Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 600 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bankofmaharashtra.in पर जाना होगा। ग्रेजुएशन के बाद बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2024 को शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए 24 अक्टूबर 2024 तक का समय है। इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे में कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Bank of Maharashtra Recruitment ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bankofmaharashtra.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर BANK OF MAHARASHTRA Engagement of Apprentices के लिंक पर जाना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स फी़ड करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Bank of Maharashtra Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 150 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के लिए 100 रुपये फीस है। दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली है वो आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिनकी उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच हैं, वे उक्त के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों और विनियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
