Aaj Ka Tula Rashifal 29 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – काम और कारोबार के क्षेत्र को भली भांति संभाले रखें ताकि कोई भी बात बिगड़ती न चली जाए। मन में उलझने बिठाते चले जाने से भी बात बिगड़ती ही है और उसका बुरा असर घर परिवार के अच्छे भले रिश्तों पर भी पड़ सकता है।
तुला राशिफल, 29 दिसंबर
क्या करें – अपनों के करीब आने का प्रयास करना होगा और जितना संभव हो सके अपनी कोशिशों को आगे भी बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। अपनों के प्रति एक दिन अच्छाई बनाकर अगले दिन अपने कदम पीछे हटाते चले जाने से भी बचने की जरूरत पड़ेगी।
क्या न करें – अपने पैसे को किसी भी वजह से बर्बाद न करते चले जाएँ। फैसले भी इस रूप से करें जिसमें आपकी बचत भी संभली रहे और आपका पैसा कहीं व्यर्थ में फँसता न चला जाए। ऐसा करते हुए कहीं आपको अपने गलत फैसलों के चलते लोगों को कसूरवार न ठहराना पड़े।
काम और कारोबार – काम और कारोबार को बहुत धैर्य से संभाले रखने की जरूरत है क्योंकि तकरार पैदा हो सकते हैं। आपसे वरिष्ठ लोग आपको पूरी तरह से समझ न पाएं यह भी बहुत हद तक संभव है। हो सकता है ऐसे में आपको अपनों के सहयोग की जरूरत पड़े।
रिश्तेनाते – आपके लिए समय बदल रहा है और आपकी प्राथमिकताएं भी बदल रही हैं। अपनी कोशिशों की वजह से अब आप अपनों के करीब आ सकते हैं पर रिश्तों की मधुरता बनाए रखने के लिए आपको भविष्य में भी अपने प्रयास बनाए रखने की जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
