कैसे बनाएं बिहारी स्टाइल में कचरी और घुघनी, यहां जानें देसी खाने की जायकेदार रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 26, 2021, 06:46 PM IST

Bihari Style Ghugni and Kachri Recipe: किसी स्पेशल ऑकेजन या त्योहार के दिन अगर आप देसी खाना बनाना चाहते हैं तो अपने घर में बिहारी स्टाइल घुघनी और कचरी जरूर बनाएं। यहां जानें घुघनी और कचरी बनाने की आसान विधि।

Bihari Style Ghugni and Kachri Recipe In Hindi: बिहारी स्टाइल में कचरी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल, चना दाल और प्याज को पीसकर बाउल में डाल दें। अब पेस्ट में हरी मिर्च, जीरा और नमक स्वाद अनुसार डालें। एक गर्म पैन में तेल डालें। पेस्ट से छोटे-छोटे गोले बना लें और उन्हें तल दें। घुघनी बनाने के लिए कढ़ाई में धनिया पाउडर, प्याज की प्यूरी, अदरक और लहसुन का पेस्ट, काला जीरा और गर्म मसाला डाल पकाएं। जब मिक्सचर अच्छे से पक जाए तब इसमें हरे मटर डालें। अब इसमें लाल मिर्च, स्वाद अनुसार नमक और हल्दी पाउडर डालें।फिर पानी डालकर कुछ देर तक पकने दें। जब मटर पक जाएं तब गैस बंद कर दें और घुघनी को कचरी के साथ परोसें। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!