RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के परिणाम, जानें लेटेस्ट अपडेट
RRB NTPC Result 2021: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि व आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट से संबंधित हर अपडेट दिए जाएंगे। इसके अलावा यहां रेलवे की अन्य भर्तियों की भी जानकारी दी जाएगी। बता दें, उम्मीदवार रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट के अलावा rrbcdg.gov.in से भी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड या एनटीपीसी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
RRB NTPC Result 2021: अगर आपने भी आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा दी है तो बता दें, जल्द ही इस संबंध में अपडेट आ सकता है, इसके लिए आप ब्लॉग पर बने रहिए क्योंकि यहां एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट, एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए एडमिट कार्ड, आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट 2021, आरआरबी ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड इत्यादि जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा ग्रुप डी परीक्षा मल्टी स्टेज में आयोजित की जाएगी या फिर सिंगल स्टेज में भी की जा सकती है, फिलहाल अपडेट आते ही आपको इस ब्लॉग पर जानकारी दी जाएगी।
RRB NTPC Result 2021 Soon: Check Direct link
क्या आप भी सोच रहे हैं कि आरआरबी ग्रुप डी का पेपर कब होगा? तो बता दें, मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 त्योहारी सीजन के बाद कभी भी आ सकता है, यही नहीं एनटीपीसी परिणाम के बारे में भी अपडेट आ सकता है।
RRB Group D Exam 2021: अगले माह तक आ सकता है आरआरबी ग्रुप डी को लेकर अपडेट, देखें क्या है वजह
RRB NTPC रिजल्ट के साथ आएगी फाइनल आंसर की
एनटीपीसी रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर की भी अपलोड की जानी बाकी है, जिसमें 11 अक्टूबर को आई आंसर की की अपेक्षा कुछ सुधार हो सकते हैं । जिन उम्मीदवारों ने आपत्ति उठाई थी वह जल्द ही फाइनल आंसर को देख सकेंगे। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी अंतिम आंसर की 2021 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने खाते में लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करना होगा।
केवल इन्हें दिया जाएगा नियुक्ति पत्र
दस्तावेज सत्यापन के बाद, चयनित उम्मीदवारों को एक चिकित्सा परीक्षा से गुजरना पड़ता है। चिकित्सकीय रूप से फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र की पेशकश की जाती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जानकार संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के साथ ले जाने के लिए दस्तावेज
उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के साथ निम्नलिखित में से कोई एक आईडी प्रूफ (मूल और फोटोकॉपी दोनों) लाना आवश्यक है।
वोटर कार्ड
आधार कार्ड
ई-आधार कार्ड का प्रिंटआउट
ड्राइविंग लाइसेंस
पैन कार्ड
पासपोर्ट
गुजरात मेट्रो में भर्ती
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने असिस्टेंट मैनेजर, जॉइंट जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर, जूनियर इंजीनियरऔर मेंटेनर सहित एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कैंडिडेट्स 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न में चार खंड
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2019 के अनुसार, परीक्षा में चार खंड शामिल हैं - सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स।
परीक्षा के कुल 100 अंक निर्धारित हैं।
देखें कब कर सकता है रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) दिवाली के बाद जल्द ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है। इससे पहले, परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब चूंकि केसेज में कमी है इसलिए उम्मीद है कि त्योहार के बाद कभी भी आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा हो सकती है और एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।
15 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 15 भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाएंगे।
मैथ्स में पूछे जाएंगे ये सवाल
मैथमेटिक्स सब्जेक्ट में नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।
जारी होगा ट्रैवल पास
आरआरबी ग्रुप डी की एग्जाम से चार दिन पहले ट्रैवल पास का लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। एग्जाम में सिटी, परीक्षा की तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास जारी होगा।
अप्रेंटिस के 904 पदों पर भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने दक्षिण पश्चिम रेलवे में 904 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार तीन नवंबर 2021 तक वेबसाइट www.rrchubli.in पर आवेदन कर सकते हैं।
RRC ने जारी की अप्रेंटिस के 904 पदों पर वैकेंसी
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने दक्षिण पश्चिम रेलवे में 904 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार तीन नवंबर 2021 तक वेबसाइट www.rrchubli.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए यह है संभावित तिथि
