AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025: एम्स गोरखपुर ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और जूनियर अकाउंटेंट समेत कई पदों पर निकाली वैकेंसी
AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025) खबर है। एम्स गोरखपुर ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट और स्टोर कीपर समेत तमाम पदों पर भर्ती (AIIMS Gorakhpur Junior Accountant Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 69 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है। यहां आप एम्स गोरखपुर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
यहां आवेदन के लिए पदानुसार अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। यहां आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (नर्सिंग) डिग्री/ग्रेजुएशन डिग्री/कॉमर्स ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट/डिप्लोमा मेटेरियल मैनेजमें/12वीं साइंस, बैचलर डिग्री होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) व ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1770 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1416 रुपये है।
एम्स गोरखपुर के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्सन लिखित परीक्षा व डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। लिखित रिटन एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे।