Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 24 नवंबर 2022: दुनिया की नजर में आपका भरोसा बना हुआ है पर आपकी चिंताएं बढ़ती चली जा रही हैं क्योंकि आप अपने हालात को इस रूप से सोच रहे हैं की क्या आप इस अच्छाई को भविष्य में बनाए रख सकेंगे या नहीं।
क्या करें –उस भरोसे को बनाए रखें जिसे बनाने में और संभालने में आपने बहुत मेहनत की है पर आपकी अच्छाई भी यही है की आप मेहनत कर सकते हैं और किसी भी चीज को भली भांति अंजाम दे सकते हैं।
क्या न करें – मन में परेशानियाँ न बढ़ाते चले जाएं क्योंकि उससे आपकी मानसिकता पर भी फर्क पड़ेगा और आपकी शख्सियत पर भी बुरा असर पड़ेगा और यही ठीक नहीं है
मेहनत – आपके अंदर मेहनत करने की इच्छा भी है और क्षमता भी और उसका एक बहुत बड़ा कारण यह है की आपने अपने भरोसे को जगाया है। यह और बात है की इस समय आप थोड़ा सा मानसिक रूप से परेशान हैं पर आपका भरोसा बरकरार है और उसी भरोसे को बनाए रखना जरूरी है ताकि आप लगातार अपने मेहनत के रास्ते पर चलते चले जाएँ।
धन दौलत – अपनी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखना बहुत जरूरी है। काम और कारोबार से आपको लाभ मिला हुआ है और वो लाभ लगातार बनाए रखने में आप सक्षम भी हैं। हालात ने भी आपकी मदद की है ताकि सबकुछ संभला रहे इसलिए भरोसा करें सबकुछ ठीक चलता चला जाएगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
