राशिफल

Aaj ka Rashifal 4 April 2025: महा सप्‍तमी के द‍िन जान‍िए किन राशियों को म‍िलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद, पढ़ें आज का राशिफल यहां

Aaj ka Rashifal 4 April 2025 (आज का राशिफल 4 अप्रैल 2025): नवरात्रि का पावन समय सभी राशियों के लिए विशेष प्रभाव लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा असर डाल रही है। किसी के लिए ये आध्यात्मिक उन्नति का समय है, तो किसी के लिए करियर और व्यवसाय में नई संभावनाएं खुल रही हैं। लव लाइफ, सेहत और आर्थिक स्थिति में भी ग्रहों का प्रभाव देखा जा सकता है। ऐसे में यहां देखें आज का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal 4 April 2025

Aaj ka Rashifal 4 April 2025 (आज का राशिफल 4 अप्रैल 2025): नवरात्रि का शुभ समय चल रहा है, और इस पवित्र अवधि में ग्रहों की विशेष स्थितियां सभी राशियों पर गहरा प्रभाव डाल रही हैं। कुछ राशि वालों के लिए ये समय आध्यात्मिक उन्नति और आत्म चिंतन का है, तो कुछ के लिए करियर, व्यवसाय और पारिवारिक जीवन में नए अवसर लाने वाला साबित होगा। ग्रहों के संयोग के कारण कुछ लोग अपने प्रेम संबंधों को लेकर भावुक हो सकते हैं, तो कुछ को जॉब या व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। इस राशिफल में 12 राशियों के लिए दैनिक भविष्यवाणी दी गई है, जिसमें आपके करियर, लव लाइफ, सेहत और आर्थिक स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। इसके अलावा, हर राशि के लिए विशेष उपाय दिए गए हैं, जो आपके दिन को और अधिक शुभ बना सकते हैं। शुभ अंक और शुभ रंग की जानकारी भी दी गई है, ताकि आप सही ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकें। यहां पढ़ें 4 अप्रैल 2025 का राशिफल।

आज का राशिफल 4 अप्रैल 2025 (Aaj ka Rashifal 4 April 2025)

मेष - नवरात्रि के पवित्र समय में द्वितीय गुरु व तृतीय चंद्रमा आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। हो सकता है कि चंद्रमा आपको प्यार में ज्यादा इमोशन दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।

  • आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व सफेद।
  • शुभ अंक - 04 व 08

वृष - नवरात्र में धार्मिक यात्रा व सतसंग से आध्यात्मिक खुशियों से भरे रहने की संभावना है। द्वितीय चंद्रमा व द्वादश गुरु तनाव व क्रोध से बचाएंगे। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

  • आज का उपाय - तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। भगवान हनुमान की पूजा करते रहें।
  • शुभ रंग - नीला व सफेद।
  • शुभ अंक - 03 व 07।

मिथुन - चंद्रमा इसी राशि में हैं। सूर्य व शनि मीन में हैं। आज का दिन स्टूडेंट्स के कॅरियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

  • आज का उपाय - माता दुर्गा की उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - आसमानी व सफेद।
  • शुभ अंक - 05 व 07।

कर्क - जॉब में जैसा उम्मीद किए थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है। सूर्य व शनि एकसाथ भाग्य भाव में हैं। द्वादश चंद्रमा गोचर धार्मिक यात्रा देगा। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। एकादश गुरु शुभ है।

  • आज का उपाय - मूंग का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
  • शुभ रंग - सफेद व पीला।
  • शुभ अंक - 01 व 02।

सिंह - नवरात्र के षष्ठी को सूर्य अष्टम व चंद्रमा एकादश रहकर परिवार में किसी विशेष बात को लेकर खुश रख सकते हैं। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करेंगे। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय - सप्त अन्न का दान श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
  • शुभ रंग -पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक -02 व 06।

कन्या - मीन के शनि-सूर्य, भाग्य स्थान पर गुरु व कर्म भाव में चंद्रमा प्रत्येक कार्यों के लिए शुभ हैं। फिल्म, बैंकिंग व आईटी जॉब में सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

  • आज का उपाय - सप्त अन्न का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करते रहें।
  • शुभ रंग- हरा व बैंगनी।
  • शुभ अंक - 04 व 07।

तुला - नवरात्र षष्ठी के दिन चंद्रमा भाग्य भाव व सूर्य -शनि अष्टम में है। बिजनेस को लेकर खुश होंगे। जॉब में पदोन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।

  • आज का उपाय - घर के मंदिर में माता दुर्गा जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके दुर्गासप्तशती का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।
  • शुभ रंग - हरा व बैंगनी।
  • शुभ अंक -01 व 03।

वृश्चिक - मंगल जमीन क्रय करने का मन बनाएगा। चंद्रमा अष्टम है। ऑफिस में क्रोध व विवाद से बचें। मंगल राजनीतिज्ञ लोगों को सफल करेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। चावल का दान करें।
  • शुभ अंक - 02 व 08।
  • शुभ रंग - हरा व नारंगी।

धनु - नवरात्रि षष्ठी चतुर्थ गुरु व अष्टम चंद्रमा बिजनेस में सफल करेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चंद्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। धन व्यय बचाकर करें।

  • आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें। फलों का दान करें।
  • शुभ रंग - पीला व लाल।
  • शुभ अंक - 02 व 08।

मकर - नवरात्रि में आज के दिन चन्द्रमा षष्ठम शुभ है। सूर्य-शनि तृतीय गोचर में हैं। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की उम्मीद है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

  • आज का उपाय - शिवलिंग को गंगा जल ,बेल पत्र व शहद अर्पित करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
  • शुभ रंग - हरा व असमानी।
  • शुभ अंक - 04 व 08।

कुंभ - नवरात्रि षष्ठी को चंद्रमा पंचम छात्रों के लिए प्रगति कारक हैं। जॉब में प्रोमोशन व पद परिवर्तन में विलंब से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सूर्य व शनि द्वितीय हैं। क्रमबद्ध कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चंद्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

  • आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  • शुभ रंग - हरा व आसमानी।
  • शुभ अंक - 01 व 06।

मीन - नवरात्रि में आज के दिन गुरु तृतीय व चंद्रमा चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। सूर्य व शनि इसी राशि में हैं। आज पूर्व मेहनत सफलता तक पहुंचेगी। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। ज्यादा यात्रा से बचें।

  • आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
  • शुभ रंग - सफेद व नारंगी।
  • शुभ अंक -03 व 09।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article