BEL Trainee Engineer Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने अस्थायी आधार पर प्रशिक्षु इंजीनियर के 610 पदों के लिए इंजीनियरिंग स्नातकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीईएल के साथ करियर शुरू करने का ये एक शानदार मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bel-india.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों में से 488 पद कंपनी के बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स (टीईबीजी) के लिए और शेष 122 पूरे भारत में हैं।
engineering graduates ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें, पंजीकरण 7 अक्टूबर, 2025 को बंद हो जाएंगे।
बीईएल प्रशिक्षु इंजीनियर पद 2025: पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान/ कॉलेज से संबंधित विषय में बी.ई./ बी.टेक/ बी.एससी. (4 वर्षीय पाठ्यक्रम) इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। उनकी आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
परीक्षा के बारे में
लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवार के आवेदन और योग्यता मानदंडों पर विचार किया जाएगा। लिखित परीक्षा और श्रेणी-वार और विषय-वार मेरिट के आधार पर उम्मीदवार की पात्रता निर्धारित की जाएगी। परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी और इसमें 85 तकनीकी और सामान्य योग्यता प्रश्न होंगे। सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
अनारक्षित वर्ग (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 177 रुपये है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन (PwBD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल विषयों में ट्रेनी इंजीनियर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षाएं 25 और 26 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएँगी।
