Aaj Ka Rashifal 22 July 2024: सावन का पहला सोमवार कुछ राशि के जातक के लिए बहुत खास रहने वाला है। आज के दिन मेष राशि के जातक को काम में प्रमोशन मिलेगा। वहीं कर्क राशि के जातक की लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज के दिन मकर राशि के जातक को जॉब में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं कुंभ राशि के जातक बिजनेस में सफलता मिलेगी। मीन राशि के जातक को थोड़ा संभलकर रहना होगा।
मेष
दशम शनि व्यवसाय के लिए सफलता भरा व शुभ रहेगा।खर्च से प्राब्लम रहेगी। जॉब में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।
आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -लाल व नारंगी ।
आज का शुभ अंक --02 व 06
वृष
लक प्लेस का चन्द्रमा व दशम शनि सफल करेंगे। जॉब एक टीम वर्क है। बिजनेस प्रोग्रेस का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।क्रोध पर नियंत्रण रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्तम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --01 व 09
मिथुन
बुध व्यवसाय में नवीन अवसर देंगे। छात्रों के लिए दिवस मंगलकारी है। आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जॉब प्रोमोशन को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी ।जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग - हरा व नीला।
आज का शुभ अंक -02 व 03
कर्क
शनि एकादश व चन्द्रमा सप्तम है। बिजनेस को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ व अनार का दान फलदायी है।
शुभ रंग --लाल व सफेद।
आज का शुभ अंक -06 व 09
सिंह
राशि स्वामी सूर्य कर्क व गुरु वृष में गोचर करके क्रमशः द्वादश व दशम हैं। जॉब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। संतान के विवाह के लिए प्रयास सफल रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें। लें।
आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग --पीला व असमानी।
आज का शुभ अंक --04 व 07
कन्या
बिजनेस में प्रोग्रेस है।सूर्य एकादश लाभ देंगे। जॉब में विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। गुरु व चन्द्रमा जॉब सम्बंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें तथा उनको बेल पत्र अर्पित करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग --बैगनी व सफेद।
आज का शुभ अंक --06 व 09
तुला
चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु अष्टम है। जॉब में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -श्री कृष्ण उपासना करें तथा फलों का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक --03 व 07
वृश्चिक
मङ्गल व गुरु जॉब व बिजनेस में सफलता देंगे। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी । उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय -श्री विष्णु जी की उपासना करें। हरे वस्त्र का दान करें।
आज का शुभ अंक --05 व 07।
शुभ रंग -पीला व नारंगी
धनु
शनि तृतीय व गुरु खष्ठम हैं।बिजनेस में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। व्यावसायिक सफलता को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।
आज का उपाय --सप्त अन्न का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग --बैगनी व हरा ।
आज का शुभ अंक --05 व 06
मकर
चन्द्रमा इसी राशि में व शनि द्वितीय हैं। जॉब में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जॉब की स्थिति पहले से बेहतर होगी। लांग जर्नी के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर हो सकती है। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा का आनन्द लेंगे।
आज का उपाय --श्री कृष्ण जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। अनार का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -आसमानी व बैगनी।
आज का शुभ अंक --05 व 08
कुम्भ
द्वादश शनि व वृष के गुरु प्रतियोगी एक्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। छात्र सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्रों को निगेटिव सोच व निर्णय में अनिश्चितता प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी।
आज का शुभ अंक -07 व 08
मीन
तृतीय गुरु व एकादश चन्द्रमा जॉब वर्क में बिजी करेंगे। छात्र अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे । करियर सफल रहेगा व जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में विवादों से बचें। थोड़ा तनाव संभावित है। लव पार्टनर के हेल्थ का ख्याल रखें।
आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड के पाठ से सभी कष्टों का समाधान होगा।अन्न दान करते रहें।
शुभ रंग --पीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
