राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 January 2025: शुक्रवार को इन 2 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, कारोबार में मिलेगी सफलता, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 January 2025 (आज का राशिफल): शुक्रवार के दिन कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है तो कुछ के लिए ये दिन कष्टदायी हो सकता है। यहां से आप अपना दैनिक राशिफल हिंदी में पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।

Image

aaj ka rashifal 31 january 2025 in hindi

Aaj Ka Rashifal 31 January 2025 (आज का राशिफल): आज 31 जनवरी दिन शुक्रवार के दिन मेष राशि के बिजनेस में न्यू कांट्रेक्ट का टाइम है वहीं, वृष राशि वालों को वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बिजनेस में रुके कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है तो सिंह राशि वाले व्यवसाय में किसी विशेष वर्क को लेकर तनाव में रहेंगे। मकर राशि के जातकों को आज भगवान शंकर जी की उपासना करनी चाहिए और कुम्भ राशि वालों को धन के अनायास व्यय पर ध्यान देना है। यहां से पढ़ें अपना दैनिक राशिफल-

आज का राशिफल, दैनिक राशिफल-

1) मेष- चन्द्रमा एकादश हैं। बिजनेस में न्यू कांट्रेक्ट का टाइम है। जीवन में असत्य से बचें। स्टूडेंट्स, आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान गणेश की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें। शुभ रंग - पीला व लाल। आज का शुभ अंक - 01 व 02

2) वृष- आज का दिन चन्द्रमा दशम व गुरु इसी राशि में हैं। जॉब परिवर्तन के मामलों में कुछ नवीन अनुबंधों की सम्भावनाओं का है। मानसिक अवसाद से बचें। जाँब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें। हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।शुभ रंग - नीला व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 08

3) मिथुन- चन्द्रमा भाग्य भाव में है। आज का दिन बिजनेस में रुके कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व नीला। आज का शुभ अंक -05 व 07

4) कर्क- चन्द्रमा अष्टम व गुरु एकादश है। नित नवीन सफलताओं से बिजनेस में उत्साहित रहेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अब मिलने का समय आ गया है।यदि आप रियल स्टेट, बैंकिंग, पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व अन्न का दान करें। शुभ रंग - नीला व पीला। आज का शुभ अंक - 05 व 07

5) सिंह- चन्द्रमा सप्तम है। गुरु दशम है। व्यवसाय में किसी विशेष वर्क को लेकर तनाव में रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। कम्बल का दान करें। शुभ रंग -लाल व हरा। आज का शुभ अंक --05 व 09

6) कन्या- चन्द्रमा खष्ठम है। गुरु भाग्य भाव में है। छात्र कॅरियर को लेकर असमंजस में रहते हैं। आत्मबल व टाइम मैनेजमेंट की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नयी दिशा देंगे, आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - श्री हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें व तिल तथा घी का दान करें। शुभ रंग - हरा व सफेद। शुभ अंक- 05 व 06

7) तुला- आपका हर प्रयास सफल नहीं होता। चन्द्रमा पंचम व गुरु अष्टम जॉब में संघर्ष दे सकते है। विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें । गुड़ का दान करें। शुभ रंग - नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक - 01 व 02

8) वृश्चिक- परिवार में किसी बड़े आयोजन को लेकर खुश रहेंगे। चतुर्थ चन्द्रमा व गुरु सप्तम है। बिजनेस में किसी न्यू प्रोजेक्ट को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें। आज का उपाय - विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य दोष दूर होता है। शुभ रंग - सफेद व लाल। आज का शुभ अंक - 03 व 05

9) धनु- परिवार में सब अच्छा रहेगा। चन्द्रमा तृतीय व गुरु खष्ठम हैं। छात्र अध्ययन को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। करियर को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। कम्बल का दान करें। शुभ रंग - सफेद व नारंगी। आज का शुभ अंक - 01 व 02

10) मकर- शनि द्वितीय व सूर्य-चन्द्रमा इसी राशि में है। व्यावसायिक उद्देश्य में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा। जाँब में पद उन्नयन संभावित है।आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है। आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग - सफेद व हरा। आज का शुभ अंक - 01 व 03

11) कुम्भ- शनि इसी राशि में व गुरु चतुर्थ हैं। चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब में अति व्यस्त कारणों से बिजी रह सकते हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी। आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। तिल का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग - सफेद व हरा। आज का शुभ अंक - 05 व 08

12) मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा द्वादश शुभ हैं। बिजनेस सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। छात्र नित नयी सफलता को लेकर खुश रहेंगे। वो अपने स्टडी में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर टेंशन मत लें। आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। कम्बल का दान करें। शुभ रंग - लाल व पीला। आज का शुभ अंक - 01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article