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2019 के अनुसार, परीक्षा में चार खंड शामिल हैं - सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स। परीक्षा के कुल अंक 100 हैं। बता दें एक्सपर्ट के अनुसार, त्योहारी सीजन के बाद नवंबर में कभी भी आ सकती है आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा विश्लेषण 2021
यदि आप एनटीपीसी सीबीटी 2 देने जा रहे हैं तो यह जानकारी आपके काम की है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का ओवरआल पेपर मॉडरेट यानी मध्यम स्तर का था। सामान्य जागरूकता अनुभाग आसान से मध्यम था। गणित अनुभाग आसान से मध्यम था। जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग सेक्शन आसान से मध्यम था। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा विश्लेषण उम्मीदवारों को समग्र और अनुभाग-वार कठिनाई स्तरों को जानने में मदद करता है।
देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी ग्रुप डी परीक्षा
परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाती है। परीक्षा में प्रथम चरण सीबीटी, द्वितीय चरण सीबीटी, टाइपिंग कौशल परीक्षा / कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (कुछ पदों पर) और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
यहां से करेंगे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड परीक्षा के विभिन्न चरणों के लिए अलग से जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा वे रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नवंबर में जारी की जा सकती है फाइनल आंसर की
आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना वर्ष 2019 में जारी की गई थी। शुरुआत में, सीबीटी 1 परीक्षा जून और सितंबर 2019 के बीच आयोजित होने वाली थी। हालांकि, परीक्षा आयोजित न होने के कारण आरआरबी द्वारा शेड्यूल के अनुसार आयोजित नहीं किया गया था। इसके बाद, RRB NTPC CBT 1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आयोजित की गई थी। कोविड-19 के कारण, CBT 1 परीक्षा कई चरणों में आयोजित की गई थी। इस सिलसिले में प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है और बारी फाइनल आंसर की है, जो संभवत: नवंबर में जारी की जाएगी।
नवंबर में इसलिए आ सकता है अपडेट
आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस सिलसिले में नवंबर में यानी त्योहारी सीजन के बाद अपडेट आने की उम्मीद है।
जानें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 में कितने होंगे प्रश्न
वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के साथ ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। सीबीटी 1 परीक्षा में 100 प्रश्न थे, जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न होंगे। टाइपिंग टेस्ट में, उम्मीदवारों को संपादन उपकरण और वर्तनी जांच सुविधा का उपयोग किए बिना अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM ऑनलाइन टाइप करने के लिए दिया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के माध्यम से इन श्रेंणियों में मिलेगी नौकरी
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के माध्यम से भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) ग्रजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों पदों पर भर्ती की जा रही है। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in/ से जाकर अन्य जानकारी हासिल की जा सकती है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए योग्यता व आयु सीमा
आयु सीमा
अंडर ग्रेजुएट पद: 18 से 30 वर्ष
ग्रेजुएट पद: 18 से 33 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता
अंडर ग्रेजुएट पद: उम्मीदवारों को कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए
स्नातक पद: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए सभी चरण यहां देखें
प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा
एक चरण में पास होने के बाद ही अगले चरण में उम्मीदवार जा सकता है।
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से इन्हें मिलेगा नियुक्ति पत्र
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 भर्ती में बहु-चरण चयन प्रक्रिया शामिल है। प्रत्येक चरण को उम्मीदवार की बुद्धि और शारीरिक फिटनेस का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया गया है। सभी चरणों में शानदार प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को ही रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत स्नातक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। इस भर्ती के जरिये 35,208 रिक्तियों को भरा जाएगा।
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 की ऐसे होगी गणना
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 की गणना उम्मीदवारों के अंकों को सामान्य करने के बाद (normalising the marks of candidates) की जाएगी जबकि सीआरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी अपेक्षित कटऑफ की गणना परीक्षा के कठिनाई स्तर के अनुसार की गई है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए एनटीपीसी कटऑफ के लिए यह चीजें जरूरी
