रिजल्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (आरआरबी एनटीपीसी) ने उम्मीदवारों को परिणाम और परीक्षा तिथियों के बारे में सूचित करते हुए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आरआरबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक घोषित किए जाएंगे। सीबीटी 2 परीक्षा 14 से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

DEC 06, 2021 15:30 IST

रेलवे की एनटीपीसी भर्ती

इस परीक्षा के लिए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 35,281 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को टाइमकीपर, ट्रेन क्लर्क, टिकट क्लर्क, क्लर्क-कम-टाइपिस्ट जैसे विभिन्न पदों पर रखा जाएगा।

DEC 06, 2021 15:13 IST

आरआरबी की आधिकारिक घोषणा देखें

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in (एक बार जारी होने के बाद) के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक सात चरणों में आयोजित की गई थी।

DEC 06, 2021 14:37 IST

15 जनवरी तक आ सकता है सीबीटी -1 परिणाम, देखें आधिकारिक घोषणा

प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) का आरआरबी परिणाम प्रक्रियाधीन है और परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर प्रकाशित होने की संभावना है। बता दें आरआरबी ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जार कर दिया है।

DEC 06, 2021 14:13 IST

14-18 फरवरी होगी परीक्षा

सीबीटी -1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी -2) परीक्षा 14-18 फरवरी, 2022 तक आयोजित होने वाली है, जो कि मौजूदा परिस्थितियों और समय-समय पर जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अधीन है।

DEC 06, 2021 13:52 IST

परीक्षा की तारीखों की हुई घोषणा, यहां करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की दूसरी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तारीखों की घोषणा कर दी है। अनुसूचित आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के अनुसार 2022 में 14-18 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

DEC 06, 2021 13:19 IST

बहुत जल्द आएगी आंसर की

सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।

DEC 06, 2021 12:45 IST

मध्य रेलवे भर्ती 2021 तिथि

Central Railway Recruitment 2021 Date

Event Date
Application Process begins  December 6, 2021
Candidates can apply till  December 20, 2021 
DEC 06, 2021 12:11 IST

एक और भर्ती की अधिसूचना जारी, देखें कब से करें आवेदन

Central Railway Recruitment 2021 notification आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आज से 6 दिसंबर तक पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी rrccr.com पर देखी जा सकती है।
 

DEC 06, 2021 11:46 IST

आरआरबी की आधिकारिक घोषणा

रिजल्ट डेट के अलावा बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, सीबीटी-1 में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी-2 देना होगा, जोकि 14-18 फरवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा।

DEC 06, 2021 11:15 IST

कब आ रहा है RRB NTPC Result Date

आरआरबी की लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, Railway Recruitment Board (RRB) NTPC Result 15 जनवरी 2022 (संभावित तारीख) को जारी किया जाएगा। बोर्ड आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर नतीजे जारी करेगा।

DEC 06, 2021 10:58 IST

NTPC Phase 1 Result ऐसे देखें

NTPC Phase 1 Result के लिए आरआरबी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यहां Result नाम के सेक्शन पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा, फिर ​क्रेडिंशियल डालें।
अब लॉग इन करें।
लॉगइन करने के बाद रिजल्ट देखें।

DEC 06, 2021 10:23 IST

भर्ती प्रोसेस शुरू

rrb group d level 1 exam 2021 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम खबर आ गई है। इसके मुताबिक आवेदन सुधार विंडो 15 दिसंबर, 2021 को रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर खुल रही है। बता दें, जल्द ही परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान किया जाने वाला है क्योंकि प्रोसेस शुरू हो चुका है।

DEC 06, 2021 09:49 IST

जनवरी में आने वाला है रिजल्ट, जारी हुई आधिकारिक अधिसूचना

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट डेट का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि इस बारे में आधिकारिक अधिसूचना आ चुकी है।  रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) जनवरी 2022 में आरआरबी एनटपीसी स्टेज-1 के नतीजे जारी करेगा। 

DEC 06, 2021 09:00 IST

15 जनवरी को आएगा रिजल्ट

Railway Recruitment Board की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी परीक्षा फेज 1 के रिजल्ट जल्द आने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट की तारीख को घोषित किया जा चुका है। फेज 1 का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 को आएगा।

DEC 06, 2021 08:02 IST

1 करोड़ उम्मीदवारों के लिए आया नोटिफिकेशन

आरआरबी एनटीपीसी 2021-22 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 1 करोड़ उम्मीदवार उपस्थित हुए थे और परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो लोग आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम में उत्तीर्ण होंगे, वे सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

DEC 06, 2021 07:41 IST

कल जारी हो गया आरआरबी का नया अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी या आरआरबी एनटीपीसी 2021-22 परीक्षा संबंधी अपडेट अब यहां उपलब्ध हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा परिणाम या आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम एक नए नोटिस के अनुसार 15 जनवरी, 2022 तक घोषित किया जाएगा। इस बीच, सीबीटी 2 परीक्षा की तारीखों की भी 5 दिसंबर, 2021 को घोषणा की गई है

