Aaj Ka vrishabh Rashifal 13 january 2023 Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – कारण कोई भी हो पर किसी को भी नाराज करते चले जाना इस समय ठीक नहीं है। किसी एक रिश्ते के प्रति अपना रुझान बढ़ाकर किसी दूसरे रिश्ते को कमजोर करते चले जाएंगे तो मुश्किलें ही हाथ लगेंगी इसलिए रिश्तों का तालमेल बनाए रखना भी बहुत जरूरी है।
Taurus Horoscope, 13 January 2023
क्या करें – रोजमर्रा की छोटी चुनौतियों को समय रहते संभाल लें। हर चीज में थोड़ा धैर्य और विनम्रता बनी रहे तो बहुत कुछ संभल जाता है और किसी भी तरह की चुनौती को संभालना भी आसान हो जाता है। ऐसे ही प्रयास करने की जरूरत है।
क्या न करें – पढ़ लिखकर कुछ बड़ा हासिल करने की इच्छा बहुत है पर मन का भटकाव भी बहुत है इसलिए अपने समय को बर्बाद न करें। पढ़ाई लिखाई का तो क्षेत्र ही ऐसा है जिसमें जरूरत से ज्यादा भरोसा बनाते चले जाना भी फायदेमंद नहीं होता।
धन दौलत – आर्थिक स्तिथि मिलेजुले योग दिखा रही है। खर्चे बढ़े हुए हैं और नुकसान का योग भी बना हुआ है पर अच्छी बात यह है की आमदनी सुनिश्चित है पर बचत बनने में कमी हो सकती है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
