Aaj Ka Rashifal 29 January 2025 (आज का राशिफल): रविवार, 29 जनवरी का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है तो कुछ राशियों को इस दिन सतर्क रहने की भी जरूरत है। एक तरफ जहां मेष राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है तो वृष राशि वालों को भी व्यवसाय में बड़े लाभ मिलने की सम्भावना है। मिथुन राशि वाले न्यू बिजनेस डील के अवसर को हाथ से जाने मत दें। वृश्चिक राशि वालों के घर धन का आगमन हो सकता है। आइये दैनिक राशिफल से जानते हैं कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।
Aaj Ka Rashifal 29 January 2025 (आज का राशिफल) -
1) मेष
चन्द्रमा-सूर्य एकसाथ दशम है। आज का दिवस उमंगों भरा रहेगा। व्यवसाय के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें।
आज का उपाय - श्री विष्णु जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक - 01 व 03
2) वृष
चंद्रमा व सूर्य भाग्य भाव में हैं। आज व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है। असत्य का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग - नीला व हरा।
आज का शुभ अंक - 05 व 07
3) मिथुन
आज का दिन छात्रों में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। चन्द्रमा अष्टम है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। न्यू बिजनेस डील के सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। परिवार में वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय - कम्बल का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग - हरा व नारंगी।
आज का शुभ अंक - 02 व 09
4) कर्क
चन्द्रमा-सूर्य सप्तम हैं। आज आप परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।
आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। सप्त अन्न का दान फलदायी है।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक - 05 व 08
5) सिंह
राशि स्वामी सूर्य, चन्द्रमा के साथ खष्ठम है। आप जॉब में किसी पोस्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस कार्य में किसी कर्क व तुला राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। तिल व कम्बल का दान भी करें।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक - 05 व 08
6) कन्या
चन्द्रमा-सूर्य पंचम है। छात्रों के लिए सुंदर समय है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको फल अर्पित करें। उड़द-गुड़ का दान करें।
शुभ रंग - हरा व नीला।
आज का शुभ अंक - 06 व 07
7) तुला
शुक्र फाइनेंस व आईटी करियर में सफल करेंगे। बिजनेस में नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय - कम्बल दान करें। घर के मंदिर में गणेश जी का पुजन करके दूर्वा व मोदक अर्पित करें।
शुभ रंग - नीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक - 01 व 02
8) वृश्चिक
मङ्गल व गुरु अनुकूल रहेंगे। चन्द्रमा -सूर्य तृतीय हैं। धन का आगमन होगा। जॉब व बिजनेस में प्रोग्रेस रहेगा। रियल स्टेट में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। तिल का दान करें।
आज का शुभ अंक - 04 व 06
9) धनु
जाँब में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। गुरु खष्ठम व सूर्य -चन्द्रमा द्वितीय रहकर जॉब में आपके प्रभाव को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय - बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। तिल व चावल का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग - लाल व नारंगी ।
आज का शुभ अंक - 03 व 09
10) मकर
शनि द्वितीय कॅरियर में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर करेंगे। चन्द्रमा व सूर्य एकसाथ इसी राशि में हैं। बिजनेस ग्रोथ बेहतर होगा। आप लकी हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी।
आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें, आर्थिक लाभ होगा।
शुभ रंग - पीला व नीला।
आज का शुभ अंक - 04 व 05
11) कुम्भ
चन्द्रमा-सूर्य द्वादश हैं। आप जॉब को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें। गुड़ व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग - नीला व हरा।
आज का शुभ अंक - 02 व 07
12) मीन
गुरू तृतीय व चन्द्रमा-सूर्य एकादश हैं। संतान की उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग - लाल व पीला।
आज का शुभ अंक - 02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