DEC 06, 2021 07:21 IST

देखें आधिकारिक अधिसूचना

आरआरबी एनटीपीसी 2021-22 परिणाम और अगले चरण की परीक्षा तिथियों पर आधिकारिक अधिसूचना 5 दिसंबर, 2021 को rrbcdg.gov.in पर जारी की गई है। सीबीटी 1 परिणाम सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर लगभग 1 करोड़ उम्मीदवारों के लिए 15 जनवरी, 2021 तक घोषित किया जाएगा।

DEC 06, 2021 00:04 IST

RRB एनटीपीसी सीबीटी-2 की डेट जारी

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का रिजल्ट 15 जनवरी के आसपास आने के अलावा बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी सीबीटी-2 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। नोटिस के मुताबिक सीबीटी-1 में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी-2 देना होगा, जोकि 14-18 फरवरी 2022 को आयोजित होगा।

DEC 05, 2021 23:38 IST

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट से पहले आएगी आंसर की

बताया जा रहा है कि जल्द ही 15 जनवरी को बोर्ड अधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के रिजल्ट को जारी कर सकता है। बोर्ड द्वारा एनटीपीसी परीक्षा का पहल चरण का आयोजन 7 चरणों में किया गया था। वहीं रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

DEC 05, 2021 22:54 IST

RRB NTPC Phase 1 Result कैसे देखें?

- NTPC फेज 1 रिजल्ट देखने के लिए लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-  RRB NTPC CBT 1 Result Link पर यहां क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा और अपना रोल नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि डालिए।
- आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- लॉग इन के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा।

DEC 05, 2021 22:09 IST

आरआरबी भर्ती प्रक्रिया में 35 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी-1 एग्जाम 7 फेज में हुआ था। ये 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक आयोजित हुए थे। आरआरबी के इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे में एनटीपीसी की कुल 35,281 रिक्तियों की भर्ती की जानी है और जिसके लिए लगभग एक करोड़ 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

DEC 05, 2021 21:14 IST

RRB NTPC CBT-1 रिजल्ट के लिए रीजनल वेबसाइट्स

मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in)
मुजफ्फरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)
पटना (www.rrbpatna.gov.in)
रांची (www.rrbranchi.gov.in)

चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in)
चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in)
गोरखपुर (www.rrbgorakhpur.gov.in)
सिलीगुड़ी (www.rrbsiliguri.org)
तिरुवनंतपुरम (www.rrbthiruvananthpuram.gov.in)

बैंगलोर (www.rrbbnc.gov.in)
भोपाल (www.rrbbplpl.nic.in)
भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in)
बिलासपुर (www.rrbbilaspur.gov.in)

आरआरबी गुवाहाटी (www.rrbguwahati.gov.in)
आरआरबी जम्मू (www.rrbjammu.nic.in)
कोलकाता (www.rrbkolkata.gov.in)
मालदा (www.rrbmalda.gov.in)

सिकंदराबाद (www.rrbsecunabad.nic.in)
अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in)
अजमेर (www.rrbajmer.gov.in)
इलाहाबाद (www.rrbald.gov.in)

DEC 05, 2021 20:06 IST

RRB NTPC CBT-1 रिजल्ट का इंतजार खत्म

आरआरबी यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट डेट का इंतजार खत्म हो रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड जनवरी 2022 में आरआरबी एनटपीसी स्टेज-1 के नतीजे जारी करेगा। 5 दिसंबर 2021 को बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर परिणाम जारी करने की डेट का जरूरी नोटिस अपलोड किया।

DEC 05, 2021 18:42 IST

गणित के इन टॉपिक से आएंगे सवाल

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

DEC 05, 2021 17:37 IST

ऐसे मिलेगा आरआरबी ग्रुप D परीक्षा का एडमिट कार्ड

जिन भी उम्मीदवारों ने RRB की ग्रुप D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल (क्षेत्रीय) वेबसाइट्स पर यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

DEC 05, 2021 16:21 IST

खत्म होने वाला है एनटीपीसी रिजल्ट का इंतजार

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी परीक्षा (NTPC Exam) फेज 1 के रिजल्ट का कई युवा इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसे युवाओं को राहत मिलने वाली है क्योंकि एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट की तारीख को घोषित किया जा चुका है। फेज 1 का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 को जारी होगा।

