Aaj Ka Vrishabh Rashifal 16 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – मन परेशान है क्योंकि कई तरह के दबाव हैं आपके सामने। लोगों की नाराजगियाँ भी बनी रह सकती हैं और लोगों से फासले भी बढ़ सकते हैं। अपने सख्त होते हुए रवैये की वजह से भी आपने लोगों को नाराज किया है।
Vrishabh Rashifal, 16 December 2022
क्या करें – अगर किसी भी तरह के मतभेद से बचना है तो आपको लोगों को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास करना होगा। यह समय छोटी छोटी बातों में तकरार पैदा कर सकता है इसलिए और भी ज्यादा सतर्क बने रहने की कोशिश करनी होगी पर इस सारे खेल में आपकी गलती ज्यादा नजर आ रही है क्योंकि आपका रवैया ही आलोचनात्मक होता चला जा रहा है।
क्या न करें – लोगों की गलतियाँ न निकालते चले जाएँ पर इस बात को इस रूप से समझें की लोग तो आपके प्रति मददगार हो रहे हैं पर आप उनसे फासले बनाते चले जा रहे हैं और इस समय यही ठीक नहीं है।
रुकावटें और चुनौतियाँ – घर परिवार के रिश्तों को संभालने में कई तरह की मुश्किलें नजर आ रही है। कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता भी रुकावटें दिखा रहा है क्योंकि आप का रवैया ऐसा बना हुआ है जिसे संभाल लेना मुश्किल होता चला जा रहा है।
रिश्तेनाते – रिश्तों को हर रूप से संभाले रखना होगा और लोगों के बनते बिगड़ते विचारों के पीछे क्या चल रहा है इस बात को भी समझने की जरूरत पड़ेगी। मुश्किल भरा समय जरूर है और तेजी से बीत रहा है। इसी के चलते आने वाले महीने में रिश्तों में सुधार भी देखने को मिल जाएगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
