साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2022: इस सप्ताह सूर्य मिथुन में, शुक्र, बुध वृष में, मंगल, गुरु मीन में तथा शनि कुंभ राशि में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृष में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कुम्भ व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व मीन के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
26 जून से 02 जुलाई 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
1. मेष राशिफल-
इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कन्या व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।
2. वृष राशिफल-
इस सप्ताह का फल छात्रों के लिए सुखद है। जॉब वालों को लाभ होगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। सोमवार व गुरुवार को अन्न दान करें।
3. मिथुन राशिफल-
आपके लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
4. कर्क राशिफल-
इस वीक व्यवसाय में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें व विष्णु उपासना करते रहें। सफेद रंग शुभ है। शुक्रवार को दही का दान करें।
5. सिंह राशिफल-
इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। बुधवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। गुरु व चन्द्र गोचर बुधवार से शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ व प्रशासनिक अधिकारी सफल रहेंगे।
6. कन्या राशिफल-
इस सप्ताह व्यवसाय बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। बुधवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल-
इस सप्ताह जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। कर्क व मकर राशि के मित्रों का सहयोग सोमवार व शनिवार को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। हरा व नीला रंग शुभ है।
8. वृश्चिक राशिफल-
राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।
9. धनु राशिफल-
इस वीक आर्थिक स्थिति बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद विशेष लाभ का संयोग है। पीला व सफेद रंग शुभ है।
10. मकर राशिफल-
गुरु तृतीय व सूर्य खष्ठम है। आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग, आईटी व मीडिया में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन शनि व बुध के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें।
11. कुम्भ राशिफल-
शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। नीला रंग शुभ है। शनि इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक खिलाते रहें। उड़द का दान करें।
12. मीन राशिफल-
इस सप्ताह पॉलिटिक्स में विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य सुख में प्रगति हो सकती है। पीला कि लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर में उनकी तीन परिक्रमा करें।

