Aaj ka Rashifal 28 March 2025 (आज का राशिफल 28 मार्च 2025): आज का राशिफल आपकी नौकरी, व्यवसाय, प्रेम जीवन, वित्तीय स्थिति और स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए ये दिन करियर में नए अवसर लाने वाला हो सकता है, वहीं कुछ को व्यवसाय में लाभ होगा। कई जातकों के लिए सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं, जबकि कुछ को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए ये दिन अनुकूल साबित हो सकता है, और कुछ के लिए नई योजनाएं फलदायी होंगी। प्रेम जीवन के लिहाज से भी ये दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ राशि के जातकों को रोमांटिक यात्रा का योग मिल सकता है, तो कुछ को रिश्तों में विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। कुछ को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज के दिन को और अधिक शुभ बनाने के लिए विभिन्न उपाय सुझाए गए हैं तथा शुभ रंग और अंक का ध्यान रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। ग्रहों की अनुकूलता के अनुसार, ये दिन कुछ लोगों के लिए सफलता का द्वार खोल सकता है, जबकि कुछ को सतर्क रहना आवश्यक है। ऐसे में यहां पढ़ें 28 मार्च का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।
आज का राशिफल 28 मार्च 2025 (Aaj ka Rashifal 28 March 2025)
मेष - इस राशि से एकादश शनि, द्वितीय गुरु व 04:49 पी.एम के बाद द्वादश चंद्रमा जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल है। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कई सरकारी कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।
- शुभ रंग - लाल व सफेद।
- शुभ अंक - 02 व 09।
वृष - सायंकाल 04:49 पी.एम के बाद चंद्रमा एकादश व इस राशि कर गुरु कॅरियर के लिए शुभ हैं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। ऑफिस में विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - गाय को पालक खिलाएं।
- शुभ रंग - हरा व आसमानी।
- शुभ अंक - 02 व 03।
मिथुन - 04:49 पी.एम के बाद मीन के चंद्रमा व सूर्य राजनीतिज्ञों के लिए सफलता वाला गोचर है। चंद्रमा कर्म भाव में व गुरु द्वादश में है। जॉब में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
- आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ व गेंहू का दान करें।
- शुभ रंग - बैंगनी व नीला।
- शुभ अंक - 05 व 08।
कर्क - चंद्रमा-सूर्य के साथ भाग्य भाव में व्यवसाय में बेहतर परिणाम देंगे। बैंकिंग जॉब के कॅरियर में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम ,सही कार्य योजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
- आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- शुभ रंग - नारंगी व लाल।
- शुभ अंक - 02 व 09।
सिंह- सूर्य व चंद्रमा अष्टम है। 04:49 पी.एम के बाद चंद्रमा मीन में हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। सरकारी कार्य में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।
- आज का उपाय - कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग - नारंगी व लाल।
- शुभ अंक - 02 व 06।
कन्या - चंद्रमा-सूर्य सप्तम व गुरु नवम हैं। आज का दिन बिजनेस प्रोमोशन के लिए बेहतर है। जॉब में पेंडिंग वर्क निपटाते रहें। व्यावसायिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - चने की दाल का दान करें।
- शुभ रंग - आसमानी व नीला।
- शुभ अंक - 04 व 08।
तुला - शुक्र व बुध टीचिंग, बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों को लाभान्वित करेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस प्रगति बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। 04:49 पी.एम के बाद षष्ठम चंद्रमा की स्थिति स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
- आज का उपाय - घर के मंदिर में धूप-बत्ती जलाएं। श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग - आसमानी व हरा।
- शुभ अंक - 05 व 07।
वृश्चिक - मंगल व राहु धन का आगमन कराएगा। 04:49 पी.एम के बाद सवा दो दिन पंचम चन्द्रमा छात्रों को शुभ फल देंगे। मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन में थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - हनुमान बाहुक के पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
- शुभ रंग - नीला व पीला।
- शुभ अंक - 04 व 08।
धनु - गुरु षष्ठम व 04:49 पी.एम के बाद चंद्रमा चतुर्थ रहकर घर में उन्नति देंगे। जॉब प्रोमोशन से लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें व तिल का दान करें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 01 व 02।
मकर - शनि द्वितीय तथा 04:49 पी.एम के बाद चंद्रमा तृतीय है। जॉब में कुछ नवीन दायित्व पहले से बेहतर परिणाम देंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। किसी गुरु के सानिध्य से धार्मिक जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना आपकी सहायता करेगी। सात अन्न का दान करें।
- शुभ रंग - नीला व हरा।
- शुभ अंक - 05 व 06।
कुंभ - चतुर्थ गुरु, इस राशि के शनि तथा 04:49 पी.एम सायंकाल के बाद सवा 02 दिन तक द्वितीय चंद्रमा बहुत शुभ है। व्यवसाय बेहतर होगा।धन आगमन की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।
- आज का उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करें।
- शुभ रंग - हरा व आसमानी।
- शुभ अंक - 02 व 09।
मीन - द्वादश शनि, तृतीय गुरु व 04:49 पी.एम के बाद इस राशि के चंद्रमा व सूर्य कॅरियर को लेकर मन खुश कर सकते हैं। जीवन को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में सुंदर भोजन का आनंद उठाएंगे। लंबी यात्रा मन को रोमांचित कर सकती हैं।
- आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें व फलों का दान करें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
