जॉब्स

Big News: इसी महीने मिलेगी सक्षमता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को पोस्टिंग, पढ़े पूरी खबर

Bihar Education News in Hindi: बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बीते शाम बताया कि, जिन अभ्यार्थियों ने सक्षमता परीक्षा पास कर ली है, उन्हें महीने के अंत तक स्कूलों में पोस्टिंग दे दी जाएगी।

Image

बिहार सक्षमता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की पोस्टिंग इसी माह (image - canva)

Bihar Education News in Hindi: सक्षमता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के अनुसार, जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें इसी माह में पोस्टिंग दी जाएगी। (Bihar Sakshamta Pariksha News Today) उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है। यहां करीब छह लाख शिक्षक हैं, सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

टीआई-3 के परीक्षा परिणाम कब होंगे जारी

टीआई-3 के परीक्षा परिणाम कब घोषित किए जाएंगे। इस सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा, यह परीक्षा बीपीएससी द्वारा लिया जाता है। जहां-जहां परीक्षाएं हुई हैं। जल्द ही परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

नौकरी की नई भर्तियों के संबंध में उन्होंने कहा, हमने नई भर्तियों के लिए सूचना भेज दी है। चूंकि, आरक्षण के चलते रोस्टर में बदलाव आया है। जल्द ही शिक्षा विभाग की ओर से नई भर्तियों के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

स्कूलों को 50 हजार रुपये का फंड

स्कूलों को 50 हजार रुपये का फंड दिया जाएगा। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई नई पॉलिसी लेकर नहीं आए हैं। स्कूलों में छोटे कार्यों के लिए, रखरखाव के लिए यह फंड दिया जा रहा है। जिसे, शौचालय, पानी, बिजली जैसी सुविधाओं में अगर कुछ मरम्मत की जरूरत है तो इस राशि से उसे कराया जा सकता है। चूंकि, अभी तक स्कूल के हेडमास्टर के पास कोई विशेष फंड नहीं होता था। कई स्कूलों में डेवलपमेंट फंड है, लेकिन, वह कमेटी के माध्यम से होता है।

उन्होंने कहा, जब आप स्कूल में हेडमास्टर के हाथों में बच्चों का भविष्य दे रहे हैं, तो इतना विश्वास करना होगा कि वह सरकार के द्वारा मिलने वाले फंड का गलत इस्तेमाल न करते हुए सदुपयोग करेंगे और जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल करेंगे।

स्कूलों का सुधरेगा मेंटिनेंस

बता दें कि बिहार के सरकारी स्कूलों में पानी-बिजली और शौचालय की कमी है। अगर किसी स्कूल में यह सुविधा है, तो उसका ठीक ढंग से रखरखाव नहीं किया जा रहा है। स्कूल के शिक्षकों के मुताबिक रखरखाव के लिए फंड नहीं होता है। ऐसे में बिहार सरकार स्कूलों की दशा को सुधारने के लिए फंड देगी। साथ ही सरकार इस पर भी निगरानी करेगी कि स्कूल के हेडमास्टर के माध्यम से पैसों का इस्तेमाल किन-किन कार्यों के लिए किया गया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article