अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 22 July 2024: सावन के पहले सोमवार के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 22 July 2024: सावन के पहले सोमवार के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर होगा। इस दिन श्रावण 10:21pm तक फिर धनिष्ठानक्षत्र रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 22 July 2024: सावन महीने के पहले सोमवार के दिन सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर होगा। इस दिन शाम के 6 बजे प्रीति योग बनेगा। आज के दिन अभिजीत-11:55 से 12:49 तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ रहेगा। आज के दिन संध्या पूजन-06:30 pm से 07:28pm तक रहेगा। आज के दिन राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। यहां जानें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 22 July 2024 (आज का पंचांग 22 जुलाई 2024)

संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह- श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि- प्रतिपदा

व्रत- प्रथम सोमवार श्रवण व्रत

दिवस-सोमवार

सूर्योदय-05:25am

सूर्यास्त-07:18pm

नक्षत्र-श्रावण 10:21pm तक फिर धनिष्ठा

चन्द्र राशि- मकर,स्वामीग्रह-शनि

सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा

करण-कौलव 01:12pm तक फिर तैतिल

योग: प्रीति 06 pm तक फिर आयुष्मान

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:55am से 12:49 pm

2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:24 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:31 pm से 07:27 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:08am से 07;57am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:53 से 12:41तक रात

संध्या पूजन-06:30 pm से 07:28pm तक

दिशा शूल -पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल -प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

क्या करें-श्रावण माह के सोमवार का व्रत रहें। भगवान शिव जी की उपासना करें। शिवलिंग की उपासना करें।शिवपुराण का पाठ अवश्य करें। आर्थिक उन्नती के लिए श्री सूक्त का पाठ तथा सप्त अन्न व फल का दान करे। शिव मंदिर परिसर में पीपल व शमी का पेड़ लगाएं। आज रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं।

क्या न करें-असत्य मत बोलें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article