Tulsi Chai Recipe: तुलसी वाली चाय बनाने का तरीका, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सुबह इस व‍िध‍ि से बनाकर प‍िएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 01:27 PM IST

Tulsi Chai Recipe: तुलसी की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट के अलावा कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। जाड़े में तुलसी का चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यहां आप तुलसी की चाय बनाने की पूरी विधि देख और पढ़ सकते हैं।

Tulsi Chai Recipe: तुलसी वाली चाय बनाने का तरीका, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सुबह इस व‍िध‍ि से बनाकर प‍िएं

Tulsi wali chai ki Recipe: आयुर्वेद में तुलसी का इस्तेमाल सैकड़ों साल से दवाई के रूप में किया जाता है। तुलसी का सेवन करने से स्ट्रेस की समस्या भी दूर होती है। यदि आप रोजाना तुलसी वाला चाय पिएं, तो आप कई तरह की मौसमी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। इन दिनों ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे मौसम में बहुत सारे लोग शरीर को गर्म रखने के लिए तुलसी वाली चाय बनाकर पीते हैं। लेकिन उन्हें उसका स्वाद अच्छा नहीं लगता है। यदि आपके साथ भी इसी तरह की समस्या है, तो इस बार मशहूर शेफ संजीव कपूर के स्टाइल में तुलसी की चाय बनाकर देखें, शायद आपको यह चाय दूध वाली चाय से ज्यादा पसंद आ जाए। तो आइए चलें तुलसी की चाय बनाने की सही विधि को जानने।

तुलसी की चाय बनाने की आवश्यक सामग्री

  • 1 इंच अदरक
  • 5-6 काली मिर्च
  • 2 लौंग
  • 2 छोटी इलायची 
  • 1 कप पानी 
  • 1 टेबलस्पून चाय पत्ती 
  • 15-20 तुलसी के पत्ते 
  • 3 कप दूध
  • 1/4 टेबलस्पून गुड़

इस तरीके से बनाएं खजूर इमली की चटनी

तुलसी की चाय बनाने की विधि

  1. तुलसी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप अदरक, काली मिर्च, छोटी इलायची और लौंग को दरदरा पीस लें।
  2. अब एक पैन में 1 कप पानी रखकर उसे गैस पर गर्म करें।
    Homemade Rabdi recipe: घर में बचे दूध से इस तरह बना सकते हैं स्वादिष्ट रबड़ी
  3. जब पानी हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें पीसी गई सामग्री और चायपत्ती को डालकर 2-3 मिनट तक उबालें।
  4. 2-3 मिनट बाद पैन में 15 से 20 तुलसी के पत्ते डालकर उसमें 3 कप दूध डाल दें।
  5. अब सारी सामग्री को 3-4 मिनट तक उबालें।
  6. 3-4 मिनट बाद उसमें गुड़ डालकर उसे तब तक उबालें जब तक की गुड़ पिघल ना जाए।
  7. जब  गुड़ पिघल जाए, तो पैन को गैस से उतार लें।

अब एक कप में छलनी लगाकर चाय को छान लें। चाय छानने के बाद इसे गर्म-गर्म सर्व करें।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!