राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: दिवाली के दिन इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, मां लक्ष्मी की बरसेगी खूब कृपा

Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन मेष राशि वालों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। वहीं कर्क राशि के जातक को व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज शुभ दीपावली है। चन्द्रमा व सूर्य दोनों तुला राशि में हैं। कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। परिवार संग दीवाली मनाएं। माता पिता व बड़ों का आशीर्वाद लें। आज मेष, कन्या व वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। तुला राशि के जातक भी व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मेष व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल

मेष

आज दीपावली के दिन व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता रहेगी । आर्थिक पक्ष शुभ है। वाहन क्रय करेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ अंक-01 व 09

शुभ रंग -लाल व पीला

वृष

मंगलमय दीपावली के दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बनेंगे। अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का शुभ समय है। नीला रंग शुभ है।

आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ व चावल का दान करें।

शुभ अंक -04 व 08

मिथुन

आज का दिन मंगलमय है। संतान के करियर को नई दिशा देंगे । भविष्य में धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आईटी व बैंकिंग में लाभ रहेगा।

आज का उपाय - गणेश व लक्ष्मी जी का पूजन करें व उनको लड्डू व दूर्वा अर्पित करें।

शुभ रंग --हरा रंग शुभ है।

शुभ अंक -02 व 05

कर्क

दीवाली के पावन पर्व पर व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति है। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य आरंभ होंगे। लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ अंक -05 व 08।शुभ रंग -सफेद व पीला

सिंह

आज सिंह लग्न में पूजा करें । व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। अचानक बड़े लाभ की संभावना है।

आज का उपाय -माता पिता व बड़ों का आशीर्वाद लें।

रंग-सफेद रंग

शुभ अंक-06 व 08

कन्या

शुभ दीपावली मङ्गलमय रहेगी। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर में उनका दर्शन करें व उनकी तीन परिक्रमा करें।

शुभ रंग -नारंगी रंग शुभ है।

शुभ अंक -04 व 08

तुला

व्यवसाय व जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। जॉब में प्रोग्रेस रहेगा।

आज का उपाय -विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। माता - पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -हरा।

शुभ अंक -05 व 07

वृश्चिक

शुभ दीवाली के दिन व्यवसाय को विस्तार देंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है। जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व सफेद

शुभ अंक -04 व 06

धनु

बैंकिंग,रियल स्टेट व गारमेंट्स के व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। छात्र प्रगति पथ पर अग्रसर रहेंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

शुभ रग-पीला रंग शुभ है।

आज का उपाय -माता पिता व बड़ों के आशीर्वाद लाभान्वित करेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ अंक -02 व 03

मकर

दीवाली के शुभ पर्व पर व्यवसाय में सफलता की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। करियर में सफलता के मार्ग बनेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे ।आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग-सफेद रंग शुभ है।

शुभ अंक -05 व 08

कुम्भ

दीवाली मंगलमय रहेगी। व्यवसाय लाभ प्रदान कर सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठान सफल होगा। वाहन क्रय कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

शुभ रंग -हरा व नीला रंग शुभ है।

आज का उपाय -अन्न का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ अंक -07 व 09

मीन

दीप पर्व पर परिवार में खुशहाली रहेगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। वाहन क्रय कर सकते हैं।

शुभ रंग -पीला व नारंगी रंग शुभ है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ अंक -02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article