Suji ke Golgappe: घर पर बनाएं बाजार जैसे चटपटे सूजी के गोलगप्पे, उंगली चाटता रह जाएगा हर कोई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 09:54 AM IST

How to Cooked Suji Ke Golgappe: चटपटे पानीपुरी हर किसी को पसंद आते हैं। यह खाने में इतने स्वादिष्ट होते हैं कि इसे खाने के बाद लोग उंगलियां जरूर चाटते हैं। पानी पुरी बनाना काफी आसान है। इसकी रेसिपी जानकर आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

Suji ke Golgappe: घर पर बनाएं बाजार जैसे चटपटे सूजी के गोलगप्पे, उंगली चाटता रह जाएगा हर कोई
Photo Credit: Instagram

Suji Ke Pani Puri Recipe: पानीपुरी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। पानीपुरी को अलग-अलग जगह अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। कहीं गोलगप्पे का जाता है, कहीं पानी पूरी, कहीं बताशे तो कहीं पुचका नाम से पुकारा जाता है। गोलगप्पे खाने से पूरा मुंह का स्वाद बदल जाता है। यह हर गली मोहल्ले गांव शहरों में मिलता है। गोलगप्पे कई फ्लेवर के पानी के साथ खाया जाता है और हर फ्लेवर का पानी मजेदार होता है। गोलगप्पे आटे और सूजी से बनाए जाते हैं। इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है। अगर आपके घर कोई गेस्ट जाएं तो आप फटाफट इसे घर पर बना कर मेहमानों का मूड बदल सकते हैं। आप घर पर ही बाजार जैसे स्टाइल में टेस्टी गोलगप्पे बन सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

ऐसे तैयार करें सूजी के गोलगप्पे

सूजी के गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को गूंथ कर तैयार कर लें। इसके लिए बारीक सूजी का उपयोग किया जाता है। सूजी को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए। तेल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए। सूजी में हल्का गुनगुना पानी थोडी़-थोड़ी मात्रा में डालते हुए आटे की तरह गूंथ लें। गूंथे हुये आटे को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें। थोड़ी देर में सूजी का आटा अच्छे से फूलकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दे। गूंथे आटे को थोड़ा सा लेकर रोटी की तरह छोटा बेल लें। तेल को अच्चे से गर्म हो जाने के बाद बेली हुई पूरी इसमें डाल लें। पूरी फूल जाएगी। फिर तैयार पूरीयों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रख लें।

ऐसे करें चटपटा पानी तैयार

चटपाना पानी बनाने के लिए जरूरत के मुताबिक पानी लें। पुदीना और धनिया के पत्ते, हरी मिर्च और अदरक को अच्छे से पीस लें और इसे पानी में मिलाएं। भुना हुआ जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर पानी को अच्छी तरह से मिला ले। बस आपका गोलगप्पा खाने के लिए तैयार हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!