Aaj Ka Rashifal 5 November 2024: मंगलवार के दिन वृष राशि के जातक को आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज के दिन तुला राशि के जातक को लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। मकर राशि वालों को जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। मीन राशि के जातक को लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। दैनिक राशिफल।
मेष
09:43 am के बाद चन्द्रमा नवम में रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब में बड़ी प्रगति आना सम्भव है। चन्द्रमा पंचम गोचर करके छात्रों के लिए शुभ है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ अपनी मैनजेमेंट स्किल ठीक करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय -व्यवसाय में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
चन्द्रमा अष्टम हैं। आज का दिन व्यवसाय में नवीन सम्भवनाओं से भरे रहने की सम्भावना है। एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय - हनुमान बाहूक का पाठ करें।उड़द व गुड़ का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे,इसके समाधान के लिए हनुमान जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 06
मिथुन
आज चन्द्रमा सप्तम व गुरु द्वादश हैं। बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। सात अन्न मन्दिर में दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।पीले फलों का दान करें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
शुभ अंक -04 व 07
कर्क
09;43 am के बाद चन्द्रमा खष्ठम हैं। फेमिली सम्बंधित नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय -विष्णु जी के मंदिर जाएं और श्री भगवान जी के विग्रह की 04 परिक्रमा करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
शुभ रंग - लाल व पीला
शुभ अंक -01 व 03
सिंह
चन्द्रमा आज इसी राशि से पंचम में है। आप व्यवसाय में किसी विशेष सफलता को लेकर उत्साह में रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -श्री विष्णु उपासना करें। धार्मिक पुस्तको का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले शमी का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग -नीला व पीला।
शुभ अंक -02 व 03
कन्या
चन्द्रमा चतुर्थ है। कुछ नए व्यवसाय में राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु व मङ्गल व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। छात्रों को शिक्षा के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही उनको सफल करेगी। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।श्री गणेश उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें।तिल व उड़द का दान कर सकता है।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -05 व 07
तुला
तृतीय चन्द्रमा 09;43 am के बाद सफलता देंगे। गुरु वृष व शनि पंचम हैं।स्टडी को लेकर छात्र सफल होंगे। जॉब से संतुष्टि रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व्यतीत होगी।
आज का उपाय -घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 08
वृश्चिक
चन्द्रमा द्वितीय गोचर करके गृह स्थान को स्ट्रांग कर रहा है। कहीं दूर धार्मिक यात्रा पर जाने का मन होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नीला।
शुभ अंक -01 व 03
धनु
गुरु खष्ठम व चन्द्रमा 09:43 am के बाद इसी राशि में रहेंगे। फेमिली सम्बंधित कार्यों में बिजी रहेंगे। छात्र अध्ययन को और बेहतर करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब को लेकर तनाव सम्भावित है। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में विवादों से बचें।
आज का उपाय -कार्तिक माह में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
मकर
द्वादश चन्द्रमा व्यय दे सकता है। शनि व गुरु व्यवसाय में लाभ देंगे। आप संघर्षशील व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ में हैप्पी जर्नी का संयोग बनेगा। खान पान सही रखें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल व सूर्य के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -03 व 05
कुम्भ
09:43 am के बाद एकादश चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु मङ्गलमय है। आप का करियर प्रोग्रेस की तरफ है। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करेंगे। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। उदर विकार व नेत्र स्वास्थ्य में प्रॉब्लम दे सकते हैं। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें।मूंग का दान करे ।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -,05 व 07
मीन
तृतीय गुरु व दशम चन्द्रमा मङ्गलमय है। जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स से धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी। व्यवसाय अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -सूर्योपासना करें। पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप सफल होते हैं। गुड़ का दान करें।
शुभ अंक -03 व 07
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