DEC 05, 2021 15:05 IST

इसी माह एक्टिवेट हो सकता है लिंक

हाल ही में आरआरबी की ओर से आवेदकों को अमान्य फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने का दोबारा मौका देने का ऐलान किया है। ऐसे में जल्‍द ही इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट की जाएगी। माना जा रहा है कि यह इसी महीने यानि दिसंबर में ही एक्टिवेट कर दी जाएगी। इसके  बाद सेलेक्टेड उम्मीदवार आवेदन में सुधार कर सकेंगे। इसके बाद आरआरबी परीक्षा तिथि की घोषणा करेगा। 

DEC 05, 2021 14:02 IST

इन आधार पर होगा चयन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में आवेदकों का चयन चार प्रक्रियाओं के तहत किया जाएगा। इनमें  कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। आवेदक को सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। बोर्ड की ओर से जल्‍द ही इसकी परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी। 

DEC 05, 2021 12:57 IST

इन पदों के लिए होगी भर्ती

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसमें इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों में सहायक की भर्ती होगी। इसके जरिए करीब 1,03,769 रिक्त पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। 

DEC 05, 2021 11:56 IST

एडमिट कार्ड भी होंगे जारी

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीखों को लेकर आवेदक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। मगर उम्‍मीद की जा रही है ये जल्‍द ही घोषित की जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड भी जारी होंगे। ये परीक्षा के 4 दिन पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स पर अपलोड किए जाएंगे। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

DEC 05, 2021 11:02 IST

ये होगा परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से जुड़े सवाल भी पूछे जा सकते हैं। इसमें एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि शामिल है। मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, LCM-HCF, BODMAS, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जा सकते हैं। 

DEC 05, 2021 09:56 IST

इन राज्‍यों में आयोजित होगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा असम, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस दौरान आवेदकों समेत स्‍टाफ को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा। मास्क लगाना होगा और सोशल डिस्टेंस का पालन जरूरी होगा।

DEC 05, 2021 08:57 IST

जल्‍द होगी परीक्षा की तारीख की घोषणा

रेलवे ग्रुप डी के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया है। इसके जरिए लगभग 1.03 लाख रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदकों को चयन लिखित परीक्षा के अलावा अन्‍य चरणों को पार करने के आधार पर होगा। 

DEC 05, 2021 07:57 IST

जानें कब तक डॉक्‍यूमेंट कर सकेंगे अपलोड

बोर्ड की सूचना के अनुसार आवेदक फोटो और सिग्नेचर एक तय समय तक अपलोड कर सकेंगे। इसकी वैधता बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाएगी। जल्‍द ही इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक भी एक्‍टिवेट किया जाएगा। इसके बाद कोई भी सुनवाई नहीं होगी। ध्यान रहे कि इस सुविधा का लाभ केवल वहीं उम्मीदवार ले पाएंगे जिनके आवेदन हस्‍ताक्षर और फोटो की वजह से खारिज किए गए थे। 

DEC 05, 2021 07:11 IST

जल्‍द एक्टिवेट होगा लिंक

रेलवे बोर्ड द्वारा सूचना जारी कर कहा गया है कि जल्द ही त्रुटियों को सुधारने को लेकर अधिकारिक वेबसाइट पर लिंक को एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में आवेदक नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों का पालन करें और  फोटो एवं सिग्नेचर में हुई गलती को सुधार कर अपलोड करें। 

DEC 05, 2021 06:09 IST

आवेदकों के लिए एक और मौका

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक नया अपडेट है। दरअसल बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को एक और मौका देने का फैसला किया है जिन्‍होंने फॉर्म भरने के दौरान अमान्य फोटो व सिग्नेचर अपलोड किया था और इस कारण जिनके आवेदन खारिज कर दिए गए थे। उन्हें अब गलती सुधारने का दूसरा मौका दिया जा रहा है। 

DEC 05, 2021 00:18 IST

दक्षिण पूर्वी रेलवे में हो रही भर्तियां

दक्षिण पूर्वी रेलवे की ओर से विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर 14 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन अनुसार, प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1785 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें, खड़कपुर वर्कशॉप के 360 पद, ट्रैक मशीन वर्कशॉप के 120 पद, इंजीनियरिंग वर्कशॉप के 100 पद और सिगनल एंड टेलीकॉम वर्कशॉप के 87 पद सहित कई अन्य पद शामिल हैं।

DEC 04, 2021 23:17 IST

पूर्वी रेलवे में भर्ती

पूर्वी रेलवे ने स्पोर्ट्स यानी खेल कोटा के तहत ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना या नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrcer.com पर 11 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

DEC 04, 2021 21:52 IST

आरआरबी में कितने खाली पद?

RRB ग्रुप D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ भर्ती प्रक्रिया के तहत 10,3769 खाली पदों पर भर्ती की जानी है।

DEC 04, 2021 20:57 IST

आरआरबी के ताजा नोटिफिकेशन में क्या?

