जॉब्स

Bihar Jobs: बिहार में 10327 पदों पर निकली भर्ती, हर घर में एक सरकारी नौकरी का वादा

Bihar Job Announcement: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में बंपर सरकारी नौकरियों का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि सरकार हर घर में एक सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य पर काम कर रही है। सम्राट चौधरी ने इस बारे में एक्स पर जानकारी दी है।

Image

Bihar sarkari Naukri (iStock)

Bihar Job Vacancy: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार ने भर्ती का ऐलान किया है। अलग-अलग पदों पर कुल 10327 नई भर्तियां निकली हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार हर घर में एक सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

अलग-अलग पदों पर निकली इतनी वेकेंसी

एनडीए सरकार का दावा है कि अभियान चलाकर युवाओं को सरकारी नौकरी देना जारी रखा जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के अलग-अलग विभागों में 10 हजार से भी ज्यादा नए पदों का सृजन किया गया है। उन्होंने विभाग के अनुसार एक लिस्ट भी जारी की है।

इस लिस्ट के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन विभाग में सबसे ज्यादा वेकेंसियां निकली हैं। विभाग में 5953 वेकेंसी निकाली गई हैं।

सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

सम्राट चौधरी ने एक्स पर वेकेंसी को लेकर जानकारी देते हुए लिखा, 'माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के निर्देशन पर बिहार के युवाओं के लिए विभिन्न विभागों को जोड़कर कुल 10327 नवपदों का सृजन किया गया है। सरकारी बहाली के तहत सभी सृजित नव पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति भी की जाएगी। एनडीए सरकार बिहार के हर घर में एक सरकारी नौकरी के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। आगे भी अभियान चलाकर युवाओं को एनडीए सरकारी नौकरी और रोजगार को देना जारी रखेगी।'

क्या बोले सीएम?

उन्होंने आगे लिखा कि बिहार के युवाओं को बहुत-बहुत बधाई है! बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। तभी भी मुख्यमंत्री ने अगले पांच सालों में बिहार के एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने की बात कही। उन्होंने बताया कि अभी 10 लाख युवाओं को नौकरी और 49 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है।

End of Article