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए एनटीपीसी कटऑफ 2021 परिणाम के साथ जारी किया जा सकता है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जा सकता है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा, अत: क्रेडिंशियल साथ रखें।
इन तीन जगहों से देख सकेंगे आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों, आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल timesnowhindi.com/education पर डायरेक्ट लिंक के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
अक्टूबर अंत तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की
आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। इस सिलसिले में प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है अब कभी भी फाइनल आंसर की जारी हो सकती है। फिलहाल बता दें, इस संबंध में अपडेट अक्टूबर अंत में आने की उम्मीद है।
बहुत जल्द आ रहे हैं आरआरबी सीबीटी 1 परीक्षा के परिणाम
बहुत जल्द आरआरबी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम के साथ, स्कोरकार्ड, अंतिम उत्तर कुंजी और आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ भी जारी होने की उम्मीद है। ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि त्योहारी सीजन बीत रहा है, जाहिर है इसके बाद प्रोसेस में तेजी आ सकती है।
अप्रेंटिस के लिए कितने हैं रिक्त पद, जानें यहां
सोनपुर डिवीजन: 47
कैरिज और वैगन रिपेरिंग वर्कशाप: 110
समस्तीपुर मंडल: 81
दानापुर मंडल: 675
धनबाद डिवीजन: 156
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल: 892
मकैनिकल वर्कशाप: 110
प्लांट डिपो (पं. दीन दयाल उपाध्याय): 135
किन पदों के लिए आयोजित की जाएगी RRB Group D 2021 की परीक्षा, जानें
जल्द ही भारतीय रेलवे आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) की परीक्षा आयोजित करने वाला है। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों में सहायक के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 4 चरणों में होगी।
पश्चिम मध्य रेलवे में काम करने का बड़ा मौका, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
हाल ही में पश्चिम मध्य रेलवे ने अनेक ट्रेड के लिए अप्रेंटिस के पद पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए पश्चिम मध्य रेलवे आवेदन पत्र लेना शुरू कर दिया है। पश्चिम मध्य रेलवे में काम करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 10 नवंबर 2021 से पहले इन पदों के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र दे सकते हैं।
RRB Group D का एग्जाम देने से पहले चेक कर लें यह चार चीजें
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर सकता है। परीक्षा में उपस्थिति के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना आवश्यक है। यह एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जा सकता है। एग्जाम देने से पहले सभी उम्मीदवार एग्जाम सीट, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास अवश्य चेक कर लें।
कैसा होगा RRB Group D परीक्षा का पैटर्न, जानें यहां
जल्द ही RRB Group D की परीक्षा का शेड्यूल जारी होने वाला है। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जा सकते हैं। इन सवालों का उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों के पास करीब 90 मिनट का समय होगा। सही उत्तर देने पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी। हिंदी और इंग्लिश के अलावा 15 अन्य भाषाओं में यह परीक्षा संचालित की जाएगी।
देने जा रहे हैं अगर आरआरबी ग्रुप डी 2021 की परीक्षा, तो इन बातों का रखें ध्यान
कयास लगाए जा रहे हैं कि आरआरबी जल्द ही ग्रुप डी 2021 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर सकता है। परीक्षा का शेड्यूल जारी करने से पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ जरूर होना चाहिए। इसके साथ सभी उम्मीदवार कोविड नियमों का पालन अवश्य करें।
RRB NTPC CBT-1 का परिणाम देखने के लिए जानें क्या हैं आरआरबी के रीजनल वेबसाइट
सिकंदराबाद (www.rrbsecunabad.nic.in)
अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in)
पटना (www.rrbpatna.gov.in)
चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in)
चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in)
गोरखपुर (www.rrbgorakhpur.gov.in)
सिलीगुड़ी (www.rrbsiliguri.org)
तिरुवनंतपुरम (www.rrbthiruvananthpuram.gov.in)
रांची (www.rrbranchi.gov.in)
बेंगलुरु (www.rrbbnc.gov.in)
अजमेर (www.rrbajmer.gov.in)
इलाहाबाद (www.rrbald.gov.in)
गुवाहाटी (www.rrbguwahati.gov.in)
जम्मू (www.rrbjammu.nic.in)
कोलकाता (www.rrbkolkata.gov.in)
मालदा (www.rrbmalda.gov.in)
मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in)
मुजफ्फरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)
भोपाल (www.rrbbplpl.nic.in)
भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in)
बिलासपुर (www.rrbbilaspur.gov.in)
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का परिणाम जारी होने पर उम्मीदवार कैसे करें चेक?
