Aaj Ka Rashifal 25 January 2025 (आज का राशिफल): कल 25 जनवरी का दिन कुछ राशियों के लिए खुशकिस्मती लेकर आ रहा है तो कुछ राशियों को सर्तक रहने की भी जरूरत है। एक तरफ जहां वृष राशि वालों को जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति मिलने की सम्भावना है तो वहीं कर्क राशि वालों के लव लाइफ में तनाव आ सकता है। कन्या राशि के छात्र सफल रहेंगे तो तुला राशि वालों के बिजनेस में कुछ नए प्रोजेक्ट्स फायदा दे सकते हैं। आइये जानते हैं 25 जनवरी का दिन बाकि राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
1) मेष
गुरु द्वितीय होकर शुभ है। अष्टम चन्द्रमा जॉब में गुड ऑपर्चुनिटी के साथ में है। ऑफिस विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे, न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी।ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।
आज का उपाय - विष्णु उपासना करें। मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग - लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक - 01 व 03
2) वृष
सप्तम चन्द्रमा व इसी राशि के गुरु एकसाथ खुसी भाव में है। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। विवादों से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग - नीला व आसमानी ।
आज का शुभ अंक - 02 व 09
3) मिथुन
आज का दिन द्वादश गुरु व खष्ठम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य करने वाला है। जॉब में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग - हरा व नीला।
आज का शुभ अंक - 05 व 07
4) कर्क
चन्द्रमा इसी राशि से पंचम में, गुरु वृष लेकिन कुम्भ का शनि गोचर होने के कारण जॉब प्रोग्रेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें व अन्न दान करें।
शुभ रंग - लाल व नारंगी।
शुभ अंक - 05 व 07
5) सिंह
राशि स्वामी सूर्य मकर में हैं। चतुर्थ चन्द्रमा व वृष के गुरु गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। जॉब में विवाद की बातें अब दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय - तिल व उड़द का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान शिव जी की उपासना करें।
शुभ रंग - नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक - 04 व 07
6) कन्या
वृष के गुरु तथा वृश्चिक के चन्द्रमा व्यवसाय के लिए मङ्गलमय है। जॉब में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।
आज का उपाय - श्री सुंदरकांड का पाठ करें। तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग - सफेद व आसमानी।
आज का शुभ अंक - 04 ब 06
7) तुला
वृष के गुरु व वृश्चिक के चन्द्रमा मंगलमय है। द्वितीय चन्द्रमा घर के लिए मंगलमय हैं। पंचम शनि छात्रों के लिए शुभ है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यवसाय को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय - क्रोध से बचें। तिल व उड़द का दान करें। श्री सुंदरकांड का पाठ लाभकारी है।
शुभ रंग - नीला व हरा।
आज का शुभ अंक - 04 व 06
8) वृश्चिक
सप्तम गुरु व इस राशि के चन्द्रमा धन लाभ देंगे। चतुर्थ शनि गोचर धन में वृद्धि करेंगे। धार्मिक कार्यों से दिन आनन्द से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी। हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय - पिता के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। चावल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग - सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक - 01 व 03
9) धनु
शनि तृतीय व सूर्य इसी राशि से द्वितीय में गोचर कर रहे हैं। सूर्य अभी इसी राशि से द्वितीय में हैं। रुके धन का आगमन होगा। ऑफिस में विवादों से बचिए। जॉब को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान भी करें।
शुभ अंक - 05 व 06।
आज का शुभ रंग - नारंगी व पीला
10) मकर
गुरु पँचम,शनि द्वितीय व सूर्य इसी राशि में है। एकादश चन्द्रमा बिजनेस वर्क को पहले से बेहतर करेंगे। आप प्रोफेशनल व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।
आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक - 05 व 08।
आज का शुभ रंग - नारंगी व हरा।
11) कुम्भ
सूर्य व्यय भाव में है। गुरु द्वितीय, शनि इसी राशि में व गुरु वृष में हैं। आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं।लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।
आज का उपाय - श्री सुंदरकांड का पाठ व तिल दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।
शुभ रंग - हरा व बैगनी।
आज का शुभ अंक - 05 व 06
12) मीन
सूर्य एकादश, शनि द्वादश तथा गुरु तृतीय गोचर में है। छात्रों का करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। चन्द्रमा नवम शुभ है। परिवार को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में अति भावुकता से बचें। लव लाइफ सुंदर रहेगी।
आज का उपाय - बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ व उड़द-तिल का दान करें। शिव उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ रंग - पीला व लाल।
आज का शुभ अंक - 02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
