Aaj ka Rashifal 03 May 2022: मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 02:49 PM IST

aaj ka rashifal 03 May 2022 : आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि में है।

Aaj ka Rashifal 03 May 2022: मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

03 मई 2022 का राशिफल: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि में है। गुरु मीन राशि में ही हैं वहीं सूर्य मंगल मेष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष, कर्क व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज वृष व मकर राशि के लोग  लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल --

मेष- आज गृह निर्माण  में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। द्वितीय चन्द्रमा व मीन का गुरु गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। गुड़ व गेंहू का दान करें। 

वृष- चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।   

मिथुन- व्यवसाय में उन्नति संभावित है। गुरु व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। नेत्र रोग की सम्भावना रह सकती है।

कर्क- चन्द्रमा एकादश व गुरु नवम हैं। आज सूर्य इसी राशि से दशम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है।  

सिंह- जॉब में पद परिवर्तन व व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में अपने कार्य पर ध्यान दें।           

कन्या- राशि स्वामी बुध व सूर्य अनुकूल हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि खष्ठम  गोचर करके शिक्षा से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाये। 

वृश्चिक- चन्द्रमा का इस राशि से सप्तम व गुरु का मीन गोचर टीचिंग व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। लाल व बैगनी रंग शुभ है।

धनु- चन्द्रमा का वृष व  गुरु का चतुर्थ प्रभाव धन के लिए लाभकारी है। शनि व शुक्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।

मकर- शनि का इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा का पंचम गोचर शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। चतुर्थ सूर्य पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। 

कुंभ- गुरु का इस राशि से द्वितीय गोचर व चन्द्रमा का चतुर्थ प्रभाव आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। जाँब में दायित्व परिवर्तन हो सकता है। नारंगी व पीला रंग शुभ है।    

मीन-  गुरु  का इस राशि में प्रभाव शुभ है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ दे सकता है।शनि का द्वादश गोचर मंगलकारी है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का  दान करें।

End of Article