Aaj Ka Vrishabh Rashifal 17 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – रिश्तों को लेकर आप चिंतित हैं और कई तरह की चीजें आपकी पकड़ से दूर हटती चली जा रही है। मन परेशान रहेगा तो मतभेद भी बढ़ता चला जाएगा पर अगर ऐसे में अगर अपनों से दूरियाँ बन जाएँ तो किसी भी स्तिथि को संभालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
क्या करें – पढ़ाई लिखाई में भी मन लगाना होगा और अपनी मेहनत को भी बढ़ाना होगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उस चाहत को भी बनाए रखने के लिए आपको बहुत सारी विनम्रता अपनानी होगी। बात को बढ़ाते चले जाने से बात बिगड़ती ही है इसलिए भी आपको सूझबूझ के साथ चलने की जरूरत पड़ेगी।
क्या न करें – अपने पैसे को कहीं फँसाते चले जाना ठीक नहीं होगा इसलिए ना तो अपने खर्चों को बढ़ाएं और ना ही पैसे से जुड़े फैसलों में कोई लापरवाही दिखाएं। अगर अपने प्रदर्शन में कमी आ जाए तो भी उसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर पड़ सकता है इसलिए ऐसी कोई गलती करते चले जाना इस समय ठीक नहीं है।
रुकावटें और चुनौतियाँ – कई तरह की रुकावटें हैं जो आपने खुद बना रखी हैं। नुकसान भी एक ऐसी स्तिथि है जो आप संभाल नहीं पा रहे और इस वजह से भी मुश्किलें बढ़ी ही हुई हैं। रोजमर्रा के मुद्दों को अगर समय रहते संभाला न जाए तो बात बिगड़ती है और चुनौतियाँ बढ़ती चली जाती हैं।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि को इस रूप से देखें की उसे संभालना भी है और बचाना भी है। सिर्फ आमदनी को न देखें क्योंकि अगर खर्चे बढ़ते चले जाएंगे तो नुकसान होता चला जाएगा और नुकसान से पैसा और ज्यादा फँसता चला जाएगा इसलिए अपने पैसे से जुड़े हालात को संभाले रखना बहुत ज्यादा जरूरी होगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