कयास लगाए जा रहे हैं कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
1. अब होम पेज पर एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट 2021 पर क्लिक करें।
2. साइट द्वारा पूछे गए क्रैडेंशियल्स और डिटेल्स भरें।
3. डिटेल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
4. सबमिट करने के बाद आपका आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 डिस्प्ले कर दिया जाएगा।
5. आप परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
इस दिन जारी किया जा सकता है RRB NTPC CBT-1 2021 का रिजल्ट, यहां देखें टेंटेटिव डेट
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 की परीक्षा 7 चरणों में दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक आयोजित करवाई थी। उम्मीद है कि इस परीक्षा का परिणाम अक्टूबर महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है। परिणाम के साथ कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा। फिलहाल, परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए 31 अक्टूबर टेंटेटिव डेट माना जा रहा है।
आरक्षित और अनारक्षित कैटेगरी के लिए कितना होगा RRB NTPC CBT-1 का कट-ऑफ मार्क्स?
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा 7 चरणों में आयोजित की गई थी। खबरों के अनुसार, इन परीक्षाओं का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार अनारक्षित कैटेगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स 80 के करीब रखा जाएगा। वहीं, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए इस बार कट-ऑफ मार्क्स हाई हो सकते हैं।
NTPC CBT-2 2021 के लिए कितने उम्मीदवार होंगे क्वालीफाई? जानें यहां
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के परीक्षा 7 चरणों में आयोजित किए गए थे, जिनका परिणाम आना अभी बाकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी 2 के लिए सिर्फ 2.5 लाख उम्मीदवारों को ही क्वालीफाई किया जाएगा।
1,03,769 पदों पर भर्तियां
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप D के लिए करीब 1,03,769 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए जल्द ही एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जाएगा। ग्रुप डी लेवल -1 की परीक्षा में सफल होने के लिए आवेदकों का परीक्षा पैटर्न का जानना जरूरी है। इसमें सिलेबस से लेकर मार्किंग आदि की सही जानकारी जरूर लें।
उम्मीदवार तेज करें सीबीटी 2 की तैयारी
rrb ntpc cbt 1 exam का आयोजन हो चुका है, लेकिन रिजल्ट आना बाकी है। परिणाम आते ही, उम्मीदवारों को सीबीटी 2 की तैयारी और तेज करने की जरूरत होगी। उसके बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट/कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (पद के अनुसार) और फिर डॉक्यूमेट वैरीफिकेशन/ मेडिकल टेस्ट से आवेदकों का गुजरने की जरूरत होगी।
क्या है What is RRB NTPC Exam
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या RRB NTPC exam भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। rrb official website के मुताबिक 35,208 रिक्तियां भरी जानी हैं।
यहां मिलेगा RRB NTPC Result, सेव रखें Link
rrb ntpc cbt 1 result आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक जानकारी आते ही आपको टाइम्स नाउ डिजिटल timesnowhindi.com/education पर भी तुरंत जानकारी दी जाएगी। rrb ntpc cbt 1 result news पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे, जिन्हें वे कीबोर्ड में ctrl+f बटन दबाकर सर्च कर सकते हैं।
जल्द आएगा rrb ntpc 2021 result
बहुत जल्द सीबीटी 1 परीक्षा के लिए rrb ntpc 2021 result घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम के साथ स्कोरकार्ड, फाइनल-आंसर की और आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ भी जारी की जा सकती है। इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आसंर-की पहले ही जारी की जा चुकी है, और इसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी बंद हो चुकी है। यानी अब कभी भी फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी हो सकता है।
2.5 लाख उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
भर्ती परीक्षा 35200 से ज्यादा पदों के लिए COVID 19 प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए आयोजित की गई थी। बोर्ड संभवतः Rrb ntpc CBT 2 परीक्षा के लिए केवल 2.5 लाख उम्मीदवारों को ही उत्तीर्ण करेगा। साथ ही उम्मीद है कि इस साल कट-ऑफ भी ज्यादा जाएगा।
rrbcdg.gov.in पर बनाए रखें नजर
रिपोर्टों के अनुसार, 1.25 करोड़ से अधिक उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। इस परीक्षा को लेकर ऑब्जेक्शन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 2021 थी। rrb official website पर रिजल्ट जारी होने के बाद Rrb ntpc result 2021 को डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां पर साझा किया जाएगा। इसलिए वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश
1. परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान उम्मीदवारों को rrb group d admit card प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा।
2. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लू टूथ, पेन ड्राइव, लैपटॉप, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की अनुमति नहीं होगी।
3. फोटो-पहचान प्रमाण जैसे वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ई-आधार का प्रिंटआउट (आधार की जेरोक्स कॉपी नहीं), ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, नियोक्ता द्वारा जारी पहचान पत्र, कॉलेज / विश्वविद्यालय फोटो आईडी कार्ड ले जाएं।
4. उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटोग्राफ भी लाना होगा। साथ ही एक घंटे पहले rrb group d परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
5. अभ्यर्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा और पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
एडमिट कार्ड आने से पहले स्टूडेंट्स करें ये काम
आरआरबी ग्रुप डी को लेकर जल्द ही अपडेट व एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। ऐसे में छात्रों को अपनी तैयारी दुरस्त करने की जरूरत है। छात्रों को सलाह है कि वे लगातार अपनी प्रैक्टिस बनाए रखें और जितना ज्यादा मॉक टेस्ट हल करने की कोशिश कर सकते हैं करें।
मैथ्स में इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे सवाल
मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।
तीन चरणों में होगी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा तीन चरणों में होगी। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगा। एडमिट परीक्षा से चार दिन पहले जारी होगा।
पश्चिम मध्य रेलवे में वैकेंसी
पश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के लगभग 226 पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के पास 10वीं के एग्जाम में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है।
ये हैं जनरल इंटेलिजेंस और रीजनल का सिलैबस
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।
ऐसे ठीक करें एडमिट कार्ड की गलती
कैंडिडेट्स को आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलती है तो तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क कर ठीक करा लें। गलत डिटेल्स के साथ एग्जाम में बैठना मुश्किल होगा। वहीं एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालने के बाद उसमें पासपोर्ट साइज फोटो खुद लगाएं।
जानें कैसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
RRB ग्रुप D में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा शेड्यूल का इंतजार है। ये इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है और परीक्षा की तारीख भी इसी माह आ जाने की संभावना है। जानें कैसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड-
1: आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
2: होमपेज पर जाकर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
3: अब RRB Group D Admit Card का लिंक पर क्लिक करें।
4: क्रेडिंशियल दर्ज कर लॉगिन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
5: ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
RRB Group D Exam 2021 में आरक्षण फॉर्मूला
RRB Group D Exam 2021 में शामिल होने वाले उम्मीदवीरों को केंद्र सरकार के नियम अनुसार ही आरक्षण दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 27 फीसदी, एससी के उम्मीदवारों को 15 फीसदी, एसटी के उम्मीदवारों को 7.5% और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 10% आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। बाकी बची 40 फीसदी सीटें अनारक्षित रहेंगी।
आरआरबी की वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, इस दौरान ध्यान रहें, क्रेडिंशियल इंफॉर्मेशन साथ रखें। इस संबंध में त्योहारी सीजन के बाद अपडेट आने की पूरी उम्मीद है। भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पहले परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक एक्टिवेट करेगा।
परीक्षा हॉल में यह चीजें लाना है जरूरी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ भी ले कर जाना हो सकता है। इसके अलावा उन्हें कोरोना प्रोटाकॉल का भी ध्यान रखना जरूरी होगा। संबंधित जानकार आपको एडमिट कार्ड पर मिल जाएगी, इसे फॉलो न करने पर परीक्षा देने में आपको बाधा आ सकती है।
आरआरबी एनटीपीसी के जरिये इतने हजार पदों पर भर्ती तय
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही RRB NTPC रिजल्ट को लेकर अपडेट आने वाला है। बता दें, इस भर्ती के जरिए 35200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस सिलसिले में अभी तक सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन किया गया है जबकि सीबीटी-2 का आयोजन किया जाना बाकी है, लेकिन सबसे पहले सीबीटी 1 के लिए फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

