Aaj Ka Singh Rashifal 23 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – बहुत सारे भटकते हुए विचार हैं आपके मन में, यात्रा का विचार भी हो सकता है और बदलाव का विचार भी हो सकता है पर इस समय की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि आपका मन ही स्थिर नहीं है. चिंताओं के साथ-साथ असंतोष भी है जो संभल ही नहीं रहा. आपके नकारात्मक बनते हुए ही विचार ही आपको परेशान करते चले जा रहे हैं.
Singh Rashifal 23 November 2022
क्या करें – रोजमर्रा की चुनौतियां बनी हुई है जिन्हें एक-एक कर के संभालते चले जाना होगा और सबसे बड़ी समस्या यह है कि आपको लोगों से मिलती हुई आलोचना से भी कुछ न कुछ सीखने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी. तभी जा के आप अपनी जिंदगी में उस तरह की स्थिरता बना पाएंगे जिसकी इस समय जरूरत है.
क्या न करें – जो कुछ भी मेहनत से हासिल किया जा सकता है, वो किसी ओर चीज से हो ही नहीं सकता इसलिए आपको अपनी मेहनत की ताकत को समझना होगा. तभी जा के आप अपना भरोसा जगा पाएंगे और उस भरोसे के चलते जिंदगी को सही दिशा दे पाएंगे इसलिए किसी भी वजह से अपने मन में किसी भी तरह की घुटन ना बनाते चले जाएं.
काम और कारोबार - काम और कारोबार की स्थिति अपनी मेहनत से संभलेगी और उस मेहनत में इस समय कमी आई हुई है क्योंकि आपका किसी चीज में मन ही नहीं लग रहा. आप अपनी परेशानियों का समाधान भी घर-परिवार में अपनों की मदद में ही ढूंढ रहे हैं. मदद जरूर मिलेगी पर अपनी मेहनत को तो बढ़ाना ही पड़ेगा.
रूकावटें और चुनौतियां - रूकावटें इस वजह से हैं क्योंकि विचार नहीं मिल रहे और विचार इसलिए नहीं मिल रहें क्योंकि आप किसी पे भरोसा ही नहीं कर पा रहें. तो अगर किसी भी कमी के कारण को पकड़ लिया जाए तो उन समस्याओं को संभाला भी आसान हो जाता है इसलिए आपको अपनी चुनौतियों को इस रूप से समझना है कि आप अपने अंदर कितना परिवर्तन ला पा रहे हैं
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
