Mango Pudding Recipe: कैसे बनाएं आम से टेस्टी करी और पुडिंग, यहां देखें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 06:08 PM IST

Mango Pudding Recipe: आम का सेवन हर कोई अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से करता है। कोई इसका जूस बनाकर पीता है, तो कोई आम को काटकर खाना पसंद करता है। हालांकि, आप आम से करी और पुडिंग बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Mango Pudding Recipe: कैसे बनाएं आम से टेस्टी करी और पुडिंग, यहां देखें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Mango Pudding Recipe: गर्मी के मौसम में आम सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। टेस्ट के साथ-साथ आम कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आम का सेवन हर कोई अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से करता है। कोई इसका जूस बनाकर पीता है, तो कोई आम को काटकर खाना पसंद करता है। हालांकि, आप आम का अन्य तरीके से भी लुत्फ उठा सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी दो टेस्टी रेसिपीज के बारे में, जो स्वाद में तो टेस्टी है ही, साथ बनाने में भी आसान हैं। तो चलिए जानते हैं इन टेस्टी आम की रेसिपीज के बारे में, जिन्हें बार-बार खाना पसंद करेंगी। साथ ही बनाने में भी आलस्य नहीं करेंगी। तो चलिए जानते हैं आम की इन टेस्टी रेसिपीज के बारे में-

आम से बनाइये टेस्टी पुडिंग और चटपटी करी

आम की करी
आम की करी खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसका स्वाद थोड़ा स्पाइसी होता है। आम की करी को लंच के लिए तैयार किया जा सकता है। 

सामग्री
आम की करी बनाने के लिए चाहिए-
पके हुए आम
नारियल का दूध
सरसों के बीज
लाल मिर्च
तेल
हल्दी
कड़ी पत्ता
गुड़
नमक- स्वादानुसार









बनाने का तरीका
आम की करी बनाने के लिए सबसे पहले आम के गूदे को नारियल के दूध और सरसों के बीज के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद एक कढ़ाई को गर्म करें, फिर इसमें तेल डालें। अब इस तेल में कड़ी पत्ता डालकर उसमें सरसों का छौंक लगाएं। अब इस छौंक में आम से तैयार किया हुआ पेस्ट डाल दें। अब इस पेस्ट को 2 मिनट तक पकाएं। पेस्ट के पकने के बाद इसमें गुड़ और पानी मिल लें। अब इसमें स्वादानुसार नमक और मिर्च डाल दें। और लीजिए तैयार है आपकी चटपटी आम की करी। 

वेगन मैंगो पुडिंग

गर्मी के मौसम में टेस्टी और हेल्दी वेगन मैंगो पुडिंग भी बनाई जा सकती है। इसे चिया सीड्स नारियल और आम से मिलाकर बनाया जा सकता है। 
सामग्री
मैंगो पुडिंग बनाने के लिए चाहिए-
चिया सीड्स
शहद
पुदीने के पत्ते
नारियल
फ्लैक्सीड्स
आम
माचा पाउडर
नारियल का दूध
मैपल सिरप










बनाने का तरीका

मैंगो पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले चिया सीड्स, नारियल का दूध और माचा पाउडर एक साथ मिलाकर मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को 40-50 मिनट तक फूलने के लिए रख दें। इसके साथ शहद से एक सीरप तैयार कर लें। अब इस सीरप के साथ अपनी पसंदीदा डिश लें और एक बर्तन में कटे हुए आम की परत लगाएं। फिर इस सर्विंग डिश पर चिया सीड्स और मचा सीड्स डाल लें। अब आखिर में इन परतों के ऊपर बारीक कटे हुए आम, पुदीने के पत्ते, अलसी के बीज और नारियल के लच्छे डालें। अब इसे ठंडी करके सर्व करें। 

ध्यान देने योग्य बातें

आम से बनी इन डिशिज को बनाते वक्त ध्यान रखें कि आपकी ये डिश हमेशा ठंडी करके ही सर्व करें। हालांकि, आम की करी आप गर्म खा सकते हैं, लेकिन पुडिंग को हमेशा ठंडा करके ही पिएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!