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से ग्रुप डी परीक्षा को लेकर जारी नए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन लोगों के आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त हुए थे, उन्हें अपनी गलती सुधार का मौका मिलेगा और इसके लिए एक लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो सकेगा। इसी लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

DEC 04, 2021 19:48 IST

निरस्त आवेदन वाले छात्रों को राहत

आरआरबी ग्रुप डी की ओर से कुछ दिन पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन ने उन छात्रों को काफी राहत मिली है, जिनके आवेदन निरस्त हो गए थे। ऐसे में ऐसे उम्मीवार फिर से आवेदन कर सकेंगे और ग्रुप डी की परीक्षा का हिस्सा बनेंगे।

DEC 04, 2021 18:43 IST

आरआरबी ग्रुप डी में इन पदों पर होना है चयन

भारतीय रेलवे RRB ग्रुप D परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) के लिए सहायक विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए जाते हैं।

DEC 04, 2021 17:54 IST

ऐसे मिलेगा आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड

जिन भी उम्मीदवारों ने RRB ग्रुप D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया, उनको कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी होगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट्स पर यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ डाउनलोड कर सकेंगे।

DEC 04, 2021 17:06 IST

इन राज्यों में होगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा

आरआरबी ग्रुप D परीक्षा बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल के अलग अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

DEC 04, 2021 16:08 IST

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने जारी की नई विज्ञप्ति

लवे रिक्रूटमेंट सेल ने नई विज्ञप्ति जारी की है। उम्मीदवार 6 दिसंबर से कर सकेंगे पंजीकरण।
यह पंजीकरण प्रक्रिया 20 दिसंबर 2021 को बंद हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत 12 पदों को भरा जाएगा।

DEC 04, 2021 15:50 IST

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के तह​त लेवल 1 और 2 के पदों पर मौैका

सेंट्रल रेलवे, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने लेवल 1 और 2 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक साइट rrccr.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

DEC 04, 2021 15:19 IST

rrb official website rrbcdg.gov.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
यहां क्रेडिंशियल डालें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 
इस संबंध में इसी माह अपडेट आने वाला है। 
भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पहले परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक एक्टिवेट करेगा।

DEC 04, 2021 15:04 IST

परीक्षा पैटर्न 

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पहले चरण की सीबीटी और दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के पेपर को तीन खंडों, सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क में विभाजित किया गया है। 

DEC 04, 2021 14:50 IST

कुल एक लाख से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (rrb group d exam) का आयोजन किया जा रहा है, हालांकि प्रोसेस तेजी से नहीं बढ़ रहा है लेकिन बता दें, कुल 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाएगा। इन एक लाख पदों के लिए सवा करोड़ लोगों के आसपास से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

DEC 04, 2021 14:19 IST

एनटीपीसी सीबीटी 2 की तैयारी

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट आने के बाद आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 की तैयारी शुरू हो जाएगी, जिसके लिए फिर से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

DEC 04, 2021 13:49 IST

देखें आधिकारिक अपडेट

आरआरबी की ओर से 26 नवंबर को अपडेट आ चुका है व अभी कई अपडेट्स आने बाकी हैं। आरआरबी जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित करने वाला है। बता दें, ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से 1 लाख से ज्यादा सीटें भरी जाएंगी। इस महाभर्ती के लिए सवा करोड़ के आस पास आवेदन आए हैं।

DEC 04, 2021 13:19 IST

इसी दिसंबर एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम हो सकता है घोषित

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। चूंकि एक अपडेट पिछले माह आ चुका है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही रेलवे भर्ती को लेकर प्रोसेस आगे बढ़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो दिसंबर में ही एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम घोषित कर दिया जा सकता है।

DEC 04, 2021 12:30 IST

आधिकारिक वेबसाइट से देख सकेंगे एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट

शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया के बाद आरआरसी द्वारा रिक्तियों को भरा जाएगा, इसलिए केवल लिखित परीक्षा पर फोकस न करें, बल्कि सभी चरणों पर बारी बारी से ध्यान दें। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से सीबीटी 1 रिजल्ट देख सकेंगे।

DEC 04, 2021 12:30 IST

एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम इस फॉर्म में आएंगे

एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराए जाएंगे और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यदि वे रोल नंबर नहीं खोज पाते हैं या आसानी से खोजना चाहते हैं तो ctrl+f दबाएं और रोल नंबर पेस्ट करें।

DEC 04, 2021 12:30 IST

एनटीपीसी एग्जाम का पैटर्न 

आरआरबी एनटीपीसी तैयारी के लिए योजना बनाने से पहले, उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न पर एक नजर डालें। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पहले चरण की सीबीटी और दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के पेपर को तीन खंडों, सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क में विभाजित किया गया है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में, उम्मीदवारों को 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के उत्तर देने थे। दूसरे चरण के सीबीटी के प्रश्न पत्र में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न देने होंगे।