Aaj Ka makar Rashifal 11 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – लोगों से उलझन बनेगी तो आपके अंदर प्रेरणा जगेगी की आप अपने बलबूते पर कुछ बेहतर कर सकें और यह समय ऐसे किसी विकल्प के बारे में सोचने के लिए बहुत अनुकूल है। अपने भरोसे को बनाए रखने के लिए अपनी मेहनत से तो जुड़ना ही पडता है।
Makar Rashifal, 11 December 2022
क्या करें – मेहनत करने के लिए अच्छा समय है पर किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचना होगा। लोगों से जिस तरह की मदद की उम्मीद लगाएंगे उसमें भी कमी रह सकती है इसलिए भी आपको अपने फैसले ध्यानपूर्वक ही करने होंगे।
क्या न करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में किसी भी तरह का खतरा मोल न लें। कोई विकल्प बहुत अच्छा लग सकता है पर उसके पीछे छुपी हुई कई तरह की परेशानियाँ भी हैं और लोगों का सहयोग न मिल पा रहा हो तो यह भी एक बहुत बड़ी परेशानी है।
काम और कारोबार – काम और कारोबार के क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है। आपके सामने कई तरह के विकल्प भी हो सकते हैं जिसके बारे में आप सोच विचार कर रहे हैं पर फैसला करने से पहले आपको इस बारे में सोचना होगा की उसमें कोई छुपा हुआ नुकसान तो नहीं है।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है और अचानक लाभ भी हो सकता है पर आपकी जानकारी और आपके प्रदर्शन में कमी हो सकती है और यह भी एक ऐसा पहलु है जो आपके फैसलों पर असर डाल सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
